पेट में इन्फेक्शन के लक्षण और घरेलू इलाज-Pet Me Infection Ke Lakshan Aur Gharelu Ilaaj

पेट में इन्फेक्शन के लक्षण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
पेट में इन्फेक्शन के लक्षण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में पेट संबंधी समस्या देखने को मिलती है। जिसमें पेट में इन्फेक्शन (Stomach Infection) की समस्या आजकल ज्यादा देखने को मिल रही है। पेट में इन्फेक्शन की समस्या को वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस भी कहा जाता है। पेट में इन्फेक्शन की शिकायत ज्यादातर गर्मी के मौसम में ही होती है। पेट में इन्फेक्शन का एक कारण फूड पॉइजनिंग भी होता है। फूड पॉइजनिंग होने पर विषैले तत्व शरीर में प्रवेश करते हैं, जिससे पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हो जाती है। पेट में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय रहते इसका इलाज करा लेना चाहिए। क्योंकि अगर पेट में इन्फेक्शन बढ़ता है, तो इससे कई और गंभीर समस्या भी हो सकती है। आइए जानते हैं पेट में इन्फेक्शन के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।

पेट में इन्फेक्शन के लक्षण और घरेलू इलाज (Pet Me Infection Ke Lakshan Aur Gharelu Ilaaj In Hindi)

पेट में इन्फेक्शन के लक्षण

1. पेट में दर्द होना

2. दस्त होना

3. बदहजमी या अपच का होना

4. उल्टी महसूस होना

5. शरीर में कमजोरी आना

6. पेट फूलना

7. पेट में मरोड़ होना

8. भूख न लगना

9. बुखार आना

पेट के इन्फेक्शन ठीक करने के घरेलू इलाज

1- पेट में इन्फेक्शन की शिकायत को दूर करने के लिए अदरक (Ginger) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट में इन्फेक्शन की समस्या को दूर करते हैं। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में अदरक का रस और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।

2- पुदीना (Mint) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पुदीना का सेवन करने से पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायत भी दूर होती है। इसके लिए आप पुदीने के जूस का सेवन कर सकते हैं।

3- दालचीनी (cinnamon) एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। साथ ही पेट में इन्फेक्शन की शिकायत को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। इसके लिए आप दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

4- पेट में इन्फेक्शन की शिकायत को दूर करने के लिए जीरा (Cumin) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप जीरा पानी या जीरे के चाय का सेवन कर सकते हैं।

5- पेट में इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए नींबू (Lemon) का सेवन रामबाण माना जाता है। क्योंकि नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications