इन लोगों को नहीं करना चाहिए गन्ने के जूस का सेवन- In Logo Ko Nahi Pina Chaiye Ganne Ka Juice

इन लोगों को नहीं करना चाहिए गन्ने के जूस का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन लोगों को नहीं करना चाहिए गन्ने के जूस का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम में गन्ने के जूस (Sugarcane Juice) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने का जूस शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही गर्मियों में गन्ने का जूस शरीर को एनर्जी भी देता है। क्योंकि गन्ने का जूस पोषक तत्वों का भंडार होता है। साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती है। गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, आयरन, विटामिन ए, सी, बी-कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन गन्ने के जूस का सेवन हर किसी के लिए लाभदायक ही साबित नहीं होती है। कुछ लोगों को गन्ने के जूस का सेवन नुकसान भी करता है। आइए जानते हैं गन्ने के जूस का सेवन किन लोगों का नहीं करना चाहिए।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए गन्ने के जूस का सेवन (In Logo Ko Nahi Pina Chaiye Ganne Ka Juice In Hindi)

1- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गन्ने के रस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स तो कम होता है, लेकिन इसमें ग्लाइसेमिक लोड अधिक मात्रा में होता है, जिस वजह से गन्ने का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

2- गन्ने का जूस हार्ट के लिए तो फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ा हुआ हो, तो उसे गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल और बढ़ जाता है।

3- अगर किसी को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत है, तो उसे गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गन्ने के जूस तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और बढ़ जाता है।

4- गन्ने के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापा (Obesity) बढ़ सकता हैं। क्योंकि गन्ने के जूस में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है और कैलोरी की अधिक मात्रा मोटापा को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर कोई पहले से मोटापा का शिकार है, तो उसे गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

6- अगर किसी को अक्सर सिर दर्द (Headache) की शिकायत रहती है, तो उसे गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गन्ने का जूस सिर दर्द की समस्या को और बढ़ा सकता है।

7- यदि किसी को बलगम वाली खांसी (Cough) की शिकायत है, तो उसे गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे खांसी और बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications