कब और किसे नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन- Kab Aur Kise Nahi Karna Chaiye Tarbuj Ka Sevan

कब और किसे नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
कब और किसे नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

तरबूज (Watermelon) एक मौसमी फल है, जो कि सिर्फ गर्मियों के मौसम में मिलता है। गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन काफी फायदेमंद भी माना जाता है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज का सेवन सभी के लिए फायदेमंद ही साबित नहीं होता है, कई ऐसी भी बीमारियां होती है, जिनमें तरबूज का सेवन काफी खतरनाक साबित होता है। साथ ही अगर आप तरबूज का सेवन गलत समय पर करते हैं, तो भी आपके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कब और किसे तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।

कब और किसे नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन

जानिए कब नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन

तरबूज का सेवन भूलकर भी रात के समय नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात के समय तरबूज का सेवन करने से आप पेट संबंधी कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। तरबूज का सेवन सुबह या दोपहर के समय करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

जानिए किन लोगों को नहीं करना चाहिए तरबूज का सेवन

1- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए तरबूज का सेवन काफी हानिकारक साबित होता है। क्योंकि तरबूज में शुगर की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल काफी हाई हो सकता है।

2- किडनी (Kidney) संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोगों को तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि तरबूज में पानी और कई ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो किडनी की बीमारी होने पर हानिकारक साबित होते हैं।

3- तरबूज का सेवन मोटापा (Obesity) से शिकार लोगों को नहीं करना चाहिए, क्योंकि तरबूज में नैचुरल शुगर की बहुत ज्यादा मात्रा होती है। इसलिए इसका सेवन करने से मोटापा और बढ़ सकता है।

4- अस्थमा (Asthma) से पीड़ित लोगों को तरबूज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन करने से अस्थमा में होने वाली समस्याएं और बढ़ सकती है।

5- सर्दी-खांसी (Cold and Cough) या गले में खराश की शिकायत होने पर भूलकर भी तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-खांसी की समस्या और बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications