स्ट्रेस कम करने के लिए योगा:Stress kam karne ke liye yoga

फोटो-Herzindagi
फोटो-Herzindagi

क्या आपको तनाव है हर समय परेशान रहते हैं। इन सबके बीच एक बार अपने आसपास नजर उठाकर देखिए, आपको दिखेगा कि हर दूसरा आदमी किसी न किसी टेंशन में है। लोगों को बहुत सारी परेशानी होती है जैसे घर-परिवार, नौकरी। हम सब जानते हैं कि स्ट्रेस कि वजह से इंसान के शरीर को कई बीमारिया घेर लेती है। जरूरी नहीं है कि मन की इस बीमारी का शिकार इंसान अपनी मुश्किल किसी से कह भी पाए। योग मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, चिड़चिड़ापन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। योग के अभ्यास से तनाव को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किस से मिलता है: vitamin e kis se milta Hai

व्यक्ति को स्ट्रेस देने वाले हार्मोन उस समय खतरनाक हो जाते हैं जब उनकी जरूरत नहीं होती। अगर किसी इंसान को लंबे समय तक तनाव लंरहता है तो ये आपके इम्यून सिस्टम को हानि पहुंचा सकता है।

तनाव कम करने के लिए योगा

पद्मासन

तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है। क्योंकि मेडिटेशन करने से मन को शांत किया जा सकता है और विचारों पर क़ाबू पा सकते हैं। ऑफ़िस के तनाव और रोजाना की बातों से परेशान होकर व्यक्ति तनाव में आ जाता ऐसे में आप रोजाना पद्मासन करें।

ये भी पढ़ें: विटामिन सी किस से मिलता है: vitamin c kis se milta hai

उत्तानासन

दिमाग़ को मिनटों में शांत करने के लिए उत्तानासन आपके लिए बेहद मददगार है। यदि हाल ही में आप डिप्रेशन की गिरफ़्त में आए हैं, तो भी यह आसन नियमित रूप से करने से आपको जल्दी आराम मिलेगा।

वज्रासन

इस आसन को करने से गर्दन, सिर और कंधों के तनाव को ख़त्म किया जा सकता है। यह आसन अपचन, एसिडिटी, सुस्ती जैसी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है, जिससे दिमाग़ शांत होता है।

ये भी पढ़ें: गुलाब के फूल के 5 फायदे : Gulab ke phool ke 5 fayde

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment