पुदीने के पत्ते का उपयोग और फायदा-Pudine Ke Patte Ka Upyog Aur Fayda

पुदीने के पत्ते का उपयोग और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)
पुदीने के पत्ते का उपयोग और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में पुदीने के पत्ते (mint leaves) का उपयोग ज्यादातर लोग चटनी बनाने के लिए करते हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं पुदीने की पत्तियां औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि पुदीने की पत्तियों में मेंथोल, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, कॉपर, आयरन जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं पुदीने के पत्ते के क्या-क्या उपयोग होते हैं और इसको खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ पहुंचता है।

पुदीने के पत्ते का उपयोग और फायदा (Pudine Ke Patte Ka Upyog Aur Fayda In Hindi)

पुदीने के पत्ते का उपयोग

- पुदीने के पत्ते की चटनी बनाई जा सकती है।

- पुदीने के पत्ते की चाय बनाई जा सकती है।

- पुदीने की पत्तियों को सब्जियों में डाला जा सकता है, जो सब्जी का स्वाद दो गुना बढ़ा देती हैं।

- पुदीने के पत्तियों को चबाकर खाया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

- पुदीने के रस या तेल को चेहरे पर लगाया जा सकता है, जिससे पिंपल्स की शिकायत दूर होती है।

- पुदीने के पत्ते का उपयोग ज्यादातर लोग एक माउथ फ्रेशनर के रूप में भी करते हैं।

पुदीने के पत्ते के फायदे

- पुदीने के पत्ते का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने के पत्ते का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर होता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

- मतली या उल्टी (Vomiting) की शिकायत होने पर पुदीने के पत्ते का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने के पत्ते को चबाकर खाने से मतली और उल्टी की शिकायत दूर होती है। साथ ही पुदीने की पत्तियां एक माउथ फ्रेशनर का काम भी करती हैं।

- मुंह में छाले (Mouth ulcers) की शिकायत होने पर पुदीने के पत्ते का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पुदीने की पत्तियों का सेवन छाले की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित होता है।

- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान हैं, लेकिन अगर आप पुदीने की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम होता है।

- पुदीने की पत्तियों का सेवन त्वचा (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने के पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications