Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • DC vs MI Highlights IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के जबड़े से छीन ली मुंबई इंडियंस ने जीत, लगातार 3 रन आउट ने बदल दिया मैच, करुण नायर की पारी पर फिरा पानी

DC vs MI Highlights IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के जबड़े से छीन ली मुंबई इंडियंस ने जीत, लगातार 3 रन आउट ने बदल दिया मैच, करुण नायर की पारी पर फिरा पानी

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 13, 2025 23:49 IST

DC vs MI: IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

23:49 (IST)13 APR 2025

 
स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी लाइव ब्लॉग पर फिलहाल इतना ही। आईपीएल के 18वें एडिशन में मैचों का सिलसिला जारी है। हम एक बार फिर से आपके साथ सोमवार को जुड़ेंगे। जहां लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। तो पल-पल की अपडेट लेने के लिए हमारे साथ बने रहिए। धन्यवाद 

23:49 (IST)13 APR 2025

कर्ण शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच

मुंबई इंडियंस की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट झटके। 

23:48 (IST)13 APR 2025

IPL में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा हार
45 - RCB, बेंगलुरु में
45 - DC, दिल्ली में
38 - KKR, कोलकाता में
34 - MI, वानखेड़े में

23:46 (IST)13 APR 2025

MI ने 200+ का स्कोर डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की
15 बार जीता
0 बार हारा

23:44 (IST)13 APR 2025

23:30 (IST)13 APR 2025

मुंबई इंडियंस की 12 रन से रोमांचक जीत

मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 193 रन के स्कोर पर समेट दिया। करुण नायर की 89 रन की पारी पर पानी फिरा। कर्ण शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। मुंबई को मिली  दूसरी जीत। कैपिटल्स की पहली हार 

23:26 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स को लगातार 3 रन आउट के रूप में गंवाने पड़े विकेट

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की तय मानी जा रही जीत को जबड़े से छिन लिया। जहां 19वें ओवर में लगातार 3 रन आउट के बूते मुंबई ने 12 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स को 193 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। 

23:22 (IST)13 APR 2025

लगातार दूसरी गेंद पर हुआ दूसरा रन आउट

कुलदीप यादव पहली ही गेंद पर 2 रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 193 रन के स्कोर पर अपना 9वां विकेट खोया। 

23:21 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स की टूटी उम्मीदें, आशुतोष हुए रन आउट

दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें आशुतोष शर्मा के रन आउट होने के साथ ही टूट गई हैं। आशुतोष ने बुमराह की गेंद पर लगातार 2 चौके लगाए थे। लेकिन इसके बाद 2 रन लेने के चक्कर में चलते बने। दिल्ली को 192 रन पर लगा 8वां झटका। 

23:16 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स ने 18 ओवर में 182 रन पर खोए 7 विकेट

मुंबई इंडियंस के 205 रन के स्कोर के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए। मिचेल सेंटनर के ओवर में 16 रन बने। अब टीम को 2 ओवर में जीत के लिए 23 रन की जरूरत। 

23:14 (IST)13 APR 2025

मिचेल सेंटनर ने विपराज को किया चलता

मुंबई इंडियंस के लिए पारी का 18वां ओवर लेकर आए मिचेल सेंटनर ने पहली 2 गेंद में चौका और छक्का खाया। लेकिन इसके बाद उन्होंने विपराज निगम को रिकेलटन के हाथों स्टंप कराया। दिल्ली को 180 रन के स्कोर पर 7वां झटका लगा। 

23:09 (IST)13 APR 2025

ट्रेंट बोल्ट का जबरदस्त ओवर

अपने पहले ओवर में 18 रन खर्च करने वाले ट्रेंट बोल्ट ने पारी के 17वें ओवर में वापसी की और कमाल का ओवर डाला। इस ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च किए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 17 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन 

23:03 (IST)13 APR 2025

16 ओवर में 164 रन पर खोए 6 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब इस मैच को बचाना मुश्किल हो गया है। जहां टीम ने 16 ओवर के बाद 164 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। इस ओवर में केएल राहुल के रूप में करारा झटका लगा है। अब जीत के लिए 24 गेंद में 42 रन की जरूरत। पिछली 13 गेंद से कोई बाउन्ड्री नहीं लगी है। 

22:58 (IST)13 APR 2025

कर्ण शर्मा ने केएल राहुल को किया आउट

दिल्ली कैपिटल्स को कर्ण शर्मा ने करारा झटका दिया है। पारी के 16वें ओवर में कर्ण शर्मा ने खुद की गेंद पर कैच कर चलता किया। अब दिल्ली मुश्किल में दिख रही है। टीम ने 160 रन के स्कोर पर छठा विकेट खोया। राहुल ने 15 रन बनाए। 

22:55 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स को 30 गेंद में 48 रनों की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 15 ओवर पूरे हो चुके हैं। उन्होंने 5 विकेट पर 158 रन का स्कोर बना लिया है। अब जीत के लिए उन्हें 5 ओवर में 48 रन की जरूरत है। केएल राहुल और आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद 

22:51 (IST)13 APR 2025

14वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के 150 रन पूरे

दिल्ली कैपिटल्स ने 14वें ओवर में 150 रन का स्कोर पूरा कर लिया है। इस ओवर में विकेट गिरा लेकिन कैपिटल्स ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 36 गेंद में 55 रन की जरूरत

22:49 (IST)13 APR 2025

कर्ण शर्मा ने ट्रिस्टन स्टब्स को भी किया चलता

दिल्ली कैपिटल्स एकतरफा जीत की तरफ अग्रसर थी। लेकिन पिछले कुछ ओवर में मुंबई इंडियंस ने वापसी कर ली है। 14वें ओवर में कर्ण शर्मा ने ट्रिस्टन स्टब्स को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। 145 रन के स्कोर पर पांचवां झटका। 

22:45 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन

जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को वापसी करायी है। पारी के 13वें ओवर में बुमराह ने सिर्फ 5 रन देकर अक्षर पटेल का विकेट निकाला। दिल्ली का स्कोर 13 ओवर में 145 रन पर 4 विकेट 

22:43 (IST)13 APR 2025

अक्षर पटेल को बुमराह ने दिखायी पवेलियन की राह

दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते हुए दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को पारी के 13वें ओवर में चलता किया। दिल्ली कैपिटल्स को 144 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। अक्षर ने 9 रन बनाए। 

22:38 (IST)13 APR 2025

शतक से चूके करुण नायर

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में पहली बार खेलने उतरे करुण नायर दुर्भाग्यवश शतक पूरा नहीं कर सके। वो पारी के 12वें ओवर में मिचेल सेंटनर का शिकार बने। करुण नायर ने 40 गेंद में 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। दिल्ली को 135 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। 12 ओवर में दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 140 रन

22:34 (IST)13 APR 2025

11 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 2 विकेट पर 128 रन

दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में पूरी तरह से हावी दिख रही है। टीम ने 11 ओवर के खत्म होने के बाद 2 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। करुण नायर प्रचंड फॉर्म में दिख रहे हैं जिन्होंने सिर्फ 38 गेंद में 85 रन बनाए। 

22:30 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका

तूफानी शतकीय साझेदारी को कर्ण शर्मा ने तोड़ा। पारी के 11वें ओवर में 1 छक्का खाने के बाद कर्ण शर्मा ने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। दिल्ली कैपिटल्स ने 119 रन पर दूसरा विकेट खोया। अभिषेक ने 25 गेंद में 33 रन का योगदान दिया। 

22:29 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में बनाए 113 रन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। जहां वो हर गेंदबाजों को निशाना बना रहे हैं। दिल्ली ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 113 रन बना डाले हैं। करुण नायर ने 36 गेंद में 77 रन पर नाबाद 

22:28 (IST)13 APR 2025

22:25 (IST)13 APR 2025

करुण नायर और अभिषेक शर्मा के बीच 100 रन की पार्टनरशिप

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर मैक्गर्क का विकेट गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए करुण नायर और अभिषेक शर्मा ने 100 रन की साझेदारी कर डाली। 53 गेंद में सेंचुरी की साझेदारी

22:23 (IST)13 APR 2025

9वें ओवर में पूरे हुए 100 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को करारा जवाब दिया है। जहां उन्होंने पारी के 9वें ओवर में 100 रन बना डाले हैं। कर्ण शर्मा के ओवर में भी करुण नायर ने एक छक्का लगाया। स्कोर 9 ओवर के बाद 100 रन पर 1 विकेट 

22:17 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स ने 8 ओवर में 1 विकेट पर बनाए 89 रन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के बड़े स्कोर का जबरदस्त अंदाज में पीछा कर रही है। टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 89 रन बना डाले हैं। करुण नायर ने इस ओवर में हार्दिक पांड्या को लगाया छक्का 

22:12 (IST)13 APR 2025

मिचेल सेंटनर के पहले ओवर में आए 9 रन

पावरप्ले के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पारी की रफ्तार जारी है। 7वां ओवर मिचेल सेंटनर लेकर आए। उनके ओवर में अभिषेक पोरेल ने एक चौका लगाया और कुल 9 रन बने। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 9 ओवर के बाद 1 विकेट पर 81 रन 

22:06 (IST)13 APR 2025

22:05 (IST)13 APR 2025

पावरप्ले में करुण नायर की पावर हिटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर ने जसप्रीत बुमराह को जबरदस्त अंदाज में आड़े हाथ लिया है। दूसरे ओवर में करुण ने बुमराह को 2 छक्के और 1 चौका लगाया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी की। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर पावरप्ले में 1 विकेट पर 72 रन हुआ। बुमराह के 2 ओवर में बने 29 रन 

22:01 (IST)13 APR 2025

करुण के बल्ले से निकला बुमराह की गेंद पर छक्का

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला ही मैच खेल रहे करुण नायर जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। 

22:00 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 ओवर में 54 पर 1 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम खराब शुरुआत के बाद उबर गई। जहां टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। दीपक चाहर के स्पेल के तीसरे ओवर में 10 रन बटोरे। करुण नायर 16 गेंद में 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

21:59 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स के 5वें ओवर में ही 50 रन पूरे

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के 206 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। जहां पांचवें ओवर में ही टीम ने स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। करुण नायर कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

21:55 (IST)13 APR 2025

जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर में पड़े 11 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने पहला विकेट गिरने के बाद पारी को संभाल लिया है। जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर में करुण नायर ने 2 चौके लगाए और 11 रन बटोरे। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 ओवर में 44 रन पर 1 विकेट 

21:55 (IST)13 APR 2025

रिकॉर्ड- करुण नायर, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25

पारियां: 6

रन: 255

औसत: 42.5

स्ट्राइक रेट: 177.1

अर्धशतक: 5

सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 77

21:52 (IST)13 APR 2025

जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पारी का चौथा ओवर लेकर आए हैं। उनसे टीम को विकेट की उम्मीद है। 

21:51 (IST)13 APR 2025

दिल्ली कैपिटल्स के 3 ओवर में 1 विकेट पर 33 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 3 ओवर खत्म होने के बाद 1 विकेट पर 33 रन बना डाले हैं। करुण नायर और अभिषेक पोरेल क्रीज पर मौजूद हैं। चाहर के ओवर में 9 रन आए।

21:53 (IST)13 APR 2025

रिकॉर्ड- आईपीएल 2024 के बाद टी20 में जेक फ्रेजर-मैकगर्क

पारियां: 29

रन: 428

औसत: 14.75

स्ट्राइक रेट: 131.7

डक: 5

21:50 (IST)13 APR 2025

ट्रेंट बोल्ट की करुण नायर ने कर दी कुटाई

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। लेकिन दूसरे ओवर में इस सीजन की पहली पारी खेलने उतरे करुण नायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के ओवर में 3 चौके लगाए। इस ओवर में 18 रन बने। स्कोर 24/1

21:52 (IST)13 APR 2025

बोल्ट आए दूसरा ओवर डालने

बोल्ट को नायर ने लगातार 2 चौके जड़े। ओवर से कुल 18 रन आए। 2 ओवर के बाद दिल्ली 28/1

21:49 (IST)13 APR 2025

दिल्ली की खराब शुरुआत

पहला ओवर डालने के लिए मुंबई की तरफ से दीपक चाहर आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक ने पारी का आगाज किया। चाहर ने पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पवेलियन भेजा। नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मुकेश कुमार की जगह करुण नायर आए हैं। ओवर समाप्त दिल्ली का स्कोर 6/1

21:28 (IST)13 APR 2025

21:24 (IST)13 APR 2025

21:23 (IST)13 APR 2025

कुलदीप-विपराज को 2-2 सफलता

दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाजों की जबरदस्त धुलाई हुई। जहां मिचेल स्टार्क ने 3 ओवर में 43 रन और मोहित शर्मा ने 3 ओवर में 40 रन दिए। वहीं कुलदीप यादव ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट झटके। 2 सफलता विपराज निगम के मिली। मुकेश कुमार के खाते में 1 सफलता 

21:21 (IST)13 APR 2025

मुंबई इंडियंस ने खड़ा किया 205 रन का स्कोर

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा 33 गेंद 59 और नमन धीर 17 गेंद में 38* रन ने जबरदस्त अंदाज में फिनिश किया। 

21:17 (IST)13 APR 2025

तिलक वर्मा हुए आउट

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा 33 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेलकर आखिरी ओवर में मुकेश कुमार का शिकार बने। मुंबई को 200 रन के स्कोर पर 5वां झटका लगा। 

21:13 (IST)13 APR 2025

मोहित शर्मा को भी पड़े 14 रन

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने अपनी टीम के स्कोर को 19 ओवर के बाद 4 विकेट पर 194 तक पहुंचा दिया है। तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी के 19वें ओवर में मोहित शर्मा को 14 रन कूटे। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications