सूजी के उपयोग, 8 फायदे और 3 नुकसान- Suji Ke Upyog, 8 Fayde Aur 3 Nuksan

सूजी के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सूजी के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सूजी (Semolina) का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सूजी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। सूजी का सेवन करने से शुगर कंट्रोल रहता है, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि सूजी में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। सूजी में फाइबर, विटामिन बी, विटामिन ई, फास्‍फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन सी जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन सूजी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं सूजी के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सूजी के उपयोग, 8 फायदे और 3 नुकसान

सूजी के उपयोग

1- सूजी के इस्तेमाल से हलवा बनाया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

2- सूजी के उपयोग से इडली बनाई जाती है।

3- सूजी का उपमा बनाया जाता है।

4- सूजी का लड्डू बनाया जाता है।

5- सूजी का ढोकला बनाया जा सकता है।

सूजी के फायदे

1- जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होती है, लेकिन अगर आप सूजी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि सूजी में जिंक, विटामिन सी जैसे तत्व पाये जाते हैं।

2- आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) की शिकायत देखने को मिल रही है। एनीमिया की शिकायत आयरन के कमी की वजह से होती है और सूजी में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सूजी का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

3- सूजी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूजी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

4- सूजी का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि सूजी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती है।

5- सूजी का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सूजी में फाइबर, नियासिन और विटामिन बी3 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

6- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको सूजी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि सूजी कई पोषक तत्व जैसे विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए, प्रोटीन से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

7- सूजी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सूजी में कैल्शियम मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती है।

8- सूजी का सेवन पेट के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सूजी में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

सूजी के नुकसान

1- जिन लोगों को किडनी (Kidney) संबंधी बीमारी है, उनको सूजी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

2- सूजी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द और पेट में सूजन की शिकायत हो सकती है।

3- सूजी का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त (Diarrhea) और कब्ज की शिकायत भी हो सकती है। क्योंकि सूजी में फाइबर की अधिक मात्रा होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications