Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 2nd Test Day 4 Highlights: आकाशदीप की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड का स्कोर 72/3; जीत के लिए अब भी चाहिए 536 रन

IND vs ENG 2nd Test Day 4 Highlights: आकाशदीप की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड का स्कोर 72/3; जीत के लिए अब भी चाहिए 536 रन

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 05, 2025 23:13 IST

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन के खेल के सभी अपडेट जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर क्लिक करिए।

topic-thumbnail

23:13 (IST)5 JUL 2025

शुभ रात्रि, कल फिर मिलेंगे

आज की कवरेज में हमारे साथ जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। इस मैच के अंतिम दिन के खेल की लाइव कवरेज के साथ कल फिर होगी आपसे मुलाकात। तब तक के लिए अलविदा। शुभ रात्रि।    

23:10 (IST)5 JUL 2025

पूरे दिन देखने को मिला भारत का दबदबा

मैच का चौथा दिन भी भारत और शुभमन गिल के नाम रहा। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद गिल ने दूसरी पारी में लगभग 100 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जड़े। भारत ने अपनी दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित की थी। 607 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 30 के स्कोर पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जो रूट भी आउट हो गए। 

23:06 (IST)5 JUL 2025

चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त

चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 72/3 का स्कोर बनाया है। उन्हें जीत के लिए अब भी 536 रनों की जरूरत है। रविवार को बारिश होने की उम्मीद है जो इंग्लैंड के लिए राहत की बात हो सकती है।

22:57 (IST)5 JUL 2025

आकाशदीप ने किए लगातार सात ओवर

हैरी ब्रूक और पोप अब दिन का खेल समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। अब वे रन बनाने की भी कोशिश नहीं कर रहे हैं। आकाशदीप से लगातार सात ओवर कराए गए हैं। हालांकि, अब फाइनली उन्हें ब्रेक मिल गया है।

22:41 (IST)5 JUL 2025

आकाशदीप ने किया रूट को क्लीन बोल्ड

आकाशदीप ने फिर कमाल किया है। जो रूट को उन्होंने ऐसे क्लीन बोल्ड किया कि बल्लेबाज को भनक भी नहीं लगी। ऑफ स्टंप के बाहर गिरने के बाद तेजी से अंदर आई गेंद और गिल्लियां बिखेर गई। भारत को 50 के स्कोर पर तीसरा विकेट मिल गया है।

22:36 (IST)5 JUL 2025

भारत ने गंवाया दूसरा रिव्यू

रूट के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील के बाद भारत ने रिव्यू गंवा दिया है। 10 ओवर का खेल भी नहीं हुआ और भारत दो रिव्यू गंवा चुका है।

22:27 (IST)5 JUL 2025

पोप और रूट दिखा रहे समझदारी

पोप और रूट मिलकर पारी को अच्छे से आगे बढ़ा रहे हैं। ये दोनों बल्लेबाज उसी गेंद पर प्रहार कर रहे हैं जिसकी लाइन या लेंथ दुरुस्त नहीं है।

22:07 (IST)5 JUL 2025

डकेट भी हुए आउट

डकेट भी पवेलियन वापस जाएंगे। उनका अति आक्रामक रवैया अधिक काम नहीं आया है। आकाशदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया है। 30 के स्कोर पर इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। डकेट ने आउट होने से पहले सिराज को लगातार तीन चौके मारे थे।

21:52 (IST)5 JUL 2025

सिराज ने दिलाई भारत को पहली सफलता

भारत को दूसरे ओवर में ही सफलता मिल गई है। मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली को कैच आउट कराया है। बेन डकेट ने केवल तीन गेंदों में ही 11 रन बनाए हैं, लेकिन दूसरे छोर से एक सफलता भारत को मिल गई है।

21:33 (IST)5 JUL 2025

भारत ने घोषित कर दी पारी

जिसका काफी समय से इंतजार था वो घड़ी आ गई है। भारत ने पारी घोषित कर दी है। दूसरी पारी में उन्होंने छह विकेट के नुकसान पर 427 रन बनाए हैं। पहली पारी की बढ़त मिलाकर भारत ने इंग्लैंड को 607 रनों का लक्ष्य दिया है। चौथे दिन के खेल में 18 ओवर बाकी हैं।

21:25 (IST)5 JUL 2025

फिर फेल हुए नीतीश रेड्डी

नीतीश रेड्डी का बल्ला दूसरी पारी में भी नहीं चला है। पहली पारी में छह गेंद पर एक रन बनाने के बाद दूसरी पारी में उन्होंने दो गेंद में एक रन बनाया। 412 के स्कोर पर भारत ने छठा विकेट गंवाया है।

21:23 (IST)5 JUL 2025

आखिरकार आउट हुए गिल

पिछले कुछ ओवरों से गिल हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे और इसी चक्कर में आउट हुए हैं। हालांकि, उन्होंने 162 गेंदों में 161 रनों की पारी खेलकर इतिहास बना दिया है। लीड 600 के करीब है, लेकिन पारी घोषित करने के संकेत नहीं दिख रहे हैं।

21:16 (IST)5 JUL 2025

गिल का एक और बड़ा कारनामा

शुभमन गिल एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और 150 रन की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने रूट को एक बार फिर दो चौके और एक छक्का लगाया है। इस ओवर से भारत को 17 रन मिले हैं।


21:13 (IST)5 JUL 2025

भारत की लीड 550 के पार

गिल ने पार्ट टाइमर रूट को लगातार दो छक्के जड़े और भारत की लीड 550 के पार जा चुकी है। गिल भी अब 150 के करीब हैं। हालांकि, अब भारत की इस बल्लेबाजी का गणित समझ से बाहर है।

21:04 (IST)5 JUL 2025

जडेजा का अर्धशतक पूरा

जडेजा ने 94 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर लिया है। दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक लगा दिए हैं। चायकाल के बाद से उन्होंने रन बनाने में काफी तेजी भी दिखाई है। 

20:56 (IST)5 JUL 2025

टेस्ट मैच में चार शतकीय साझेदारियों में शामिल होने वाले बल्लेबाज


  • हनीफ मोहम्मद (पाकिस्तान) बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 1958

  • ग्राहम गूच (इंग्लैंड) बनाम भारत, लॉर्ड्स, 1990

  • मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, पेशावर, 1998

  • जो रूट (इंग्लैंड) बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2016

  • शुभमन गिल (भारत) बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025

20:46 (IST)5 JUL 2025

गिल और जडेजा के बीच हुई शतकीय साझेदारी

गिल और जडेजा के बीच 100 रनों की साझेदारी 145 गेंदों में पूरी हुई है। इस साझेदारी में जडेजा का योगदान केवल 34 रनों का रहा है।

20:41 (IST)5 JUL 2025

भारत की लीड 500 के पार

एक बार फिर ब्रेक के बाद भारत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। चायकाल से पहले तक काफी धीमा खेल रहे जडेजा ने आते ही छक्का लगाया है। दूसरी ओर गिल ने वोक्स को एक छक्का और दो चौके लगातार लगाए। पूरी फील्ड खोल दी गई है और बाउंड्री पर कई फील्डर नजर आ रहे हैं।

20:15 (IST)5 JUL 2025

दूसरा सेशन भी रहा भारत के नाम

दूसरा सेशन भी भारत के नाम रहा जिसमें उन्होंने 127 रन बनाए हैं। गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया, लेकिन जडेजा ने काफी धीमी बल्लेबाजी की है। इंग्लैंड अब इंतजार कर रहा है कि भारत कब पारी घोषित करेगा। चायकाल तक भारत का स्कोर 304/4 है और कुल बढ़त 484 रनों की हो चुकी है।

20:08 (IST)5 JUL 2025

गिल ने जड़ा शतक, हासिल की बड़ी उपलब्धि

गिल ने 129 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। पहली पारी में डबल सेंचुरी और अब शतक के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी उनके नाम। वह एक ही टेस्ट में डबल सेंचुरी और शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले 54 साल पहले सुनील गावस्कर ऐसा करने वाले पहले भारतीय थे। अब गिल इस लिस्ट में आने वाले दूसरे भारतीय बने हैं।

19:51 (IST)5 JUL 2025

शतक की ओर बढ़े गिल

भारत एक बार फिर धीमी बल्लेबाजी करने लगा है. गिल अब शतक की ओर बढ़ चुके हैं. हालांकि जडेजा को तेजी से रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए.

19:30 (IST)5 JUL 2025

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए गिल

गिल SENA देशों में एक टेस्ट मैच में 300 से ज़्यादा रन बनाने वाले तीसरे एशियाई बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले राहुल द्रविड़ ने 2003/04 में एडिलेड में 305 रन और सचिन तेंदुलकर ने सिडनी में 301 रन बनाए थे।

19:22 (IST)5 JUL 2025

गिल ने ब्रेक के बाद खेले दो बड़े शॉट

ड्रिंक्स के बाद पहले ही ओवर में गिल ने बशीर को एक चौका और एक छक्का जड़ा है। पिछले पांच-छह ओवरों से रनों पर जो ब्रेक लगा था उसे गिल ने तोड़ा है। इसके साथ ही वह अब 80 का स्कोर बना चुके हैं। भारत की दूसरी पारी में स्कोर 262/4 है और कुल लीड 442 रनों की हो चुकी है।

19:12 (IST)5 JUL 2025

ड्रिंक्स ब्रेक का हुआ समय, रनों का पड़ रहा सूखा

बशीर और टंग मिलकर लगातार गिल और जडेजा को रन बनाने से रोक रहे हैं। जिस तरह से इस सेशन की शुरुआत धुआंधार हुई थी उसी तरह पंत के आउट होते ही रन भी सूख गए हैं। हालांकि, भारत की लीड 450 के करीब पहुंच चुकी है।

19:01 (IST)5 JUL 2025

रनों की गति पर लगा अंकुश

पंत के आउट होने के बाद रनों की गति पर अंकुश लगा है। टंग ने एक मेडन ओवर डाला है। जडेजा सेट होने में थोड़ा समय ले रहे हैं और गिल भी बड़े शॉट नहीं खेल रहे हैं।

18:50 (IST)5 JUL 2025

बड़े शॉट के चक्कर में पंत हुए आउट

एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पंत ने अपना विकेट गंवा दिया है। उन्होंने कदमों का इस्तेमाल किया था, लेकिन बल्ला फिर उनके हाथ से छूट गया। गेंद लांग ऑफ पर खड़े डकेट के हाथ में गई और बल्ला मिडविकेट के पास जाकर गिरा। 

18:48 (IST)5 JUL 2025

इंग्लैंड को बदलनी पड़ी रणनीति

इंग्लैंड को अब अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शॉर्ट पिच गेंदबाजी से उन्हें कोई लाभ नहीं मिला बल्कि भारत को ही तेजी से रन मिले। अब उन्होंने इस रणनीति को बदल दिया है और फुल गेंदबाजी कर रहे हैं।

18:39 (IST)5 JUL 2025

पंत का पचासा और गिल के साथ शतकीय साझेदारी पूरी

पंत ने भी अपना पचासा पूरा कर लिया है। उन्होंने इसके लिए 48 गेंदों का सामना किया है। उन्होंने पचासा पूरा करने के लिए छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। उनकी गिल के साथ 100 रनों की साझेदारी भी केवल 89 गेंदों में ही पूरी हो गई है।

18:32 (IST)5 JUL 2025

गिल का पचासा पूरा

गिल ने अपना पचासा पूरा कर लिया है। लंच के पहले तक वह काफी धीमे लग रहे थे, लेकिन वापस आने पर उन्होंने धुंआधार बल्लेबाजी की है। टंग को फिर से छक्का और चौका लगाते हुए उन्होंने पचासा पूरा किया है। 

18:22 (IST)5 JUL 2025

लंच के बाद भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत

लंच के बाद दूसरे सेशन की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज में की गई है। पहली गेंद पर ही पंत ने चौका मारा। अगले ओवर में गिल ने टंग के खिलाफ एक छक्का और दो चौके लगातार गेंदों पर लगाए। दो ओवर में 20 रन बटोरते हुए भारत ने बता दिया है कि उनका फोकस तेजी से रन बनाने पर है।

17:34 (IST)5 JUL 2025

पहले सेशन में भारत ने बनाए 112 रन

भारत ने दिन के पहले सेशन में दो विकेट जरूर गंवाए लेकिन 100 से अधिक रन बनाकर पूरा फायदा भी लिया है। 350 से अधिक रनों की लीड के साथ भारत मजबूत स्थिति में है। पंत वही कर रहे हैं जो इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ ने किया था। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 177/3


17:31 (IST)5 JUL 2025

पंत और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

पंत जितना अटैकिंग खेलना चाह रहे हैं उसी तरह का रिस्क भी वो ले रहे हैं। एक उनका कैच छूटा और कम से कम दो और मौके उन्हें आउट करने के बने थे। पिछले कुछ ओवरों से उनके रन बनाने की गति पर भी लगाम लगी है। इस बीच पंत और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है।

17:10 (IST)5 JUL 2025

पंत ने किया काउंटर अटैक

पंत का आक्रमण नहीं रुक रहा है। टंग को छक्का और चौका लगाने के बाद उनके दूसरे ओवर में भी पंत ने वही दोहराया है। इस बार का छक्का उन्होंने लगभग स्वीप खेलते हुए लगाया है। इंग्लैंड ने शोएब बशीर को लाया था और उन्हें भी पंत ने दो चौके जड़ दिए। 

17:02 (IST)5 JUL 2025

खतरनाक पंत को मिला जीवनदान

पंत ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पहली गेंद पर ही कदमों का इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने एक छक्का और एक चौका लगा दिया। इसी बीच उनका एक कैच भी टपकाया गया है।
 

16:52 (IST)5 JUL 2025

अर्धशतक पूरा करते ही आउट हुए राहुल

अर्धशतक पूरा करते ही राहुल को टंग ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। फुलर गेंद पर वह लाइन को पूरी तरह मिस कर गए और स्टंप हवा में उड़ गए।

16:45 (IST)5 JUL 2025

राहुल का अर्धशतक पूरा

राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 78 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया है। राहुल अब तक नौ चौके लगा चुके हैं और काफी शानदार खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने दिन के पहले बदलाव के तौर पर जोश टंग को बुलाया था जिन्हें गिल ने कवर ड्राइव पर चौका लगाया है।

16:42 (IST)5 JUL 2025

गेंद कर रही है हरकत

आज सुबह के ओवरकास्ट हालात में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी ज़्यादा मूवमेंट मिली है। पिछली शाम की तुलना में उन्हें 15.2% ज़्यादा स्विंग और 4.2% ज़्यादा सीम मूवमेंट हासिल हुआ है।

16:33 (IST)5 JUL 2025

पहले घंटे में भारत ने बनाए 45 रन

ड्रिंक्स ब्रेक का समय हो चुका है। पहले घंटे में भारत ने 45 रन बनाए हैं और एक विकेट भी खोया है। अब लीड बढ़कर 289 रनों की हो चुकी है। राहुल काफी अच्छी लय में दिख रहे हैं और अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं।

16:17 (IST)5 JUL 2025

भारत के 100 रन पूरे

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। इंग्लैंड ने एक रिव्यू गंवा दिया है। कार्स की गेंद पर शुभमन गिल के खिलाफ अपील हुई थी। स्टोक्स ने तुरंत ही इशारा किया था कि बल्ला लगा है, लेकिन फिर भी वह रिव्यू के लिए गए थे। 


16:08 (IST)5 JUL 2025

करुण नायर बने कार्स का शिकार

करुण नायर लगातार कार्स के सामने मुश्किल में दिख रहे थे। आखिरकार इंग्लिश गेंदबाज को जीत मिली। इसी ओवर में उन्होंने दो चौके खाए थे। मगर इस बार करुण नायर नहीं बच पाए और 26 रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए। भारत का स्कोर 96 (2)

16:06 (IST)5 JUL 2025

करुण नायर की बैक टू बैक बाउंड्रीज

पहले आधे घंटे में दिक्कतों का सामना करने के बाद पहली बार करुण नायर ने ब्राइडन कार्स को डोमिनेट किया है। उन्होंने कार्स के ऊपर 21वें ओवर में बैक टू बैक दो बाउंड्रीज लगाईं। भारत का स्कोर 100 के करीब पहुंचा दिया।

16:03 (IST)5 JUL 2025

केएल राहुल भी बाल-बाल बचे

इंग्लैंड की तरफ से शानदार गेंदबाजी हो रही है। पहले 7 ओवर में बॉलर्स ने 24 रन दिए हैं। खास बात यह है कि दोनों तरफ से भारतीय बल्लेबाज करुण नायर और केएल राहुल बीट हो रहे हैं। कार्स अपने बाउंस से नायर को परेशान कर रहे हैं। वहीं राहुल को वोक्स की हिलती हुई गेंदें समझ नहीं आ रहीं। भारत का स्कोर 88 (1)

16:00 (IST)5 JUL 2025

15:58 (IST)5 JUL 2025

करुण नायर नहीं हो पा रहे सेटल

करुण नायर लगातार बचते नजर आ रहे हैं। उनको अभी सेटल होने में दिक्कत हो रही है। इंग्लैंड की तरफ से पिच के उछाल का फायदा उठाया जा रहा है। बार-बार गेंद स्लिप की तरफ जा रही है मगर फील्डर के हाथों से दूर है। भारत का स्कोर 86 (1)

15:49 (IST)5 JUL 2025

बाल-बाल बचे करुण नायर

भारतीय टीम ने चौथे दिन सधी हुई शुरुआत की है। चार ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने 17 रन जोड़े हैं। केएल राहुल सहज नजर आ रहे हैं। वहीं करुण नायर को थोड़ा सेटल होने में दिक्कत हो रही है। पारी के 17वें ओवर में कार्स की शॉर्ट गेंद पर वह बाल-बाल बचे। गेंद स्लिप के खिलाड़ी से दूर बाउंड्री पार चली गई। भारत का स्कोर 17 ओवर 81 (1)

15:39 (IST)5 JUL 2025

15:37 (IST)5 JUL 2025

राहुल ने जड़ा दिन का पहला चौका

पहले ओवर में डिफेंस से सिंगल बटोरने के बाद दिन के दूसरे ओवर में ब्राइडन कार्स के ऊपर राहुल ने शानदार कवर ड्राइव लगाई और पहला चौका दिन का बटोरा। भारत का स्कोर 71 (1)

15:35 (IST)5 JUL 2025

पहले ओवर में बने 3 रन

चौथे दिन की शुरुआत भारत ने सधी हुई करते हुए पहले ओवर में 3 रन बनाए। करुण नायर और केएल राहुल ने स्ट्राइक रोटेट करते हुए तीन सिंगल लिए।
भारत का स्कोर 67 (1)
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications