एलर्जी में नीम के चमत्कारी फायदे : Allergy me neem ke chamatkari fayde

एलर्जी में नीम के चमत्कारी फायदे
एलर्जी में नीम के चमत्कारी फायदे

नीम (Neem) एक ऐसा चमत्कारी पेड़ है, जिसके उपयोग से कई बीमारियों को ठीक किया जाता है। नीम एक औषधीय पेड़ है, जिसमें कई एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) गुण पाए जाते हैं, आयुर्वेद में नीम को चमत्कारी माना गया है। नीम की पत्तियों से लेकर उसकी छाल, बीज, फूल, टहनियां, तक सभी को आयुर्वेदिक (Ayurvedic) उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी टहनियों को दातून बनाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है, जिससे दांतों की मजबूती बनी रहती है, नीम का इस्तेमाल स्किन की बीमारियों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। शरीर में हो रही किसी भी एलर्जी में नीम बहुत कारगर मानी जाती है।

एलर्जी में नीम के फायदे

स्किन के लिए लाभकारी नीम - नीम त्वचा संबंधित बीमारियों के लिए बहुत लाभकारी मानी गई है। नीम के उपयोग से त्वचा (Skin) में होने वाली कई बीमारियों को ठीक किया जाता है। नीम एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होती है, इसकी पत्तियों के रस को काढ़ा बनाकर पीने से त्वचा में हो रही एलर्जी को ठीक किया जा सकता है। या फिर जिस जगह स्किन पर एलर्जी हो रही हो, उस पर इसकी पत्तियों का लेप लगाने से बहुत आराम मिलता है।

खून को साफ करे नीम- जिन लोगों को स्किन संबंधी बीमारियां होती रहती हैं, उन्हें नीम का काढ़ा जरूर पीना चाहिए। क्योंकि नीम का काढ़ा पीने से खून साफ होता है, जिससे स्किन संबंधी परेशानियां कम होती हैं, साथ ही त्वचा में निखार आने लगता है।

नीम के तेल के फायदा - नीम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। नीम के तेल का उपयोग फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए किया जाता है। यदि किसी को सोरायसिस, एक्जिमा जैसी समस्या है, तो उन्हें नीम का तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, इसको लगाने से बहुत हद तक आराम मिलेगा।

नाखून की एलर्जी के लिए नीम का तेल - कई बार कुछ लोग नाखून में एलर्जी होने की शिकायत करते हैं इसके लिए दिन में तीन बार नीम का तेल लगाने से नाखून की एलर्जी को कम किया जा सकता है।

कील मुहंसो की समस्या करे दूर नीम - आजकल लड़की हो या लड़का कील मुहंसो (Pimples) की समस्या सभी को होने लगी है। जिसकी वजह से सुंदर चेहरा दाग- धब्बों से भरा रहता है। इससे निपटने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें और फिर ठंडा करके रोजाना उस पानी से चेहरा धोएं।

नीम बाथ है लाभदायक- किसी भी प्रकार की एलर्जी को दूर रखने के लिए नीम की पत्तियों से नहाएं। इसके लिए नीम की 40-50 पत्तियों को पानी में डाल कर उबाल लें और ठंडा होने के बाद इससे नहाएं, ऐसा करने से एलर्जी से दूर रहेंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications