कटहल खाने के बाद नहीं करना चाहिए इन 6 चीजों का सेवन-Kathal Khane Ke Bad Nahi Karna Chaiye In Chizo Ka Sevan

कटहल खाने के बाद नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
कटहल खाने के बाद नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

कटहल (Jackfruit) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कटहल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजे भी होती है, जिसे कटहल खाने के बाद नहीं खाना चाहिए। जी हां अगर आप कटहल खाने के बाद इन चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि कटहल के बाद इन चीजों का सेवन जहर के समान माना जाता है। आइए जानते हैं कटहल खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

कटहल खाने के बाद नहीं करना चाहिए इन 6 चीजों का सेवन

कटहल और शहद

कटहल खाने के बाद शहद (Honey) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कटहल खाने के बाद शहद का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। खासकर जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होती है, उनको तो भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

कटहल और दूध

कटहल खाने के बाद दूध (Milk) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कटहल खाने के बाद दूध पीना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। कटहल के बाद दूध का सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

कटहल और पान

पान (Paan) का सेवन करना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, भोजन करने के बाद अक्सर कर लोग पान का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आपने भोजन में कटहल का सेवन किया है, तो भूलकर भी पान का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि कटहल खाने के बाद पान खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

कटहल और पपीता

भोजन करने के बाद कई लोगों को फल खाना पसंद होता है, लेकिन अगर आपने कटहल का सेवन किया है, तो भूलकर भी फल में पपीता (Papaya) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कटहल के बाद पपीता का सेवन करने से शरीर में सूजन की शिकायत हो सकती है।

कटहल और भिंडी

कटहल का सेवन करने के बाद भिंडी (Lady Finger) की सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कटहल खाने के बाद भिंडी खाने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

कटहल और खट्टे फल

कटहल का सेवन करने के बाद खट्टे फलों (citrus fruits) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि कटहल खाने के बाद खट्टे फलों का सेवन करने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications