Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • RCB vs DC Highlights IPL 2025: केएल राहुल ने बनाए नाबाद 93 रन, स्पिनर्स ने की शानदार गेंदबाजी; दिल्ली को मिली लगातार चौथी जीत

RCB vs DC Highlights IPL 2025: केएल राहुल ने बनाए नाबाद 93 रन, स्पिनर्स ने की शानदार गेंदबाजी; दिल्ली को मिली लगातार चौथी जीत

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 10, 2025 23:19 IST

RCB vs DC: IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

23:19 (IST)10 APR 2025

स्पोर्ट्सकीड़ा को फॉलो करते रहिए

राहुल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। 

आज के मैच से बस इतना ही। अब दीजिए हमें इजाजत। क्रिकेट और अन्य खेल की खबरों के लिए स्पोर्ट्सकीड़ा को फॉलो करते रहिए। 

23:01 (IST)10 APR 2025

राहुल ने छक्का मारकर खत्म किया मैच

राहुल की शानदार पारी ने दिल्ली को दिलाई 13 गेंद और छह विकेट शेष रहते जीत। 18वें ओर में दयाल ने पहली पांच गेंदों पर ही 25 रन दे दिए और मैच समाप्त हो गया। 

22:55 (IST)10 APR 2025

भुवनेश्वर को भी स्टब्स ने पीटा

विकेट की तलाश में भुवनेश्वर को वापस लाया गया था, लेकिन स्टब्स ने उन्हें भी दो चौके लगाते हुए ओवर से 12 रन निकाल लिए। अब दिल्ली को 18 गेंदों में 18 रन चाहिए। 

22:49 (IST)10 APR 2025

अब स्टब्स ने बोला धावा

अच्छी गेंदबाजी कर रहे सुयश को स्टब्स ने एक चौका और एक छक्का लगाया है। इस ओवर से 13 रन मिले हैं दिल्ली को और उनका स्कोर 16 ओवर के बाद 134/4 है। अब दिल्ली को 24 गेंदों में केवल 30 रन चाहिए।

22:45 (IST)10 APR 2025

अर्धशतक पूरा करते ही राहुल ने बदले गियर

4, 4, 2, 2, 4, 6
राहुल ने पचासा पूरा करते ही गियर बदल लिए और हेजलवुड की जमकर खबर ली। ओवर से 22 रन लेकर राहुल ने मैच में अब DC की पकड़ मजबूत कर दी है।

22:38 (IST)10 APR 2025

राहुल ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

दयाल ने वापस आकर पांच सिंगल वाला शानदार ओवर निकाला है। इस बीच राहुल ने लगातार दूसरा पचासा पूरा किया है। 14 ओवर के बाद स्कोर 99/4

22:33 (IST)10 APR 2025

राहुल का आक्रमण जारी

लिविंगस्टोन के पहले ओवर से 14 रन मिले हैं दिल्ली को। राहुल ने छक्का और चौका लगाकर लगातार दूसरे ओवर में बड़े शॉट लगाए हैं। 42 गेंदों में अब 70 रनों की जरूरत 

22:29 (IST)10 APR 2025

राहुल और स्टब्स ने क्रुणाल को लिया निशाने पर

पिछले ओवर का बदला क्रुणाल से लिया गया है। राहुल ने छक्का और स्टब्स ने चौका लगाकर 13 रन ओवर से बटोर लिए। 12 ओवर के बाद स्कोर 80/4 

22:25 (IST)10 APR 2025

राहुल पर बढ़ रहा दबाव

0, 1, 0, 0, 0, 0
सुयश ने राहुल को लगातार चार डॉट गेंद डाली है। पारी के 11वें ओवर से केवल एक रन आया। 54 गेंदों में अब 97 रनों की जरूरत। 

22:21 (IST)10 APR 2025

क्रुणाल का अच्छा ओवर

क्रुणाल ने अपने पहले ओवर में छह सिंगल दिए हैं। आधी पारी के समाप्त होने के बाद दिल्ली ने 66 रन बनाए हैं। 60 गेंदों में अब उन्हें 98 रनों की जरूरत है। 

22:17 (IST)10 APR 2025

आरसीबी के लिए एक और अच्छा ओवर

नौवें ओवर में दिल्ली ने आठ रन हासिल तो किए, लेकिन अक्षर का विकेट भी गंवाया। स्कोर 60/4 

22:12 (IST)10 APR 2025

अक्षर को सुयश ने किया आउट

चौका हासिल करने के साथ अक्षर ने सुयश को लगातार दो बड़े शॉट लगाए थे। हालांकि, चौथी गेंद पर लांग ऑफ को कैच थमा बैठे। 

22:09 (IST)10 APR 2025

राहुल ने लगाया छक्का

हेजलवुड का एक और महंगा ओवर जिसमें 10 रन आए हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 52/3 

22:05 (IST)10 APR 2025

सुयश ने आते ही दिखाया इम्पैक्ट

0, 0, 0, 0, 2, 1
केएल राहुल को लगातार चार डॉट गेंद डालने के बाद सुयश ने अंतिम दो गेंदों पर तीन रन दिए। सात ओवर के बाद स्कोर 42/3 


21:59 (IST)10 APR 2025

पावरप्ले हुआ समाप्त

हेजलवुड ने अपने पहले ओवर में आठ रन खर्च किए हैं। पावरप्ले समाप्त होने के बाद दिल्ली का स्कोर 39/3 

RCB ने सुयश शर्मा को देवदत्त पडीक्कल की जगह इम्पैक्ट चुना है।


21:54 (IST)10 APR 2025

भुवनेश्वर की बड़ी उपलब्धि

भुवनेश्वर ने केवल एक रन देकर विकेट निकाला है। इसके साथ ही उनके IPL में 186 विकेट हो चुके हैं। वह लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। 

21:52 (IST)10 APR 2025

21:50 (IST)10 APR 2025

भुवनेश्वर को एक और सफलता

जितेश ने एक और शानदार कैच लपका है। इम्पैक्ट नहीं डाल सके हैं पोरेल। भुवनेश्वर को दूसरी सफलता मिली है। 

21:47 (IST)10 APR 2025

राहुल को मिला जीवनदान

रजत पाटीदार ने केएल राहुल का कैच गिराया है। दयाल द्वारा फेंके गए पारी के चौथे ओवर से नौ रन आए हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 30/2 

21:44 (IST)10 APR 2025

IPL 2024 के बाद टी-20 में जेक फ्रेजर-मैक्गर्क

पारी: 28 

रन: 428 

औसत: 15.28 

स्ट्राइक रेट: 132.09 

अर्धशतक:

चार शून्य सहित 13 बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। 

21:42 (IST)10 APR 2025

भुवनेश्वर का सफल ओवर

भुवनेश्वर के ओवर से 10 रन और एक विकेट आया है। तीन ओवर के बाद स्कोर 19/2 

21:37 (IST)10 APR 2025

भुवनेश्वर को भी मिली सफलता

भुवनेश्वर ने अपने दूसरे ओवर में खतरनाक जेक-फ्रेजर मैक्गर्क को आउट किया है। ये विकेट जितेश के खाते में डाला जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने बेहद शानदार कैच लिया है। 

21:35 (IST)10 APR 2025

यश दयाल ने दिलाई सफलता

दयाल ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर फाफ डूप्लेसी को आउट किया है। सात गेंद में दो रन बना सके डूप्लेसी। दो ओवर के बाद स्कोर 9/1 

अभिषेक पोरेल को DC ने मुकेश कुमार की जगह इम्पैक्ट चुना है।


21:29 (IST)10 APR 2025

भुवनेश्वर की सधी शुरुआत

भुवनेश्वर कुमार ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर में केवल एक रन खर्च किया है। डूप्लेसी को रन आउट करने का मौका भी बना था इस ओवर में। 

21:11 (IST)10 APR 2025

डेविड ने दिलाई आरसीबी को अच्छी फिनिश

मुकेश कुमार द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में 19 रन आए जिसकी बदौलत आरसीबी ने 163 का स्कोर खड़ा किया। डेविड ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। 

21:01 (IST)10 APR 2025

अक्षर का काफी महंगा स्पेल समाप्त

आठ गेंद में चार रन बनाकर संघर्ष कर रहे डेविड ने अक्षर द्वारा फेंके गए 19वें ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाया। इस ओवर से कुल 17 रन मिले हैं आरसीबी को। अक्षर ने चार ओवर में 52 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके। 

20:58 (IST)10 APR 2025

विप्रज का भी शानदार स्पेल समाप्त

विप्रज ने अपने स्पेल के आखिरी और पारी के 18वें ओवर में केवल दो रन दिए हैं। उन्होंने अपने पहले ओवर में भी दो ही रन दिए थे। उनके चार ओवर से केवल 18 रन आए और उन्हें दो विकेट मिले। 18 ओवर के बाद स्कोर 127/7 

20:55 (IST)10 APR 2025

विप्रज ने क्रुणाल को भेजा पवेलियन

क्रुणाल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन विप्रज के जाल में फंसे। एक आसान सा कैच आशुतोष शर्मा के लिए। 

20:53 (IST)10 APR 2025

कुलदीप का शानदार स्पेल समाप्त

कुलदीप ने अपने अंतिम ओवर में चार सिंगल दिए हैं। चार ओवर के स्पेल में उन्होंने केवल 17 रन खर्च करके दो विकेट हासिल किए। 17 ओवर के बाद स्कोर 125/6 

20:50 (IST)10 APR 2025

एक और कसा हुआ ओवर

विप्रज ने भी टाइट गेंदबाजी करते हुए केवल चार रन ही खर्च किए। 16 ओवर के बाद स्कोर 121/6 

20:49 (IST)10 APR 2025

क्या डूप्लेसी हुए चोटिल?

फाफ डूप्लेसी ने आठवें ओवर में एक कैच लेने की कोशिश की थी। उसके बाद से ही वह मैदान से बाहर हैं। कंधे के बल काफी जोर से वह मैदान पर गिरे थे। शायद उनको चोट लगी है। 

20:47 (IST)10 APR 2025

कुलदीप को मिला बड़ा विकेट

कुलदीप ने पाटीदार के रूप में काफी बड़ा विकेट लिया है। तीन ओवर में केवल 13 रन देकर दो विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 117/6 

20:42 (IST)10 APR 2025

मुकेश का एक और शांत ओवर

2 2 1 1 0 1
बाउंड्री के लिए तरस रही है आरसीबी और मुकेश के दूसरे ओवर से केवल सात रन आए हैं। 14 ओवर के बाद आरबीसी 112/5 

20:36 (IST)10 APR 2025

दिल्ली की अदभुत वापसी

3.4 ओवर के बाद RCB का स्कोर 61/0 था। अगली 56 गेंदों में उन्होंने केवल 44 रन बनाए हैं पांच विकेट खो दिए। 

20:34 (IST)10 APR 2025

कुलदीप का कसा हुआ ओवर

केवल तीन रन देकर कुलदीप ने अपने ओवर में जितेश का विकेट भी निकाला है। 13 ओवर के बाद स्कोर 105/5 

20:31 (IST)10 APR 2025

जितेश भी हुए फ्लॉप

कुलदीप ने जितेश को फंसा लिया है। बड़ा आसान सा कैच कीपर केएल राहुल को थमा बैठे जितेश। 11 गेंदों में बना सके केवल तीन रन। 

20:29 (IST)10 APR 2025

RCB का सैकड़ा पूरा

12वें ओवर से आठ रन बटोरते हुए RCB ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया है। 

20:23 (IST)10 APR 2025

स्टार्क का किफायती ओवर

लंबे अंतराल के बाद वापसी करते हुए स्टार्क ने केवल तीन रन खर्च किया अपने ओवर में। 11 ओवर के बाद स्कोर 94/4 

20:19 (IST)10 APR 2025

मोहित का भी बढ़िया ओवर

मोहित ने अपने पहले ओवर में केवल दो रन देकर एक विकेट निकाला है। 10 ओवर के बाद स्कोर 91/4 

20:16 (IST)10 APR 2025

लिविंगस्टोन भी हुए आउट

लिविंगस्टोन ने बड़ी पारी खेलने का मौका गंवाया है। मोहित शर्मा की धीमी गेंद पर बहुत जोर से मारने के चक्कर में कैच आउट हुए। 

20:13 (IST)10 APR 2025

IPL 2025 में मेडन ओवर

जोफ्रा आर्चर बनाम CSK 

वैभव अरोड़ा बनाम SRH 

मुकेश कुमार बनाम RCB 

*तीनों में एक विकेट शामिल है 

20:12 (IST)10 APR 2025

कुलदीप की भी अच्छी शुरुआत

कुलदीप के पहले ओवर से केवल पांच रन आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 89/3 है। पिछले पांच ओवर में RCB ने केवल 25 रन बनाए हैं और दो विकेट भी गंवा दिए। 

20:08 (IST)10 APR 2025

पाटीदार ने शुरू किया आक्रमण

पाटीदार का एक मुश्किल कैच गिरा और इसके बाद उन्होंने छक्का मारा। अक्षर ने वापसी करते हुए 10 रन खर्च किए। आठ ओवर के बाद स्कोर 84/3 

20:04 (IST)10 APR 2025

विप्रज ने खरीदा कोहली का विकेट

कोहली से एक छक्का खाने के बाद भी विप्रज ने गेंद को आगे डालने का रिस्क लिया। कोहली फिर बड़े शॉट के लिए गए और लांग ऑफ पर लपके गए। सात ओवर के बाद स्कोर 74/3 

20:00 (IST)10 APR 2025

मुकेश का विकेट मेडन ओवर

मुकेश ने पावरप्ले के अंतिम ओवर में बिना कोई रन देते एक विकेट भी चटकाया। छह ओवर के बाद स्कोर 64/2 

19:58 (IST)10 APR 2025

पडीक्कल भी हुए आउट

मुकेश कुमार की लगातार तीन डॉट गेंदों ने ऐसा दबाव बनाया कि अपना विकेट फेंक गए पडीक्कल। आठ गेंदों में केवल ही रन बना सके पडीक्कल। 

chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications