दालचीनी और अर्जुन की छाल के उपयोग और फायदे - Dalchini Aur Arjun Ki Chhal Ke Upyog Aur Fayde

दालचीनी और अर्जुन की छाल के उपयोग और फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
दालचीनी और अर्जुन की छाल के उपयोग और फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

रसोई में पाए जाने वाले मसलों में दालचीनी और अर्जुन की छाल आसानी से प्राप्त की जाती हैं। आयुर्वेद में इनका इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में दालचीनी का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को तैयार करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का भी खास महत्व है। दालचीनी और अर्जुन की छाल का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं को सही किया जा सकता है, जैसे - कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, मोटापा को कंट्रोल और मैनेज करना। आइये इस लेख के माध्यम से दालचीनी और अर्जुन की छाल के फायदे और उपयोग के बारे में चर्चा की गयी है।

दालचीनी और अर्जुन की छाल के उपयोग और फायदे - Dalchini Aur Arjun Ki Chhaal Ke Upyog Aur Fayde In Hindi

दालचीनी और अर्जुन की छाल के उपयोग (Uses of Cinnamon and Arjuna Bark)

अर्जुन की छाल और दालचीनी का पाउडर उपयोग करने में आसान होता है। इससे चाय व काढ़ा बनाया जाता है। 1 गिलास पानी को अच्छे से उबाल लें, इसमें आधा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर डालें। इसके बाद इसमें एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। इसमें अपने स्वादानुसार दूध और गुड़ मिला सकते हैं। इस चाय को छानकर पिएं।

1. डायबिटीज कंट्रोल करने में (Controls diabetes)

दालचीनी और अर्जुन की छाल में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के गुण होता है। साथ ही इसमें पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज और इंसुलिन को कम करने का गुण होता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है। अगर आप अपने शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना दालचीनी और अर्जुन की छाल की चाय पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

2. मोटापा कम करने में मदद (Helps in weight loss)

मोटापा कंट्रोल करने में भी दालचीनी और अर्जुन की छाल आपके लिए लाभकारी हो सकती है। यदि आप रोजाना 1 कप खाली पेट दालचीनी और अर्जुन की छाल की चाय पीते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम हो सकती है।

3. कैंसर में मददगार (Benefits in cancer)

दालचीनी और अर्जुन की छाल एंटीकैंसर गुणों से भरपूर होती है। यह कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकती है। यह कैंसर के जोखिमों को कम करने में लाभकारी हो सकती है। इन दोनों का मिश्रण बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है।

4. हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद (Prevents heart diseases)

दालचीनी और अर्जुन की छाल से बना काढ़ा आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका मिश्रण आपके शरीर में खराब कोल्स्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। ऐसे में अगर हृदय रोगी नियमित रूप से अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय पीते हैं, तो इससे उनका हृदय स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

5. इम्यूनिटी करे बूस्ट (Boosts immunity)

दालचीनी और अर्जुन की छाल में नैचुरल फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। यह कई तरह की बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। यह सर्दी-जुकाम और वायरस से राहत दिलाने में असरदार है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर दालचीनी और अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications