अनकंडीशनल लव को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और खुशियाँ पाएं

अनकंडीशनल लव
अनकंडीशनल लव

अनकंडीशनल लव को अमूमन इस बात से जोड़कर देखा जाता है कि आप किसी के द्वारा बुरा किए जाने के बाद भी उससे लव करते रहें। यदि वास्तव में लव के मायने जानने हैं तो इस बात को हमेशा ध्यान रखें कि लव के लिए आपको सबसे पहले खुद से भी लव होना चाहिए। स्वयं से लव करना बेहद जरूरी है क्योंकि तब ही आप किसी और के प्रति लव महसूस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: माइग्रेन क्या है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है

अनकंडीशनल लव का अर्थ खुद को एक इंसान से लगातार चोट मिलते रहने के बाद भी लव करना नहीं है। आप स्वयं को लव नहीं करते हैं तो कभी भी इस बात की उम्मीद ना लगाएं कि कोई अन्य आपसे लव कर सकेगा। अनकंडीशनल लव आपसे ही शुरू होता है और इसलिए खुद को लव करना बेहद जरूरी है लेकिन ये सेल्फ लव एट्टीट्यूड या घमंड में तब्दील नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मोबाइल एडिक्शन से बचकर अपनी हेल्थ एंड फिटनेस को बेहतर बनाएं

यदि आप भी अनकंडीशनल लव के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए नियमों का अनुसरण करके आप अनकंडीशनल लव को समझ और उस अवस्था में पहुँच सकते हैं। ये सफर आसान नहीं होता है लेकिन इस आर्टिकल में बताए गए तरीके आपको लव को समझने और अनकंडिशनल लव को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें: कीवी का ये फायदा जानकर आप इसे रात में जरूर खाएंगे

अनकंडिशनल लव को प्राप्त करने के लिए इन तरीकों को अपनाएं

इसको प्राप्त करना आसान है और ये आप बेहद आसानी से कर सकते हैं:

1- लव को कभी भी अल्फाज़ों में बताया या जताया नहीं जा सकता है, ये आपकी करनी में दर्शाया जा सकता है। यदि आप किसी से या स्वयं से लव करते हैं तो आप इसे अपनी करनी से जाहिर कर सकते हैं।

2- हर इंसान का समझने का तरीका अलग होता है इसलिए आप हमेशा अपने काम से उसको दर्शाएं। ये ध्यान रखें कि लव के लिए कोई एक नियत परिभाषा नहीं है और ये व्यक्ति के आधार पर बदलता रहता है।

3- इसके लिए आपको लोगों को लव करने से पहले खुद से लव करना बेहद जरूरी है।

4- इसमें सबकुछ बेहद आरामदायक होगा ऐसा कोई भी नहीं कह सकता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हर इंसान के जीवन का रास्ता अलग है और उस दौरान उन्हें परेशानी भी पेश आएगी लेकिन आप उनकी ताकत बनें कमजोरी नहीं।

5- माफ करने की ताकत रखना भी इसकी एक निशानी है क्योंकि यदि आप किसी के बुरे व्यवहार को अपने साथ सदा जोड़कर या याद करके दुखी होंगे तो उससे किसी को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।

6- ये प्रक्रिया सबसे मुश्किल हो सकती है लेकिन आप उन लोगों से भी लव करें जिन्होंने आपको परेशान किया या रास्ते में परेशानियाँ पैदा की। माफ करने के बाद उस इंसान के बारे में मन में गलत धारणा रखना एक गलत भाव है और उससे निजात पाना एक अच्छा कदम है जो आप अपना सकते हैं।

7- प्रतिदिन कुछ ऐसा करें जो इस भाव को जागृत और मजबूत करे।

ये भी पढ़ें: 30 मिनट चलने के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Edited by Amit Shukla