Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • LSG vs CSK Highlights IPL 2025: सीएसके ने एलएसजी के खिलाफ जीत के साथ किया सीजन में कमबैक, मैच के हीरो रहे एम एस धोनी

LSG vs CSK Highlights IPL 2025: सीएसके ने एलएसजी के खिलाफ जीत के साथ किया सीजन में कमबैक, मैच के हीरो रहे एम एस धोनी

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 15, 2025 00:04 IST

LSG vs CSK: IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

00:04 (IST)15 APR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी से जुड़े रहिए

स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी लाइव ब्लॉग पर फिलहाल इतना ही। आईपीएल के 18वें सीजन में मैचों का सिलसिला जारी है। हम एक बार फिर से आपके साथ मंगलवार को जुड़ेंगे। जहां पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आपस में भिड़ेंगी। तो पल-पल की अपडेट लेने के लिए हमारे साथ बने रहिए। 
धन्यवाद
गुड नाइट एंड गुडबाय 


00:03 (IST)15 APR 2025

00:03 (IST)15 APR 2025

23:55 (IST)14 APR 2025

मैच के हीरो रहे एमएस धोनी

चेन्नई के लिए धोनी ने नाबाद रहकर 11 गेंदों में 26 रन बनाए। इसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल हैं। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दम मैच अवॉर्ड दिया गया। 

23:39 (IST)14 APR 2025

23:38 (IST)14 APR 2025

23:34 (IST)14 APR 2025

सीएसके ने जीता मुकाबला

सीएसके ने आखिरी ओवर में पहली गेंदों में सिंगल के बाद दुबे ने चौके के साथ जीत दर्ज की। धोनी ने नाबाद रहकर 11 गेंदों में 26 रन बनाए। इसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल हैं। दुबे 37 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने छठे विकेट के लिए 28 गेंदों में 57 रन जोड़े।

सीएसके ने 3 गेंदें बाकी रहते हुए 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। 

23:28 (IST)14 APR 2025

लॉर्ड ठाकुर का खराब ओवर

पंत की खराब कप्तानी पर सवाल। पहली गेंद पर गेंद पर चौका और दूसरी नो-बॉल पर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर धोनी को बिश्नोई की तरफ से मिला जीवनदान। आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका जड़ा। धोनी 25 और दुबे 38 रन पर खेल रहे हैं। ओवर से 19 रन आए। 19 ओवर के बाद स्कोर 162/5

अब जीत से 5 रन दूर सीएसके

23:22 (IST)14 APR 2025

जीत से 24 रन दूर सीएसके

आवेश को धोनी ने दूसरी गेंद पर एक चौका जड़ा है। 2 गेंदें डॉट रही और कुल 7 रन आए। धोनी 20 और दुबे 26 रन पर खेल रहे हैं। स्कोर 143/5
अब 12 में चाहिए 24 रन

23:18 (IST)14 APR 2025

23:16 (IST)14 APR 2025

शार्दुल ठाकुर की हुई पिटाई

दुबे ने दूसरे गेंद पर चौका जड़ा है। तीन गेंद डॉट रही। पांचवी गेंद को लगातार दो बार वाइड होने के कारण तीन बार डाला गया। आखिरी गेंद पर धोनी ने एक हाथ से स्क्वायर बाउंड्री की तरफ बड़ा छक्का जड़ दिया है। स्कोर अब 136/5
अब 18 में 31 रन चाहिए

23:09 (IST)14 APR 2025

23:07 (IST)14 APR 2025

बल्लेबाजी के लिए आए धोनी

नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे का साथ देने के लिए कप्तान एमएस धोनी आए हैं। आवेश खान गेंदबाजी के लिए आए हैं। ओवर की आखिरी दो गेंदों पर धोनी ने आवेश को दो चौके जड़े। ओवर से कुल 3 सिंगल, 1 डॉट, 1 वाइड और 2 चौके के साथ 12 रन आए। दुबे 19 और धोनी 9 पर खेल रहे हैं। स्कोर 123/5
अब जीत के लिए 24 गेंदों में 44 रन की जरूरत

22:59 (IST)14 APR 2025

दिग्वेश राठी का स्पेल समाप्त

दिग्वेश के स्पेल के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर विजय शकंर के रूप में उन्हें सफलता मिली। ओवर में 2 सिंगल आए और 3 गेंद डॉट रही। 15 ओवर के बाद सीएसके 111/5
2.30 मिनट के स्ट्रैटेजिक टाइमआउट का हुआ समय

22:56 (IST)14 APR 2025

स्टेट- 2020 से आईपीएल में जडेजा बनाम स्पिन

रन- 231

गेंद- 245

आउट- 9

स्ट्राइक रेट: 94.28

डॉट्स: 93 (35.5%)

22:55 (IST)14 APR 2025

मार्करम का स्पेल समाप्त

मार्करम के आखिरी ओवर से 5 सिंगल के साथ आखिरी गेंद डॉट रही। दुबे 16 और विजय शंकर 8 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 109/4
अब 36 गेंदों में चाहिए 58 रन

22:53 (IST)14 APR 2025

बिश्नोई के लिए एक और सफलता

बिश्नोई ने जडेजा को मार्करम के हाथों कैच देकर पवेलियन चलता किया। नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए विजय शंकर आए हैं। विजय ने चौके के साथ खाता खोला है। ओवर की आखिरी वाइड होने के कारण दोबारा डाली गई और शंकर के एलबीडव्ल्यू आउट को लेकर एलएसजी ने रिव्यू लिया। शंकर नाट-आउट रहे। ओवर से 9 रन और एक विकेट आया। 13 के बाद स्कोर 104/4

22:48 (IST)14 APR 2025

मार्करम के तीसरे ओवर का हाल

0, 6, 0, 1, 1, 0

दुबे ने छक्का जड़ा है। 12 ओवर के बाद स्कोर 95/3 

22:47 (IST)14 APR 2025

22:45 (IST)14 APR 2025

स्टेट- टी20 में राहुल त्रिपाठी बनाम रवि बिश्नोई

पारी: 6

रन: 29

गेंदें: 34

आउट: 3

औसत: 9.66

स्ट्राइक रेट: 85.29

22:44 (IST)14 APR 2025

स्टेट- आईपीएल 2025 में रचिन रविंद्र बनाम ऑफ स्पिन

रन- 25

गेंद- 25

आउट- 2  (मैक्सवेल और मार्करम)

22:43 (IST)14 APR 2025

स्टेट- आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में सात पारियों में केवल तीसरी बार, CSK ने पावरप्ले के अंदर 50 से अधिक रन बनाए हैं। 
दूसरी तरफ एलएसजी ने इस सीजन में पावरप्ले के अंदर 7 मैचों में 50 से अधिक रन दिए हैं।

22:41 (IST)14 APR 2025

एलएसजी की मैच में वापसी

दिग्वेश के स्पेल के तीसरे ओवर से 6 रन और एक डॉट गेंद रही। दुबे और जडेजा दोनों 6 के स्कोर पर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 87/3 
अब जीत के लिए 80 रन की जरूरत।

22:36 (IST)14 APR 2025

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर शिवम दुबे आए

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर सीएसके की ओर से शिवम दुबे आए हैं। मथीशा पथिराना अब मैच का हिस्सा नहीं हैं। मार्करम के स्पेल के दूसरे ओर से 5 सिंगल आए। जडेजा 4 और दुबे 2 रन पर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 81/3 
अब 60 गेंदों में चाहिए 86 रन।

22:33 (IST)14 APR 2025

नए बल्लेबाज रवींद्र जडेजा आए

रवींद्र जडेजा नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए। बिश्नोई स्पेल का दूसरा ओवर डालने आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल त्रिपाठी कॉट एंड बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। ओवर की तीन गेंद डॉट रही और 2 सिंगल के साथ एक विकेट आया। 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 76/2

22:29 (IST)14 APR 2025

मार्करम ने दिया सीएसके को झटका

सीएसके को दूसरा झटका लगा है। ओवर की आखिरी गेंद पर रचिन रविंद्र 37 बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। ओवर से 7 रन आए। सीएसके का स्कोर 74/2

22:23 (IST)14 APR 2025

स्पिन का आगाज

रवि बिश्नोई का स्वागत रचिन ने चौके के साथ किया है। ओवर की चौथी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को जीवनदान मिला। ओवर से कुल 8 रन आए। 7 के बाद सीएसके 67/1
अब चाहिए 100 रन।

22:19 (IST)14 APR 2025

स्टेट- आईपीएल 2025 में सीएसके के ओपनर्स की पार्टनरशिप

11 (10) बनाम एमआई

8 (8) बनाम आरसीबी

0 (4) बनाम आरआर

14 (11) बनाम डीसी

61 (40) बनाम पीबीकेएस

16 (19) बनाम केकेआर

52 (29) बनाम एलएसजी

22:14 (IST)14 APR 2025

पावरप्ले में सीएसके के नाम रहा

पावरप्ले में सीएसके ने 59 रन बनाए और 1 विकेट गंवाया। दिग्वेश को स्पेल के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर त्रिपाठी ने चौका जड़ा। ओवर से 2 गेंद डॉट रही और 2 सिंगल के साथ कुल 7 रन आए। रचिन 25 रन पर खेल रहे हैं। अब 84 गेंदों में 108 रन चाहिए। 
2.30 मिनट के स्ट्रैटेजिक टाइमआउट का हुआ समय

22:11 (IST)14 APR 2025

आवेश खान ने दिलाई सफलता

आवेश खान ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर शेख रशीद को पवेलियन भेजा। आक्रामक शुरुआत दिलाने के बाद रशीद 27 रन बनाकर पूरन को कैच देकर पवेलियन लौट गए। नंबर-3 पर नए बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी आए हैं। ओवर से 7 रन और 1 विकेट आया है। सीएसके 52/1

22:08 (IST)14 APR 2025

दिग्वेश राठी नए गेंदबाज

रशीद और रचिन के सामने एलएसजी के गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं। ओवर से 8 रन आए। 4 ओवर के बाद सीएसके 45 रन पर

22:04 (IST)14 APR 2025

स्टेट- आईपीएल 2025 में पहले तीन ओवरों में CSK की बल्लेबाजी

24/1 बनाम मुंबई इंडियंस

13/2 बनाम आरसीबी

5/1 बनाम आरआर

20/2 बनाम डीसी

22/0 बनाम पीबीकेएस

16/0 बनाम केकेआर

37/0 बनाम एलएसजी

21:59 (IST)14 APR 2025

सीएसके के लिए बेहतरीन पावरप्ले

1, 0, 4, 4, 1, 4

शार्दुल ठाकुर के दूसरे ओवर का हाल। पहले दो चौके रशीद ने जड़े हैं और आखिरी गेंद पर रचिन ने चौका जड़ा। रचिन 15 और रशीद 22 के स्कोर पर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 37 बिना किसी नुकसान।

21:54 (IST)14 APR 2025

पहले रचिन अब रशीद ने दिखाया क्लास

रशीद अहमद ने आकाशदीप को स्पेल के पहले ओवर में 3 चौके जड़े। ओवर से 13 रन आए हैं। 12 के रन-रेट से खेल रही है सीएसके। अब जीत के लिए 108 गेंदों में 144 रन की जरूरत  

21:49 (IST)14 APR 2025

21:46 (IST)14 APR 2025

रचिन की आक्रामक शुरुआत

एलएसजी ने रवि बिश्नोई को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैच हा हिस्सा बनाया है। मिचेल मार्श अब मैच का हिस्सा नहीं है। रचिन ने पहले ही ओवर में शार्दुल ठाकुर को लगातार दो चौके जड़े हैं। आखिरी गेंद पर ठाकुर ने वापसी करते हुए कोई रन नहीं दिया। सीएसके का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन

21:39 (IST)14 APR 2025

स्टेट- टी20 में ऋषभ पंत बनाम पथिराना

पारियां: ​​4

रन: 55

गेंद: 29

आउट: 3

औसत: 18.33

स्ट्राइक रेट: 189.65

21:37 (IST)14 APR 2025

स्टेट- आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत बनाम स्पिन

रन: 31

गेंद: 43

आउट: 2

स्ट्राइक रेट: 72.09

इस सीजन में पंत ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 56 गेंदों में 72 रन बनाए।

21:36 (IST)14 APR 2025

स्टेट- आईपीएल में सबसे ज्यादा फील्डिंग से आउट करने वाले खिलाड़ी

201 - एमएस धोनी

182 - दिनेश कार्तिक

126 - एबी डिविलियर्स

124 - रॉबिन उथप्पा

118 - रिद्धिमान साहा

116-विराट कोहली

21:35 (IST)14 APR 2025

स्टेट- ऋषभ पंत बनाम CSK

पारियां: 12

रन: 438

औसत: 48.66

स्ट्राइक रेट: 152.1

अर्धशतक: 4

आईपीएल में एसआरएच के खिलाफ 551 रनों के बाद पंत ने सीएसके के लिए दूसरे नंबर पर अधिक रन बनाए  है।

21:30 (IST)14 APR 2025

21:29 (IST)14 APR 2025

आखिरी ओवर में सबकुछ नजर आया

पथिराना को आखिरी ओवर में सफलता मिली। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रन-आउट होकर अब्दुल समद और फिर अब ऋषभ पंत को धोनी ने पथिराना की गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज नंबर-7 पर डेविड मिलर आए। पंत की जगह शर्दुल ठाकुर आए। ठाकुर ने पांचवीं गेंद पर एक चौका जड़ा। ओवर की पहली, तीसरी और चौथी गेंद वाइड रही। ओवर से 10 और 1 रन-आउट के साथ दो विकेट आए। 20 ओवर में एलएसजी ने 166 रन बनाए।
सीएसके को जीत के लिए 167 की जरूरत

21:18 (IST)14 APR 2025

खलील का स्पेल समाप्त

खलील को पहले पंत औऱ फिर अब्दुल ने छक्का जड़ा। पंत का कैच भी पांचवीं गेंद पर ड्रॉप हुआ। ओवर से 16 रन आए। 19 ओवर के बाद स्कोर 155/4

21:15 (IST)14 APR 2025

स्टेट- आईपीएल 2025 में 4 ओवर के स्पेल में सबसे कम रन देने वाले गेंदबाज

13 - सुनील नारेन बनाम सीएसके, चेन्नई

13 - नूर अहमद बनाम एलएसजी, लखनऊ*

16 - हर्षित राणा बनाम सीएसके, चेन्नई

21:14 (IST)14 APR 2025

स्टेट-आईपीएल में गेंदबाज-कीपर जोड़ी के लिए सबसे ज्यादा स्टंपिंग

9 - अमित मिश्रा - दिनेश कार्तिक

9
- प्रज्ञान ओझा - एडम गिलक्रिस्ट

9 - रवींद्र जडेजा - एमएस धोनी

8 - रविचंद्रन अश्विन - एमएस धोनी
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications