Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 4th Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर नाबाद; भारत का स्कोर 264/4

IND vs ENG 4th Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर नाबाद; भारत का स्कोर 264/4

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 23, 2025 23:07 IST

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन की पूरी कवरेज के लिए हमारे ब्लॉग पर क्लिक करें।

topic-thumbnail

23:07 (IST)23 JUL 2025

शुभ रात्रि, कल फिर मिलेंगे

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन की हमारी लाइव कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। दूसरे दिन की कवरेज से जुड़ना मत भूलिएगा। शुभ रात्रि

23:02 (IST)23 JUL 2025

पहले दिन के खेल का सार

भारत ने पहले सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के कप्तान द्वारा गेंदबाज़ी चुनने के बाद कोई विकेट नहीं गंवाया, जबकि पिच पर रफ्तार, बाउंस और हल्की मूवमेंट मौजूद थी। लेकिन लंच के बाद इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 94 रन की साझेदारी के बाद भारत 140/3 हो गया, जिसमें एक बार फिर बेन स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाई। इसके बाद साई सुदर्शन ने अपने करियर का पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया और शुरुआत में एक बार जीवनदान मिलने के बाद काफ़ी आत्मविश्वास से बल्लेबाज़ी की। वह ऋषभ पंत के साथ एक अच्छी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तभी पंत को पैर पर एक जोरदार चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

22:59 (IST)23 JUL 2025

आज भारत की बल्लेबाजी

पहला सत्र: 78/0 (26 ओवर), रन रेट: 3.0
दूसरा सत्र: 71/3 (26 ओवर), रन रेट: 2.73
तीसरा सत्र: 115/1 (31 ओवर), रन रेट: 3.7

22:55 (IST)23 JUL 2025

दिन का खेल हुआ समाप्त

दिन का खेल समाप्त हो चुका है। अंतिम समय में खराब लाइट भी देखने को मिली। हालांकि, स्थानीय समय लगभग 6:30 बज चुके होने के कारण दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया है। पहले दिन 83 ओवर का खेल हुआ जिसमें भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए हैं।

22:39 (IST)23 JUL 2025

भारत के 250 रन पूरे

भारतीय टीम को जहां दूसरे सेशन में तीन झटके से मुश्किल पैदा हुई। उसके बाद ऋषभ पंत का रिटायर्ड हर्ट होना और सेट बल्लेबाज साईं सुदर्शन का विकेट टीम के लिए मुश्किल पैदा कर गया। भारतीय टीम एक बार फिर रवींद्र जडेजा के भरोसे खड़ी है। उनका साथ दे रहे हैं शार्दुल ठाकुर। भारत ने इसी के साथ 4 विकेट के नुकसान पर अपने 250 रन भी 79वें ओवर में पूरे कर लिए।

22:29 (IST)23 JUL 2025

शार्दुल ठाकुर क्रीज पर

रवींद्र जडेजा का साथ देने अब क्रीज पर शार्दुल ठाकुर आ गए हैं। उनके ऊपर नितीश रेड्डी की अनुपस्थिति और पंत के चोटिल होने के बाद बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। वह 18 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 245/4

22:21 (IST)23 JUL 2025

साईं सुदर्शन की पारी का अंत

साईं सुदर्शन की 151 गेंदों की शानदार पारी का आखिरकार इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंत कर दिया है। वह 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एक शॉर्ट पिच बॉल पर उन्होंने पुल किया और ब्राइडन कार्स के हाथों कैच आउट हुए। भारत का स्कोर 235/4

22:12 (IST)23 JUL 2025

रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत

क्रिस वोक्स की एक गेंद पर ऋषभ पंत हुए चोटिल। उन्होंने बनाए 37 रन। रवीन्द्र जडेजा ने ली उनकी जगह। 73 ओवर के बाद भारत का स्कोर 235/3

22:03 (IST)23 JUL 2025

22:03 (IST)23 JUL 2025

साई सुदर्शन का अर्धशतक

ओल्ड ट्रैफर्ड में साई सुदर्शन ने जड़ा अपना पहला टेस्ट अर्धशतक। 17 पारियों के बाद किसी तीन नंबर बैटर ने जड़ा अर्धशतक। इसके पहले तीन नंबर शुभमन गिल ने पचासा जड़ा था।  67 ओवर के बाद भारत का स्कोर 223/3

21:56 (IST)23 JUL 2025

21:51 (IST)23 JUL 2025

इंग्लैंड ने गंवाया रिव्यू

68वें ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत का रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास। गेंदबाज़ क्रिस वोक्स की ज़ोरदार अपील के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने लिया रिव्यू। रीप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले को छूकर गई थी। आउट होने से बचे लेकिन गंभीर रूप से चोटिल दिख रहे हैं पंत।

21:37 (IST)23 JUL 2025

200 के पार पहुंचा भारत

ऋषभ पंत और साई सुदर्शन के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। सुदर्शन अर्धशतक से केवल 3 रन दूर। 66 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/3

21:25 (IST)23 JUL 2025

21:22 (IST)23 JUL 2025

पंत-सुदर्शन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मैच के दूसरे सेशन में तीन विकेट खोने के बाद ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। 62 ओवर के बाद भारत का स्कोर 195/3

21:16 (IST)23 JUL 2025

पंत का छक्का

ओल्ड ट्रैफर्ड में ऋषभ पंत धीरे-धीरे हाथ खोलते नज़र आ रहे हैं। ब्रायडन कार्स के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने शानदार छक्का जड़ दिया। यह इस पारी का दूसरा छक्का है। पहला छक्का यशस्वी जायसवाल ने मारा था। 61 ओवर के बाद भारत का स्कोर 191/3

21:08 (IST)23 JUL 2025

21:08 (IST)23 JUL 2025

अर्धशतक के क़रीब जाते साई सुदर्शन

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन 103 गेंद खेलकर 38 रन बना लिए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की है। 59 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/3

20:55 (IST)23 JUL 2025

मुश्ताक अली

क्या आप जानते हैं कि विदेश में शतक मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ कौन थे? मुश्ताक़ अली ने भारत के लिए विदेशी ज़मीन पर पहला शतक जड़ा था। उन्होंने यह कारनाम इसी ग्राउंड पर किया था। 

20:51 (IST)23 JUL 2025

20:38 (IST)23 JUL 2025

चायकाल के बाद खेल शुरू

 चायकाल के बाद एक बार फिर से खेल शुरू। पिच पर ऋषभ पंत और साई सुदर्शन मौजूद। भारत दिन का खेल बिना विकेट गंवाए खत्म करना चाहेगा। ऋषभ पंत पर टिकी सबकी निगाहें। 53 ओवर के बाद भारत 150/3

20:19 (IST)23 JUL 2025

टी ब्रेक

मैच का दूसरा सेशन इंग्लैंड के नाम रहा। भारत ने सेट बैटर यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल का बड़ा विकेट गंवाया। आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट केस रहे लियम डॉसन ने खोला अपना खाता। जायसवाल को 58 रन पर किया चलता। कप्तान गिल हुए बेन स्टोक्स का शिकार। चायकाल तक भारत 149/3

20:07 (IST)23 JUL 2025

20:00 (IST)23 JUL 2025

शुभमन गिल आउट, DRS भी गंवाया

भारतीय कप्तान शुभमन गिल लॉर्ड्स में फेल होने के बाद मैनचेस्टर टेस्ट की भी पहली पारी में निराश करके पवेलियन लौट गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह 12 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वहीं उन्होंने इसी के साथ अपना डीआरएस भी गंवा दिया। ऑफ स्टंप पर लग रही गेंद को उन्होंने छोड़ा लेकिन गेंद उनके पैड से लगी। इसके बाद अंपायर ने उन्हें LBW आउट दिया। भारत का स्कोर 140/3

19:53 (IST)23 JUL 2025

बाल-बाल बचे साईं सुदर्शन

साईं सुदर्शन बाल-बाल बच गए और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लगभग उन्हें फंसा ही लिया था। मगर विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने उनका कैच 20 रन के स्कोर पर छोड़ दिया। स्टोक्स ने लेग स्टंप के बाहर की गेंद फेंकी और लगभग सुदर्शन उनकी चाल में फंस ही गए थे। मगर कैच छूटने से वह बाल-बाल बचे। भारत का स्कोर 139/2

19:40 (IST)23 JUL 2025

GT की जोड़ी से बड़ी उम्मीद

गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करते हुए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की जोड़ी कमाल कर चुकी है। अब यही कमाल करने की दोनों से इंग्लैंड में भी उम्मीद है। फिलहाल यशस्वी जायसवाल के विकेट के बाद कप्तान गिल क्रीज पर आए हैं। भारत का स्कोर 45 ओवर के बाद है 131/2

19:28 (IST)23 JUL 2025

भारत ने खोया दूसरा विकेट

इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर लियम डॉसन ने भारत को दूसरा झटका दिया। सेट बैटर यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों स्लिप में कराया कैच। उन्होंने 58 रन बनाए। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/2

19:18 (IST)23 JUL 2025

19:09 (IST)23 JUL 2025

सुदर्शन का चौका

38वां ओवर डाल रहे जोफ्रा आर्चर की दूसरी गेंद पर साई सुदर्शन ने स्क्वायर लेग की तरफ़ शानदार चौका जड़ दिया। यह उनके बल्ले से पहला चौका है। उन्होंने 29 गेंद पर 11 रन बनाए। भारत का स्कोर 115/1 

18:53 (IST)23 JUL 2025

18:52 (IST)23 JUL 2025

यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

साल 1974 के बाद मैनचेस्टर टेस्ट में हाफ सेंचुरी मारने वाले पहले भारतीय ओपनर बने यशस्वी जायसवाल। पिछली बार यह कारनामा सुनील गावस्कर ने किया था। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/1

18:39 (IST)23 JUL 2025

18:34 (IST)23 JUL 2025

अर्धशतक से चूके के एल राहुल

भारत को लगा पहला झटका, क्रिस वोक्स ने सेट बैटर के एल राहुल को स्लिप में जैक क्रॉली के हाथों कराया कैच। राहुल अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 98 गेंदों में 46 रन बनाए। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/1

18:26 (IST)23 JUL 2025

अर्धशतक के करीब भारतीय ओपनर्स

के एल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मैनचेस्टर में भारत को दी ठोस शुरुआत। मौका मिलने पर जमकर खोल रहे हाथ। अपने-अपने अर्धशतक के क़रीब जा रहें दोनों ओपनर्स। राहुल  ने 44 रन और जायसवाल ने बनाए 45 रन। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/0

18:14 (IST)23 JUL 2025

लंच के बाद खेल शुरू

लंच ब्रेक हुआ खत्म। भारतीय ओपनर्स के एल राहुल और यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से क्रीज पर। इंग्लैंड को विकेट की तलाश।

17:35 (IST)23 JUL 2025

पहला सेशन खत्म

ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में भारत की ठोस शुरुआत। लंच तक बिना किसी नुक़सान के टीम ने बना लिए हैं 78 रन। यशस्वी जायसवाल 36 और केएल राहुल 40 रन बनाकर हैं नाबाद।

17:30 (IST)23 JUL 2025

मैच का पहला छक्का

25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76 रन है। पिछले ओवर में बेन स्टोक्स की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने शानदार छक्का जड़ दिया। यह इस मैच का पहला छक्का है। इसके साथ ही उनका पर्सनल स्कोर 36 रन का हो गया है। राहुल भी शानदार खेल दिखा रहे हैं।

17:19 (IST)23 JUL 2025

मैनचेस्टर में सचिन तेंदुलकर

साल 1990 में भारत ने मोहम्मद अज़हरुद्दीन की कप्तानी में इंग्लैंड से ड्रॉ खेला था। मैच की पहली पारी में सचिन तेंदुलकर ने पचासा जड़ा था। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में शानदार 119 रन बनाए थे। सचिन को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

16:59 (IST)23 JUL 2025

16:58 (IST)23 JUL 2025

भारत का पचासा

के एल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी। राहुल 33 रन और जायसवाल 18 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/0

16:50 (IST)23 JUL 2025

कप्तान बेन स्टोक्स के हाथ गेंदबाजी की कमान

इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी की कमान संभाल ली है। क्रिस वोक्स की जगह कर रहे गेंदबाजी। भारत 50 रन के टोटल से केवल 2 रन दूर।

16:34 (IST)23 JUL 2025

हाथ खोल रहे हैं राहुल

14वां ओवर कर रहे ब्रायडन कार्स की तीसरी गेंद पर राहुल ने जड़ा चौका। 46 गेंद में बनाए 26 रन। वह इंग्लैंड में 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।

16:30 (IST)23 JUL 2025

वोक्स की अपील

13वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस वोक्स की ज़ोरदार अपील। काफी सोच विचार कर कप्तान बेन स्टोक्स ने नहीं लिया रिव्यू। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35/0

16:18 (IST)23 JUL 2025

16:11 (IST)23 JUL 2025

यशस्वी का टूटा बल्ला

क्रिस वोक्स की गेंद पर यशस्वी जायसवाल का शानदार डिफेंस पर हैंडल से टूटा बल्ला। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/0

16:05 (IST)23 JUL 2025

बोर्ड पर टंग रहे रन

भारतीय ओपनर्स राहुल और यशस्वी स्ट्राइक रोटेट कर रन बना रहे हैं। राहुल 15 रन और जायसवाल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/0

15:39 (IST)23 JUL 2025

जायशवाल ने चौके से खोला खाता

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल ने चौके से खोला अपना खाता। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/0
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications