शंखपुष्पी के फायदे   : Shankhpushpi ke Fayde

फोटो- oneindia
फोटो- oneindia

दिमाग को बल, याद्दाश्‍त और बुद्धि को बढ़ाने के लिए शंखपुष्‍पी बहुत फायदेमंद है। आज के समय में लोग तनाव में रहते हैं। ऐसे में अपनी लाइफस्‍टाइल में शंखपुष्‍पी का सेवन हर किसी को करना चाहिए। शंखपुष्‍पी दिमाग के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। शंखपुष्पी के फूल शंख की तरह दिखाई देते हैं इसलिए इसे शंखपुष्पी कहा जाता है। इसकी पत्तियों को मसलने पर मूली जैसी गंध महसूस होती है। औषधीय गुणों के कारण शंखपुष्पी का पौधा आयुर्वेद में जड़ी-बूटी के तौर पर शामिल किया जाता है और इसकी जड़, पत्ती, तने और फूलों को कई जटिल बीमारियों को दूर करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: पैर की सूजन का इलाज: Pairo ke Sujan Ka Ilaj

शंखपुष्पी के फायदे-

याददाश्त में सुधार आता है- शंखपुष्पी में ट्राइपटेनोइड, फ्लेवोनोल ग्लाइकोसाइड, एंथोसायनिन और स्टेरॉयड जैसे तत्व पाए जाते हैं। इनकी वजह से मस्तिष्क के विकास और स्मृति सुधार होता है। इसके साथ ही इससे याददाश्त कमजोर होने की समस्या भी दूर होती है।

शरीर की कमजोरी दूर करें- शंखपुष्पी के सेवन से मानसिक कमजोरी के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। शंखपुष्पी, ब्राह्मी, जटामांसी का पाउडर शहद के साथ सुबह-शाम लेते हैं और बालों के लिए और दिमाग की नसों को मजबूत करने के लिए तेल की मालिश करते रहें।

पाचन में सुधार करता है- अगर किसी का पाचन (digestion) खराब रहता है तो इसे सही करने के लिए शंखपुष्‍पी लाभकारी होती है। इसके पौधे के हर हिस्‍से से निकला रस शरीर में फ्लूइड को जमने से रोकता है और पाचन में मदद करता है। ये पेट से जुड़ी परेशानियों खासतौर पर पेचिस के इलाज में इस्‍तेमाल की जाती है।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

मेंटल हाइपर सेंसिटिविटी की समस्या दूर करें- यह एक ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति अपनी भावनाओं पर संतुलन नहीं रहता। इस वजह से व्यक्ति अपनी छोटी-छोटी बातों को लेकर भावुक हो जाता है। वर्तमान और भविष्य को लेकर पीड़ित के दिमाग में कई तरह के अच्छे-बुरे विचार आने लगते हैं। ऐसे में शंखपुष्पी मेंटल हाइपर सेंसटिविटी की समस्या से छुटकारा दिला सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं: High Blood Pressure Mein Anda Khana Chahie Ki Nahin

Edited by Naina Chauhan