सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे: subah khali pet amla khane ke fayde

फोटो- naturebasket
फोटो- naturebasket

व्यक्ति के शरीर के लिए खाली पेट आंवले का सेवन फायदेमंद होता है। आंवले में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट आंवले का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कुछ चमत्कारी फायदे मिलते हैं। आंवला न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आंवला में मौजूद औषधीय गुण इसे बाकी फलों से अलग बनाते हैं। एक आंवले में दो संतरे के जितना विटामिन सी होता है। इसके साथ ही आंवले में जिंक, आयरन, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है।

सुबह खाली पेट आंवले से मिलने वाले फायदे-

ये भी पढ़ें: आंवला के औषधीय गुण: amla ke aushadhi gun

किडनी की समस्या- आंवले के सेवन से इम्युनिटी बढती है। जो रोगों से लड़ने में मदद करती है। वहीं किडनी की बीमारी भी दूर हो जाती है।

आंखों के लिए फायदेमंद- आंवले के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। अगर आप रोजाना आंवले का सेवन करते हैं तो आंखें स्वस्थ रहेंगी। आंखों में खुजली या आंख से पानी गिरने की समस्या भी दूर होती है।

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

मोटापा दूर करने के लिए- अगर आप रोज सुबह नियमित रुप से आंवले का सेवन करते हैं तो इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उनके लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी होता है।

गैस की समस्या- अगर आपके पेट में जलन, गैस या कब्ज की समस्या रहती है तो आपके लिए खाली पेट आंवले के जूस का सेवन फायदेमंद है। वहीं एसिडिटी की समस्या है तो इसे दूर करने के लिए दिन में दो बार घी के साथ आंवला जूस पीएं।

ये भी पढ़ें: मुलेठी के आयुर्वेदिक गुण: mulethi ke aushadhi gun