गुड़ के उपयोग और फायदे - Gud Ke Upyog Aur Fayde 

गुड़ के उपयोग और फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
गुड़ के उपयोग और फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

सदियों से लोग गुड़ (Jaggery) के सेवन के शौक़ीन रहे हैं। भारत में चीनी के उपयोग से पहले गुड़ का उपयोग किया जाता आ रहा है। स्वाद में यह मीठा और स्वादिष्ट होता है और यह गन्ने के रस से बनाया जाता है। आयुर्वेद भी गुड़ को औषधी के रूप में उपयोग करता है। गुड़ का सेवन कई बीमारियों और शारीरिक समस्याओं में राहत दिलाने में लाभदायक है। गुड़ का उपयोग घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है। इसमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो इसे शरीर के लिए गुणकारी बनाता है। गुड़ को आप चाय में, सुबह खाली पेट या कई अन्य चीजों के साथ ले सकते हैं। यह पाचन को मजबूत करता है, खून की कमी को पूरा करने में मददगार होता है, ऊर्जा प्रदान करता है, ब्लड प्रेशर का ख्याल रखता है। इस लेख में गुड़ के उपयोग और फायदे बताएं गए हैं।

गुड़ के उपयोग और फायदे - Gud Ke Upyog Aur Fayde In Hindi

पाचन शक्ति को मजबूत करे (Strengthen the digestive system)

गुड़ के सेवन से पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह पाचन शक्ति को मजबूती देता है। गुड़ में फ्रुक्टोज़ (fructose) होता है जिससे कब्ज़ व अपच की समस्या को ठीक किया जा सकता है। यह पेट फूलने जैसी समस्या में भी उपयोगी होता है। ऐसे में गुड़ का उपयोग आप खाली पेट खाकर या इसका पानी पी कर भी कर सकते हैं।

खून की कमी को पूरा करे (Treats anemia)

गुड़ के सेवन से शरीर में खून की कमी (एनीमिया) पूरी होती है। इसमें फोलेट, आयरन आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गुड़ के नियमित सेवन से आयरन की कमी भी दूर हो सकती है। महिलाओं के लिए, पीरियड्स में गुड़ का सेवन लाभदायक होता है, यह खून साफ़ करने व खून की कमी को पूरा करने में सहायक होता है।

गठिया रोग में फायदेमंद (Treats arthritis)

जोड़ों का दर्द गठिया की बीमारी में होता है। गुड़ के सेवन से गठिया के दर्द में आराम मिलता है। यह गठिया में होने वाली सूजन के लिए भी असरदार होता है। गुड़ के सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों की समस्या में लाभ मिलते हैं। उपयोग के लिए - गुड़ को दूध के साथ लिया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications