इन लोगों के लिए नुकसानदायक है दूध का सेवन : These People Should Never Drink Milk

इन लोगों के लिए नुकसानदायक है दूध का सेवन (फोटो - sportskeeda hindi)
इन लोगों के लिए नुकसानदायक है दूध का सेवन (फोटो - sportskeeda hindi)

अक्सर लोगों को लगता है कि दूध पीने से शरीर को लाभ मिलता है। पर ऐसा नहीं है। दूध कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी है। वैसे दूध में कैल्शियम, विटामिन ए, के और बी12 के साथ थायमाइस और निकोटिनिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। रोज दूध पीने से कब्ज, तनाव, अनिद्रा, थकान और कमजोरी दूर रहती है। इतना ही नहीं दूध में मौजूद कैल्शयिम दांतों और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध सभी के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता। कुछ लोगों के लिए दूध सेवन काफी नुकसानदेह भी होता है।

इन लोगों के लिए नुकसानदायक है दूध का सेवन : These People Should Never Drink Milk In Hindi

गैस की समस्या - दूध में लैक्टोज होता है, जो कभी-कभी पाचन को खराब कर सकता है। इस वजह से ज्यादा दूध पीने से किसी-किसी को दस्त, ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है।

एलर्जी - कुछ लोगों को दूध का सेवन करने से एलर्जी भी हो जाती है। इसका कारण भी लैक्टोज होता है। ऐसे यह इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण त्वचा पर खुजली, लाल रंग के चकते के साथ सांस लेने में दिक्कत या शरीर में सूजन की भी समस्या हो सकती है। यदि आप किसी को एलर्जी की समस्या हो तो दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्किन की समस्या - दूध की अधिक मात्रा का सेवन करने से स्किन के लिए नुकसान हो सकता है। इससे दानें निकल आने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।