पालक के 5 उपयोग, 7 फायदे- Palak Ke Upyog, Fayde

पालक के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पालक के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरी पत्तेदार सब्जियों (Green Leafy Vegetables) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। उसमें भी बात अगर पालक (Spinach) की कि जाए, तो इसका सेवन सेहत को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है। क्योंकि पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन 'ए' और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, साथ ही पालक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। तो आइए जानते हैं पालक के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

पालक के 5 उपयोग, 7 फायदे

पालक के उपयोग

1- पालक का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है।

2- पालक का उपयोग सब्जी बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- पालक का उपयोग पराठा बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- सलाद बनाने के लिए पालक का उपयोग कर सकते हैं।

5- दाल में डालने के लिए पालक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पालक के फायदे

1- पालक का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पालक में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है और विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

2- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप पालक का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पालक में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

3- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ रखने के लिए पालक का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पालक में कैल्शियम और विटामिन के पाया जाता है, इसलिए पालक का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

4- एनीमिया (Anemia) यानि खून के कमी की शिकायत होने पर पालक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

5- पालक में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

6- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए पालक का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पालक में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

7- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए पालक का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पालक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications