नारियल तेल के उपयोग, 6 फायदे और 4 नुकसान- Nariyal Tel Ke Upyog, 6 Fayde Aur 4 Nuksan

नारियल तेल के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल तेल के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल तेल (Coconut oil) का इस्तेमाल स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए यह कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई, विटामिन के जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिहाज से फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन नारियल तेल का इस्तेमाल कई बीमारियों में फायदेमंद भी होता है, तो कुछ बीमारियों में नुकसान भी पहुंचाता है। आइए जानते हैं नारियल तेल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नारियल तेल के उपयोग, 6 फायदे और 4 नुकसान

नारियल तेल के उपयोग

- नारियल तेल का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है।

- नारियल तेल से शरीर की मालिश की जाती है।

- नारियल तेल का उपयोग बालों में लगाने के लिए किया जाता है।

- नारियल तेल का उपयोग चेहरे पर लगाने के लिए किया जाता है।

- नारियल तेल का उपयोग फटे होंठों पर लगाने के लिए किया जाता है।

नारियल तेल के फायदे

1- अर्थराइटिस (Arthritis) की बीमारी होने पर नारियल तेल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

2- नारियल तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

3- नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल तेल में विटामिन ई पाया जाता है और विटामिन ई स्किन को हेल्दी रखने में काफी मददगार साबित होता है। इसलिए नारियल तेल लगाने से स्किन हेल्दी रहती है।

5- मौसम बदलने की वजह से अक्सर लोगों के होंठ (Lips) फटने लगते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना नारियल का तेल होंठों में या नाभि में लगाते हैं, तो इससे होंठ फटने की शिकायत दूर होती है।

6- नारियल तेल का इस्तेमाल डेंटल हेल्थ (dental health) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाये जाते हैं। इसलिए ऑयल पुलिंग यानि नारियल तेल से कुल्ला करने से मुंह संबंधी बीमारियां दूर होती है। साथ ही दांत भी स्वस्थ रहते हैं।

नारियल तेल के नुकसान

1- नारियल तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

2- जिन लोगों को नारियल तेल से एलर्जी (Allergy) हो, उनको नारियल तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्किन पर दाने, रैशेज जैसी शिकायत हो सकती है।

3- नारियल तेल का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से स्किन ऑयली (Oily Skin) हो जाती है। इसलिए जिन लोगों की स्किन पहले से ऑयली होती है, उनको अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

4- नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसके अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications