शरीर में खून न बनने के कारण: shareer mein khoon naa banne ke kaaran

फोटो: healthnewstwentyfou
फोटो: healthnewstwentyfourseven

शरीर में खून बनना एक नार्मल प्रक्रिया है लेकिन कई लोगों के लिए ये परेशानी का एक कारण हो सकता है। ऐसा नहीं है कि अगर आपको खून की परेशानी हो रही है तो इसको हल नहीं किया जा सकता है। डॉक्टर्स के पास इस परेशानी का हल है लेकिन ये बात भी ध्यान देने वाली है कि हर परेशानी का एक स्तर होता है और डॉक्टर्स को ये इस मामले में भी देखना होगा।

ये भी पढ़ें: इंसान के जीवन के बारे में ये अद्भुत बातें आप नहीं जानते होंगे

अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको कमजोरी या थकावट है या फिर आपको एप्लास्टिक एनीमिया की बीमारी है तो भी आपको खून ना बनने वाली परेशानी से दोचार होना होगा। ऐसा जरूरी नहीं कि ये परेशानी किसी एक उम्र में हो क्योंकि ये परेशानी किसी भी उम्र में हो सकती है।

ये भी पढ़ें: कीवी का ये फायदा जानकर आप इसे रात में जरूर खाएंगे

खून ना बनना एक अलग बीमारी है जबकि खून में कैंसर होना एकदम अलग बीमारी है। ये बात बताना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कई लोग इन दोनों बीमारियों को एक ही मान लेते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि खून ना बनना खून में कैंसर होने का पहला कदम है। ऐसा बिल्कुल भी सच नहीं है।

ये भी पढ़ें: पोस्ट पार्टम डिसऑर्डर क्या है और क्या है इसका समाधान

शरीर में खून न बनने के कारण

बोनमैरो में परेशानी - बोनमैरो एक ऐसी जरूरी शारीरिक अंग है जिसमें मौजूद स्पंजी सेल्स खून का निर्माण करते हैं। अगर इसके सेल्स पर अटैक होता है या वो किसी भी वजह से काम कारण बंद कर देते हैं तो खून बनना बंद हो जाता है।

असंतुलित हॉर्मोन - प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसी स्थिति ज्यादा होने की संभावना रहती है। हॉर्मोन के कारण आपके शरीर के काम करने का तरीका बदल जाता है। अगर उसमें कोई परेशानी आती है तो आपको खून ना बनने की समस्या से दो चार होना पड़ता है।

कीमोथेरिपी - ऐसा होना जरूरी नहीं है लेकिन कई बार कीमोथेरिपी के दौरान बोनमैरो के सेल भी प्रभावित हो जाते हैं। इससे आपकी सेहत पर गहरा असर पड़ता है और खून का बनना भी रुक जाता है।

Edited by Amit Shukla