स्वर्ण भस्म के 5 फायदे: Swarna Bhasma Ke Fayde

फोटो- JAGRAN
फोटो- JAGRAN

स्वर्ण यानी सोना, इससे बने आभूषण लोगों को बहुत पसंद होते हैं, लोग इसे पहनकर बहुत प्रसन्न होते हैं। लेकिन सोना पहनने से ज्यादा इसकी भस्म खाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं। स्वर्ण के अंदर गुणों की खान है। स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल हृदय के लिए, बांझपन को दूर करने के लिए, रक्त को शुद्ध करने के लिए, मानसिक स्वास्थ्य के लिए, कैंसर उपचार, यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और त्वचा समस्याओं आदि को ठीक करने के लिए किया जाता है। जानते हैं इसके फायदे।

ये भी पढ़ें: खूबकला के फायदे: Khubkala Ke Fayde

स्वर्ण भस्म के फायदे -

ह्रदय स्वास्थ्य के लिए - ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वर्ण भस्म बहुत लाभकारी है। क्योंकि इससे पुरानी गंभीर बीमारियों को ठीक करने के गुण होते है। वहीं ह्रदय रोग को भी क्रोनिक डिसऑर्डर माना गया है। यही कारण है कि ह्रदय रोगों की कुछ दवाओं में स्वर्ण भस्म का उपयोग किया जाता है।

कैंसर के लिए - स्वर्ण भस्म में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के इलाज के लिए बनाई जाने वाली दवा में प्रयोग किए जाते हैं। इसलिए इसे कैंसर के इलाज में उपयोग किया जाता है।

मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए - मस्तिष्क संबंधी दोषों को ठीक करने के लिए स्वर्ण भस्म लाभकारी है। इससे कई मस्तिष्क संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं।

गर्भावस्था में सेवन - अक्सर कई बार गर्भावस्था के समय महिलाओं को एनीमिया की कमी हो जाती है। एनीमिया की स्थिति में शरीर के सभी हिस्सों तक खून के साथ पर्याप्त ऑक्सीजन की मात्रा नहीं पहुंचती है। एनीमिया की स्थिति में स्वर्ण भस्म आराम पहुंचा सकती है

ये भी पढ़ें: ईसबगोल के फायदे: Isabgol Ke Fayde

त्वचा के लिए - पेम्फिगस (Pemphigus) त्वचा की समस्या में स्वर्ण भस्म का उपयोग सूजन को कम कर सकता हैं। इसके साथ ही केसर के साथ स्वर्ण भस्म का उपयोग करने पर त्वचा का रंग बेहतर हो सकता है

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: अशोकारिष्ट के फायदे: Ashokarishta Ke Fayde