त्रिफला चूर्ण कैसे खाये: Triphala Churna kaise Khaye

फोटो- swadeshiupchar
फोटो- swadeshiupchar

शरीर के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन बहुत ही गुणकारी माना गया है। आमतौर पर लोग त्रिफला को कब्ज निवारक के रूप में ही जानते हैं। लेकिन इसके अलावा भी त्रिफला के सेवन करने के कई फायदे होते हैं। यदि व्यक्ति को किसी भी प्रकार की पेट संबंधी समस्या है तो उसके लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन बहुत ही गुणकारी होता है। पेट के अलावा भी इसे खाने से कई रोगों में राहत मिलती है। जानते हैं त्रिफला चूर्ण के फायदे और इसका सेवन कैसे करें।

इसे भी पढ़ें: पैर की सूजन का इलाज: Pairo ke Sujan Ka Ilaj

त्रिफला चूर्ण कैसे खाये-

त्रिफला के सेवन के लिए सुबह खाली पेट ताजे पानी के साथ इसका सेवन करें और इसके सेवन के एक घंटे बाद तक पानी के अलावा कुछ ना लें।

त्रिफला चूर्ण के फायदे-

शरीर की कमजोरी दूर करें- त्रिफला के सेवन से दुर्बलता कम होती है। इसके लिए त्रिफला को हरड़, बहेड़ा, आंवला, घी और शक्कर को मिलाकर खाना चाहिए। वहीं त्रिफला के सेवन से याद्दाश्त भी अच्छी होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए- बीमारियों से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए त्रिफला चूर्ण लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: गुड़हल के फूल के फायदे: Gudhal ke Phool ke Fayde

हाई ब्लड प्रेशर में राहत- त्रिफला का सेवन करने से हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। यदि कोई हाई ब्लड प्रेशर से परेशान है तो इसे दूर करने के लिए त्रिफला का सेवन करें। राहत मिलेगी।

नेत्र रोग से राहत मिले- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए त्रिफला के चूर्ण को पानी में डालकर आखों को धोना चाहिए। मोतियाबिंद, आखों की जलन, आखों का दोष और लंबे समय तक आखों की रोशनी को बढ़ाए रखने के लिए 10 ग्राम गाय के घी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण और पांच ग्राम शहद को मिलाकर सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।