जानिए गन्ने का जूस कब और कैसे पिएं, क्या है फायदे और नुकसान-Ganne Ka Juice Kab Aur Kaise Piye, Janiye Fayde Aur Nuksan

गन्ने का जूस कब और कैसे पिएं, क्या है फायदा और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
गन्ने का जूस कब और कैसे पिएं, क्या है फायदा और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में गन्ने के जूस (Ganne Ka Juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। गन्ने के जूस में कैल्शियम, क्रोमियम, कोबाल्ट, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन गन्ने के जूस का सेवन तभी फायदेमंद माना जाता है, जब आप उसका सेवन सही समय पर करते हैं। आइए जानते हैं गन्ने के जूस का सेवन कब करना चाहिए और क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

गन्ने का जूस कब और कैसे पिएं, क्या है फायदे और नुकसान (Ganne Ka Juice Kab Aur Kaise Piye, Janiye Fayde Aur Nuksan In Hindi)

गन्ने का जूस कब और कैसे पिएं

गन्ने के जूस का सेवन सुबह या दोपहर के समय करना चाहिए। लेकिन दोपहर के बाद गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोपहर के बाद गन्ने के जूस का सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि गन्ने के जूस का सेवन एक दिन में एक या दो गिलास से ज्यादा नहीं करना चाहिए। साथ ही गन्ने के जूस का सेवन हमेशा ताजा ही करना चाहिए। फ्रीज में रखें या पहले से बने रस का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह सेहत को फायदा कम नुकसान ज्‍यादा पहुंचाता है। आइए जानते हैं गन्ने का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गन्ने का जूस पीने के फायदे

- शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा (Energy) बनाए रखने के लिए गन्ने के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने का जूस कार्बोहाइड्रेट्स से समृद्ध होता है, जिस कारण इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही शरीर हाइड्रेट रहता है।

- गन्ने का जूस लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गन्ने के जूस का सेवन करने से लिवर संबंधी बीमारी का खतरा कम होता है। साथ ही गन्ने के जूस का सेवन पीलिया की बीमारी में भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि गन्ने का जूस पीलिया से तुरंत आराम दिलाने में मदद करता है।

- गन्ने के जूस का सेवन करने से कैंसर(Cancer) जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि गन्ने के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मददगार साबित होते हैं।

- गन्ने के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप किसी भी बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- गन्ने के जूस का सेवन एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि गन्ने के जूस में आयरन की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होती है।

- गन्ने के जूस का सेवन स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने के जूस विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन पर ग्लो आता है।

- गन्ने का जूस हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस और पोटेशियम भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

गन्ने का जूस पीने के नुकसान

- गन्ने के जूस का सेवन अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है और उल्टी की शिकायत हो सकती है।

- जिन लोगों को वजन (Weight) कम करना हो, उनको गन्ने के जूस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है।

- जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, उनको गन्ने के जूस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

- अगर किसी को सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत है, तो उसे गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गन्ने के जूस की तासीर ठंडी होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications