मुलेठी के उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान - Mulethi Ke Upyog, 3 Fayde Aur 3 Nuksan

मुलेठी के उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
मुलेठी के उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

मुलेठी (Licorice) एक गुणकारी जड़ी-बूटी होती है और इसका स्वाद मीठा होता है। इसमें प्रोटीन, एंटी-बायोटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। मुलेठी का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक होता है। यह सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश आदि से आराम दिलाने में मदद करती है। यह आयुर्वेदिक उपचारों में इस्तेमाल की जाती है, यह वात और पित्त दोष को भी कम करती है। इसके फायदों के साथ नुकसान भी होते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से मुलेठी के उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।

मुलेठी के उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान

मुलेठी के उपयोग : Uses Of Mulethi In Hindi

- मुलेठी चूर्ण के रूप में (पानी या दूध के साथ), काढ़ा बनाकर, दंतमंजन आदि में उपयोग की जाती है।

मुलेठी के फायदे : Benefits Of Mulethi In Hindi

1. पेट संबंधित समस्याओं में (Prevents stomach related problems)

आज-कल के खान-पान से अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में मुलेठी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। उपयोग के लिए आप मुलेठी की चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे पेट संबंधित सभी समस्याओं में आराम मिलेगा।

2. बालों और स्किन के लिए (Good for hair and skin)

मुलेठी बालों और त्वचा के लिए भी गुणकारी होती है। ड्राई-फ्रिजी बाल और बेजान त्वचा के लिए मुलेठी का उपयोग किया जा सकता है। मुलेठी-आंवला ड्रिंक (बालों और त्वचा के लिए) - आधा चम्मच मुलेठी पाउडर और आधा चम्मच आंवला पाउडर बराबर मात्रा में एक गिलास पानी के साथ मिलाकर ड्रिंक तैयार करें। इस ड्रिंक को कम से कम एक महीने तक पीने से त्वचा और बालों में अद्भुत बदलाव देखने को मिलेंगे।

3. खांसी-जुकाम (Treats cough and cold)

आयुर्वेद के अनुसार, खांसी-जुकाम की समस्या में मुलेठी का सेवन फायदेमंद होता है। मुलेठी का उपयोग बड़ी-बड़ी कंपनियां कफ सिरप बनाने में भी करती हैं। घरेलू नुस्खे के लिए आप मुलेठी के एक छोटे टुकड़े को कुछ देर चूस कर खाएं। ऐसा करने से गला साफ़ होगा, जुकाम कम हो जायेगा और खांसी में राहत मिलेगी।

मुलेठी के नुकसान : Disadvantages Of Mulethi In Hindi

1. अधिक मात्रा में मुलेठी के सेवन से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पोटैशियम की कमी, मसल क्रैम्प्स, ग्लूकोस लेवल का बढ़ना, किडनी की समस्या, अस्थिर ब्लड प्रेशर आदि की परेशानी होने की संभावना बढ़ जाती है।

2. मुलेठी का उपयोग मोटापा, डायबिटीज, लिवर या हार्ट प्रॉब्लम, हाई ब्लड प्रेशर, पीरियड्स के दौरान नहीं करना चाहिए। ऐसा होने पर यह आपकी हालत को और बिगाड़ सकता है।

3. इसके अधिक उपयोग से सिरदर्द, सूजन, सांस की तकलीफ, मांसपेशियों का कमजोर होना, जोड़ो में दर्द व अकड़न देखी गयी है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications