Shilpa Shetty Kundra ने बताया वो आसन जो आपके शरीर में ऊर्जा को कम नहीं होने देगा, आप भी जानें

फोटो: Hindustan Times
फोटो: Hindustan Times

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपने काम से एक समय पर पर्दों पर पसंद की जाने वाली इस अभिनेत्री ने वक्त के साथ अपनी सेहत को ठीक रखा है। इसकी वजह से वो बेहद फिट नजर आती हैं। वो फिटनेस में किए गए अपने काम के कारण काफी चर्चा में भी रही हैं।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

उन्होंने योग से जुड़ी अपनी एक शृंखला भी शुरू की थी जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ था। ये योग के लिए मशहूर बाबा रामदेव के साथ भी फिटनेस के साथ साथ योग कर चुकी हैं। चूँकि इस विषय पर इनके पास काफी जानकारी है तो ऐसे में इन्होंने अपने स्टारडम का इस्तेमाल करके लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।

शरीर में आपका पेट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें होने वाली एक भी गलती आपको परेशानियों में ला सकती है। आप खुद को इस परेशानी से बचा सकते हैं और उसके लिए आप मंडूकासन कर सकते हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में ही जानकारी दी है।

मंडूकासन के 3 फायदे

डायबिटीज से दिलाए राहत

इसका ये अर्थ नहीं है कि आपको पूरी तरह से आराम मिल जाएगा लेकिन शुरुआत में आपको काफी लाभ महसूस होगा। अगर आप इस आसन को करते रहते हैं तो आपको इसके साथ साथ कई अन्य लाभ भी मिल जाएंगे। डायबिटीज एक बड़ी बीमारी है जिसके कारण काफी परेशानियाँ होती हैं।

ये भी पढ़ें: पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के 3 उपाय: Purane se purane jhaaiyaan door karne ke 3 upaay

डाइजेशन से जुड़ी परेशानियाँ करे दूर

पेट में अपच हो या खाना सही रूप से पच ना रहा हो तो आपको ये आसन करना चाहिए। इस आसन को वो लोग भी कर सकते हैं जिन्हें गैस की समस्या रहती है। पेट में जब खाना सही से नहीं पचता है तो वो परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसी स्थिति में आपको गैस ज्यादा महसूस होती है।

कब्ज की दिक्कत को करे दूर

मंडूकासन कब्ज की परेशानी से भी आराम दिलाता है। इस परेशानी में आपको बार बार ये महसूस होता है कि आपके पेट में कुछ गड़बड़ हो रही है और आपको बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ेगा। पेट से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो तो आप मंडूकासन जरूर करें। इससे आपको अद्भुत लाभ होंगे।

ये भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी क्यों होती है: Shareer mein khoon ki kami kyon hoti hai

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।