Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • GT vs MI Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी हार, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी

GT vs MI Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी हार, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 29, 2025 23:56 IST

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

23:56 (IST)29 MAR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी लाइव ब्लॉग में फिलहाल इतना ही। आईपीएल के इस 18वें एडिशन में मैचों का सिलसिला जारी है। हम एक बार फिर से आपके साथ रविवार डबल हेडर मुकाबलों में दोपहर से ही जुड़ जाएंगे। तो पल-पल का अपडेट लेने के लिए हमारे साथ बने रहिए। धन्यवाद 

23:56 (IST)29 MAR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा बने प्लेयर ऑफ द मैच

आईपीएल के 18वें सीजन के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट झटके और मुंबई इंडियंस को चोट पहुंचाई। 

23:38 (IST)29 MAR 2025

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का कमाल

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। जिसमें मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके। वहीं कगिसो रबाडा और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला। 

23:37 (IST)29 MAR 2025

गुजरात टाइटंस ने 36 रन से मैच को किया अपने नाम

आईपीएल के 18वें सीजन के 9वें मैच को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में गुजरात शानदार जीत के साथ इस सीजन का खाता खोलने में कामयाब रही। 197 रन के लक्ष्य के सामने मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। 

23:23 (IST)29 MAR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा का किफायती स्पेल हुआ खत्म

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने इस मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट झटके। मुंबई इंडियंस की टीम ने 18 ओवर में 134 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवाए। अब उन्हें जीत के लिए 2 ओवर में 63 रन की जरूरत है। 

23:20 (IST)29 MAR 2025

23:19 (IST)29 MAR 2025

हार्दिक पांड्या धीमी पारी खेलकर हुए आउट

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बैटिंग में काफी परेशान दिखे और आखिरकार उन्हें कगिसो रबाडा ने चलता किया। रबाडा की गेंद पर हार्दिक मोहम्मद सिराज को कैच दे बैठे। उन्होंने 17 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाए। मुंबई को 124 के स्कोर पर छठा झटका लगा। 

23:14 (IST)29 MAR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलायी बड़ी सफलता, सूर्या को किया चलता

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। जहां उन्होंने तिलक वर्मा के बाद अब सेट नजर आ रहे सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन भेज दिया है। मुंबई इंडियंस को 120 रन के स्कोर पर 5वां झटका लगा। सूर्या ने 28 गेंद में 48 रन की पारी खेली। 

23:09 (IST)29 MAR 2025

मुंबई इंडियंस को 5 ओवर में 79 रन की जरूरत

गुजरात टाइटंस के 196 रन के जबाव में मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही है। टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। अब मुंबई को जीत के लिए 5 ओवर में 79 रनों की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। 

23:00 (IST)29 MAR 2025

कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर

मुंबई इंडियंस के 4 विकेट गिरने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या खेलने के लिए पहुंचे हैं। उनसे उनकी टीम काफी उम्मीदें हैं। 

22:57 (IST)29 MAR 2025

सूर्यकुमार यादव को लगी चोट

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पारी के 14वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद हेलमेट पर जा लगी। जिसके बाद सूर्या नीचे गिर पड़े। लेकिन सबकुछ अच्छा है और वो खेलने के लिए तैयार हैं। 

22:55 (IST)29 MAR 2025

22:55 (IST)29 MAR 2025

रॉबिन मिंज बने साई किशोर का शिकार

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। पारी के 13वें ओवर में साई किशोर ने इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए रॉबिन मिंज को फिरकी में फंसा लिया। मुंबई इंडियंस को 108 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। 13 ओवर में मुंबई 108 रन पर 4 विकेट (जीत के लिए 42 गेंद में 89 रन)

22:52 (IST)29 MAR 2025

रॉबिन मिंज बने इम्पैक्ट प्लेयर

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा के आउट होने के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में आए। इस युवा बल्लेबाज से खूब उम्मीदें हैं। 

22:48 (IST)29 MAR 2025

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया बड़ा झटका, तिलक वर्मा को किया आउट

गुजरात टाइटंस के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की साझेदारी खतरा बन रही थी। लेकिन पारी के 12वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को अटैक पर लगाया गया और उन्होंने इस साझेदारी को तोड़ते हुए तिलक वर्मा के पवेलियन भेज दिया। तिलक वर्मा ने 36 गेंद में 39 रन बनाए। मुंबई को 97 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। 

22:40 (IST)29 MAR 2025

10 ओवर में मुंबई इंडियंस ने बनाए 1 विकेट पर 86 रन

मुंबई इंडियंस की पारी के 10 ओवर खत्म हो चुके हैं और टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। 197 रन के लक्ष्य से अब मुंबई 111 रन दूर है और क्रीज पर तिलक वर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। 

22:30 (IST)29 MAR 2025

मुंबई इंडियंस का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन

मुंबई इंडियंस की पारी दोनों ओपनर्स के पवेलियन लौटने के बाद संभल गई है। जहां सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए 8 ओवर में स्कोर को 2 विकेट पर 69 रन तक पहुंचा दिया है। 

22:19 (IST)29 MAR 2025

मुंबई इंडियंस के 50 रन पूरे

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ टारगेट हासिल करने के लिए जुटी है। उन्होंने अपनी पारी के 7वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन पूरे कर लिए हैं। 

22:15 (IST)29 MAR 2025

पावरप्ले में मुंबई इंडियंस का स्कोर- 48/2

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस 197 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। जहां उन्होंने पावरप्ले में 2 विकेट खो दिए हैं लेकिन 6 ओवर में 48 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी बीच मैदान में टिकी हुई है। 

22:09 (IST)29 MAR 2025

सूर्या ने छक्के के साथ खोला खाता

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ छक्के के साथ अपना खाता खोला। उन्होंने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद सिराज को छक्का लगाया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 ओवर के बाद 2 विकेट पर 44 रन 

22:06 (IST)29 MAR 2025

मोहम्मज सिराज का चला जादू, मिली दूसरी सफलता

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मुंबई इंडियंस के खिलाफ जलवा दिख रहा है। पहले ओवर में रोहित शर्मा को आउट करने के बाद अब सिराज ने रेयान रिकेलटन को भी बोल्ड कर दिया। मुंबई इंडियंस को 35 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। रिकेलटन सिर्फ 6 रन बना सके। 

22:03 (IST)29 MAR 2025

मुंबई इंडियंस ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 32 रन बनाए

गुजरात टाइटंस के द्वारा दिए गए 197 रन के लक्ष्य के सामने मुंबई इंडियंस ने 4 ओवर के बाद 1 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। टीम ने रोहित शर्मा का विकेट पहले ही ओवर में खो दिया। जिसके बाद इस वक्त रेयान रिकेलटन और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 

22:00 (IST)29 MAR 2025

21:59 (IST)29 MAR 2025

ईशांत शर्मा की इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एन्ट्री

गुजरात टाइटंस ने अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया। ईशांत शर्मा को पिछले मैच में मौका नहीं मिल सका था। अब टीम को उनके अनुभव से काफी उम्मीदें हैं। 

21:53 (IST)29 MAR 2025

तिलक वर्मा का काउंटर अटैक

मुंबई इंडियंस की टीम 197 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। पहले ओवर में ही रोहित शर्मा के विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने कगिसो रबाडा पर जबरदस्त काउंटर अटैक किया और 2 चौके और 1 छक्का लगाया। मुंबई इंडियंस ने 2 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। 

21:46 (IST)29 MAR 2025

मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा को किया बोल्ड

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 4 गेंद पर 8 रन बनाकर चलते बने हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। पहले ओवर के बाद स्कोर 9/1 है

21:28 (IST)29 MAR 2025

गुजरात टाइटंस ने बनाए 8 विकेट पर 196 रन

आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस को 197 रन का टारगेट मिला है। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 41 गेंद में 63 रन की पारी खेली। तो वहीं जोस बटलर ने 39 और शुभमन गिल ने 38 रन बनाए। 

21:23 (IST)29 MAR 2025

सत्यनारायण राजू को मिली पहली सफलता

मुंबई इंडियंस के युवा तेज गेंदबाज सत्यनारायण राजू को राशिद खान के रूप में पहला विकेट मिला। गुजरात टाइटंस को राशिद के रूप में 7वां झटका लगा। 

21:16 (IST)29 MAR 2025

तेवतिया के बाद रदरफोर्ड भी पवेलियन

साई सुदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने गुजरात की पारी पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया है। जहां 19वें ओवर में राहुल तेवतिया और शेरफन रदरफोर्ड  भी चलते बने हैं। गुजरात ने 19वें ओवर में अपना छठा विकेट खो दिया है। अब गुजरात के लिए बड़े स्कोर की उम्मीद पूरी तरह से टूट गई हैं। 

21:12 (IST)29 MAR 2025

बोल्ट ने साई सुदर्शन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पारी के 18वें ओवर में अपनी टीम को बड़ा विकेट दिलाया। उन्होंने विकेट पर पूरी तरह से सेट हो चुके स्टार बल्लेबाद साई सुदर्शन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। साई सुदर्शन ने 41 गेंद में 63 रन की पारी खेली। गुजरात टाइटंस को 18 ओवर में 179 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। 

21:07 (IST)29 MAR 2025

17 ओवर में गुजरात टाइटंस के 3 विकेट पर 170 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने 17 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 170 रन बना डाले हैं। अब साई सुदर्शन को शेरफन रदरफोर्ड का अच्छा साथ मिल रहा है और दोनों तेजी से रन जुटा रहे हैं। 

21:03 (IST)29 MAR 2025

20:59 (IST)29 MAR 2025

गुजरात टाइटंस के 150 रन पूरे

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने 16वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने 3 विकेट पर ये मुकाम हासिल किया। अब नजरें पूरी तरह से साई सुदर्शन पर टिकी हैं। 

20:58 (IST)29 MAR 2025

हार्दिक पांड्या का जबरदस्त स्पेल खत्म

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में शानदार स्पेल खत्म हुआ। उन्होंने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने शुभमन गिल और शाहरुख खान के विकेट हासिल किए। 

20:54 (IST)29 MAR 2025

हार्दिक को मिला दूसरा विकेट

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की जबरदस्त गेंदबाजी दिख रही है। जहां उन्होंने शुभमन गिल के बाद अब शाहरुख खान के रूप में इस मैच का दूसरा विकेट झटका। गुजरात टाइटंस को 15वें ओवर में 146 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। शाहरुख खान 9 रन बनाकर चलते बने हैं। 

20:48 (IST)29 MAR 2025

साई सुदर्शन की एक और दर्शनीय पारी

गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का शानदार फॉर्म जारी है। जहां उन्होंने एक और अर्धशतक लगाया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में सुदर्शन ने 33 गेंद में फिफ्टी जड़ी। 

20:45 (IST)29 MAR 2025

जोस बटलर को मुजीब ने फंसाया

गुजरात टाइटंस को जोस बटलर के रूप में दूसरा झटका लगा है। शानदार लय मे दिख रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को मुंबई के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने अपनी फिरकी में फंसा दिया। जहां पारी के 14वें ओवर में बटलर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। बटलर ने 24 गेंद में 39 रन बनाए। गुजरात ने 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। 

20:42 (IST)29 MAR 2025

13 ओवर में गुजरात ने बनाए 1 विकेट पर 121 रन

गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत हुई है। जहां उन्होंने 13 ओवर में 1 विकेट 121 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद है। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। 

20:34 (IST)29 MAR 2025

गिल पर भारी पड़े हैं हार्दिक

आईपीएल में हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से शुभमन गिल को बहुत परेशान किया है। जहां उन्होंने अब तक 18 गेंद गिल को फेंकी हैं, जिसमें 11 रन देकर 4 बार आउट किया है। 

20:30 (IST)29 MAR 2025

गुजरात टाइटंस ने 100 रन पूरे

आईपीएल 2025 का रोमांच पूरे शबाब पर है। जहां 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 11वें ओवर में 1 विकेट पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। साई सुदर्शन और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। 

20:25 (IST)29 MAR 2025

गुजरात टाइटंस ने 10 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 92 रन

गुजरात टाइटंस की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दी। लेकिन गुजरात ने गिल का विकेट खो दिया है। 10  ओवर के बाद GT ने 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना डाले हैं। साई सुदर्शन 38 और जोस बटलर 13 रन के निजी स्कोर पर डटे हैं। 

20:16 (IST)29 MAR 2025

कप्तान ने किया कप्तान को आउट

गुजरात टाइटंस ने टॉस हारने के बाद शानदार शुरुआत की। लेकिन पारी के 9वें ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को आउट कर पहला झटका दिया। गुजरात को 78 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। गिल ने 27 गेंद में 38 रन की पारी खेली। 

20:14 (IST)29 MAR 2025

हार्दिक-सैंटनर ने लगाया रनों का अंकुश

आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की शुरुआत करते हुए पावरप्ले के 6 ओवर में 66 रन बना डाले। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और मिचेल सैंटनर ने अगले 2 ओवर रनों पर अंकुश लगाया। दोनों ने मिलकर इन 2 ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के गुजरात ने 75 रन बना लिए हैं। 

20:03 (IST)29 MAR 2025

19:59 (IST)29 MAR 2025

गुजरात टाइटंस के 50 रन पूरे, पावरप्ले में दिखा पावर

आईपीएल के 18वें सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात ने टॉस हारने के बाद कमाल की शुरुआत की है और पावर प्ले में ही स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। गुजरात ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बनाए। 

19:55 (IST)29 MAR 2025

गुजरात टाइटंस के ओपनर्स ने दी शानदार शुरुआत

गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। पारी के 5वें ओवर में मुजीब उर रहमान को टारगेट बनाया और इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। गुजरात ने 5 ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। दोनों ही सलामी बल्लेबाज लय में दिख रहे हैं। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications