तेज पत्ता (Bay leaf) का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, तेज पत्ता औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए तेज पत्ता का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तेज पत्ता का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि तेज पत्ता में कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन ए और आयरन जैसे तत्व पाये जाते हैं, साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं तेज पत्ता के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
तेज पत्ता के उपयोग, 7 फायदे और 3 नुकसान
तेज पत्ता के उपयोग
- तेज पत्ता की चाय बनाई जा सकती है, जो कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है।
- तेज पत्ता का उपयोग कई सब्जियों को बनाने के लिए किया जाता है।
- तेज पत्ता को पानी में उबालकर पिया जा सकता है।
- तेज पत्ता का उपयोग पुलाव बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
- तेज पत्ता का तेल बालों में लगाया जा सकता है।
- तेज पत्ता के तेल से शरीर की मालिश भी की जा सकती है।
- तेज पत्ता के पानी से मुंह धोया जा सकता है, जिससे पिंपल्स और दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है।
तेज पत्ता के 7 फायदे
1- तेज पत्ता में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके लिए आप तेज पत्ता की चाय या काढ़े का सेवन कर सकते हैं।
2- तेज पत्ता का सेवन सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तेज पत्ता में एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए तेज पत्ता को पानी में उबालकर सेवन करना चाहिए।
3- तेज पत्ता का सेवन मुंह के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तेज पत्ता में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाये जाते हैं, जो मुंह में पनपने वाले खराब बैक्टीरियल को खत्म करने में मददगार साबित होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से मुंह के कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है।
4- तेज पत्ता का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है, इसलिए जो लोग भी बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, उनको तेज पत्ता की चाय या पानी का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।
5- तेज पत्ता का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तेज पत्ता में एंटी डायबिटीक गुण पाया जाता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए तेज पत्ता के काढ़े का सेवन करना चाहिए।
6- तेज पत्ता का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि तेज पत्ता में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, जो पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप तेज पत्ता की चाय का सेवन कर सकते हैं।
7- तेज पत्ता त्वचा (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे त्वचा संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। इसके लिए तेज पत्ता के पानी से मुंह धोना चाहिए।
तेज पत्ता के 3 नुकसान
1- तेज पत्ता से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।
2- गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से बिना पूछे तेज पत्ता का सेवन नहीं करना चाहिए।
3- अगर आपकी किसी प्रकार की सर्जरी हुई है, तो तेज पत्ता का सेवन करने से बचें।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।