उबले चने खाने के 6 फायदे: Uble chane khane ke 6 fayde

फोटो: lifealth
फोटो: lifealth

उबले हुए चने खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आप भी अपनी सेहत को अच्छा करना चाहते हैं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए उबले हुए चने खाना जरूरी है लेकिन यहाँ ये ध्यान देना जरूरी है कि अगर आपकी सेहत आपको इसकी अनुमति नहीं देती है तो आप ऐसा ना करें।

ये भी पढ़ें: भुने चने खाने के 4 फायदे: Bhune chane khane ke 4 fayde

चने को एनर्जी का स्त्रोत माना जाता है और उससे शरीर को कई जरूरी विटामिन प्राप्त होते हैं। ऐसा कई बार होता है जब आप कुछ खा लेते हैं तो आपको अपच जैसा महसूस होता है। उस स्थिति में भी चना बेहद लाभकारी होता है। वैसे चने को सिर्फ सादा ही नहीं बल्कि सलाद एवं नाश्ते के तौर पर भी खाया जा सकता है।

अगर आप चने को लेकर अबतक उतने कॉंफिडेंट नहीं हैं तो आपको बताते चलें कि चने के सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी भी बढ़ा सकते हैं। आजकल के माहौल में इम्यूनिटी ही आपके लिए सबसे जरूरी है। जिसकी इम्यूनिटी जितनी ज्यादा है वो बीमारियों से उतना ही बचा हुआ है।

ये भी पढ़ें: प्याज का रस पीने के 3 फायदे: Pyaj ka ras peene ke 3 fayde

उबले चने खाने के 6 फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाता है - इम्यूनिटी ही आपको किसी भी बीमारी से बचाने में मददगार है और अगर आप अपनी इम्यूनिटी को अच्छा रखते हैं तो आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

ब्लड शुगर होगा नियंत्रित - जिन लोगों को शुगर की परेशानी है वो इनका सेवन करके अपने शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ होगा।

पाचन तंत्र होगा मजबूत - पाचन तंत्र को मजबूत करने में उबले हुए चने बेहद लाभकारी हैं। पाचन तंत्र अगर बिगड़ा हुआ हो तो आप ना तो किसी भी चीज का स्वाद प्राप्त कर सकते हैं और ना ही आपको अच्छा महसूस होता है। फाइबर का एक बढ़िया स्त्रोत माने जाने वाले चने से आपके पाचन तंत्र को आराम मिलता है।

वजन को कंट्रोल करने में मददगार - वजन कम करना आजकल की जरूरत बन गई है और उसकी वजह है हमारा अनियमित खानपान जो सेहत को नुकसान पहुँचाता है। चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो वजन को कम करने में मददगार है।

कैंसर के खतरे को कम करता है - कैंसर से जुड़ी परेशानी आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं है लेकिन अगर आप उबले हुए चने खाते हैं तो आपको कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। चने में मौजूद ब्यूटिरेट एसिड कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।

आँखों की रौशनी के लिए फायदेमंद - β-कैरोटीन के कारण चना आपकी आँखों की रौशनी के लिए जरूरी कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। आँखों की रौशनी जीवन में हर परेशानी को दूर से ही पहचान लेने का मौका देती है और चना आपकी आँखों की रौशनी को ठीक रखता है।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किसमें पाया जाता है?: Vitamin E kismein paaya jaata hai?

Edited by Amit Shukla