शुगर में किन फलों का सेवन करना चाहिए - Sugar Mein Kin Falon Ka Sevan Karna Chahiye

शुगर में किन फलों का सेवन करना चाहिए (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
शुगर में किन फलों का सेवन करना चाहिए (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

मधुमेह (Diabetes) यानी शुगर एक गंभीर बीमारी होती है, जिसमें खून में मौजूद ग्लूकोस का स्तर (Blood sugar level) बढ़ जाता है। यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। आज के समय में डायबिटीज होना आम हो गया है। यह शरीर के अन्य भागों पर भी प्रभाव डालती है। ऐसे में किडनी-लिवर की बीमारी, आँखों की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। शुगर को नियंत्रित रखने के लिए लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाली चीज़ें खाएं। ऐसे में क्या खाएं या क्या ना खाएं, यह बहुत बड़ा सवाल बन जाता है। इस स्थिति में फलों को अवॉइड नहीं करना चाहिए। डॉक्टर्स भी फलों का नियमित सेवन करने को कहते हैं। जी हाँ, डायबिटीज होने पर भी कुछ तरह के फल खाएं जाते हैं। यह फल आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाते हैं। फलों से शरीर को विटामिन, मिनरल और अन्य नुट्रिएंट्स प्राप्त होते हैं। इस लेख में शुगर में कौनसा फल खाना चाहिए यह जानकारी बताई गयी हैं।

शुगर में किन फलों का सेवन करना चाहिए

1. सेब (apple)

डायबिटीज में सेब का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के कारण यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, पाचन शक्ति मजबूत करने और मधुमेह के जोखिम को कम करने का काम करता है।

2. नाशपाती (pear)

नाशपाती विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है और मधुमेह में इसके अनेक फायदे होते हैं।

3. अमरुद (guava)

अमरुद में विटामिन A और विटामिन C होते हैं, यह फाइबर का अच्छा स्रोत होता है जो इसे कब्ज़ की समस्या में फायदेमंद बनाता है। अमरुद ग्लूकोस का स्तर नियंत्रित करके मधुमेह की बीमारी में मददगार होता है।

4. अनानास (pineapple)

मधुमेह में अनानास का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इसे शरीर के लिए लाभदायक बनाते हैं। इसका सेवन जूस के रूप में भी किया जा सकता है।

5. जामुन (blackberry)

मधुमेह में जामुन खाना सबसे अच्छा माना जाता है। यह छोटे-छोटे फल खून में शुगर लेवल को नियंत्रित और कम करने में सहायक होते हैं। जामुन के बीजों का पाउडर बनाकर भी शुगर के लिए लिया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।