Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 7 अक्टूबर 2024: Roman Reigns के भाई पर खतरनाक हमला, दिग्गज को मिली धमकी, पूर्व Bloodline मेंबर की हार

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 7 अक्टूबर 2024: Roman Reigns के भाई पर खतरनाक हमला, दिग्गज को मिली धमकी, पूर्व Bloodline मेंबर की हार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedOct 08, 2024 09:22 IST

WWE Raw में होंगे दो तगड़े चैंपियनशिप मैच, क्या मिलेगा नया चैंपियन?

topic-thumbnail

09:22 (IST)8 OCT 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे।

07:43 (IST)8 OCT 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- सीएम पंक ने प्रोमो कट करके फैंस, साथी रेसलर्स और हेटर्स तीनों को धन्यवाद कहा। 
- सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन्सन रीड को धमकी देते हुए मैच के लिए चैलेंज किया। 
- जे उसो ने ज़ेवियर वुड्स को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन की। ब्रॉन ब्रेकर ने आकर जे उसो और न्यू डे की हालत खराब की। 
-  शेमस को पीट डन पर गुड ओल्ड फैशन्ड डॉनीब्रुक मैच में जीत मिली। 
- लायरा वैल्किरिया, ज़ेलिना वेगा, नटालिया, केडन कार्टर और कटाना चांस ने एल्बा फायर, आईला डौन, सोन्या डेविल, शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क को 10 विमेन टैग टीम मैच में हराया। 
- गुंथर ने सैमी ज़ेन को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की। मैच के बाद कोडी रोड्स ने आकर गुंथर को कंफ्रंट किया। 

07:30 (IST)8 OCT 2024

गुंथर स्टेज एरिया पर आ गए हैं और वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ऊपर करके सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोडी रोड्स का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने आकर गुंथर को कंफ्रंट किया। इसी के साथ शो खत्म हो गया। 

07:30 (IST)8 OCT 2024

गुंथर ने सैमी को धराशाई करने के बाद दोबारा पावरबॉम्ब दिया। इस बार ज़ेन ने 1 काउंट पर ही किकआउट करके चौंका दिया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने ज़ेन को स्लीपर होल्ड में लॉक किया। पूर्व ब्लडलाइन मेंबर ने काफी कोशिश की लेकिन अंत में वो फेडआउट हो गए। गुंथर को विजेता घोषित किया गया।

नतीजा: गुंथर ने चैंपियनशिप रिटेन की 

07:27 (IST)8 OCT 2024

सैमी ज़ेन ने गुंथर पर पंच की बारिश कर दी। गुंथर रिंग के बाहर चले गए और सैमी ने यहां उन्हें बैकबॉडी ड्रॉप दिया। मौजूदा चैंपियन को ज़ेन ने बैरिकेड में एक्सप्लोडर लगाया और उन्हें हैलुवा किक दी। सैमी, गुंथर को रिंग में लाने की कोशिश कर रहे हैं। सैमी काफी संघर्ष के बाद इस चीज़ में सफल हुए। ज़ेन ने रिंग में गुंथर को हैलुवा किक दी। वो दोबारा यह मूव लगाने गए लेकिन रिंग जनरल के लैरिएट का शिकार हो गए। गुंथर ने ज़ेन को पिन किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सैमी ने अचानक रोलअप से पिन करने का भी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। गुंथर ने सैमी को रिंग कॉर्नर में ड्रॉपकिक दी और फिर पावरबॉम्ब लगाकर पिन किया। हालांकि, सैमी ने अंतिम समय पर किकआउट किया। 

07:20 (IST)8 OCT 2024

गंथर ने सैमी ज़ेन पर चॉप लगाया और उनकी गर्दन को निशाना बनाया। अब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, सैमी पर अपरकट और चॉप्स लगा रहे हैं। गुंथर अपने विरोधी को वापसी का मौका ही नहीं दे रहे हैं। गुंथर ने सैमी को हेडलॉक में फंसाया। ब्लडलाइन के पूर्व सदस्य ने रिंग जनरल को ब्लू थंडर बॉम्ब दिया। 

07:13 (IST)8 OCT 2024

WWE Raw में गुंथर vs सैमी ज़ेन (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)

गुंथर ने सैमी ज़ेन को हेडलॉक में फंसाया। सैमी ने वापसी की और गुंथर को रिंग के बाहर किया। सैमी ने डाइव लगाने का नाटक करके गुंथर को डराया। 

07:09 (IST)8 OCT 2024

WWE Raw से जुड़े बड़े ऐलान

- ब्रॉन ब्रेकर vs कोफी किंग्सटन 
- जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर vs डैमेज कंट्रोल (WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

07:08 (IST)8 OCT 2024

एक वीडियो पैकेज दिखाया गया, जहां बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने डैमेज कंट्रोल को धमकी दी। 

07:00 (IST)8 OCT 2024

ज़ेलिना वेगा ने ज़ोई स्टार्क पर टॉप रोप मूव लगाया। स्टार्क ने वेगा पर किक लगाई। हालांकि, ज़ेलिना ने स्टार्क पर स्टनर का एक वेरिएशन लगाया। स्टार्क ने सोन्या डेविल को टैग दिया। डेविल ने आकर वेगा पर घुटने से वार किया। अब एक-एक सुपरस्टार रिंग में आकर विरोधी टीम की सदस्य की हालत खराब कर रही हैं। ज़ोई स्टार्क ने लायरा वैल्किरिया पर टॉप रोप ड्रॉपकिक लगाई। ज़ोई को नटालिया ने धराशाई किया। डेविल ने उन्हें रिंग के बाहर किया। इतनी देर में ज़ेलिना ने वापसी की और लायरा को टैग मिला। वैल्किरिया ने टॉप रोप से डेविल पर डाइविंग लेग ड्रॉप लगाया और पिन किया।

नतीजा: लायरा वैल्किरिया, ज़ेलिना वेगा, नटालिया, केडन कार्टर और कटाना चांस की जीत हुई 

06:54 (IST)8 OCT 2024

एल्बा फायर, आईला डौन, सोन्या डेविल, शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क vs लायरा वैल्किरिया, ज़ेलिना वेगा, नटालिया, केडन कार्टर और कटाना चांस (10 विमेन टैग टीम मैच)

मैच की शुरुआत में ही बवाल मच गया। सभी स्टार्स के बीच ब्रॉल हो रहा है। कटाना चांस ने रिंगसाइड पर मौजूद ज़ोई स्टार्क पर डाइव लगाई। रिंगसाइड पर ही केडन कार्टर ने विरोधी पर जबरदस्त मूव लगाया। सोन्या डेविल ने नटालिया को स्टील स्टेप्स में धकेला। 

06:49 (IST)8 OCT 2024

शो की शुरुआत से पहले का सैगमेंट दिखाया गया, जहां लिव मॉर्गन, राकेल रॉड्रिगेज़ और डॉमिनिक मिस्टीरियो कार से बाहर आए। लिव ने रिया रिप्ली पर जीत को लेकर बात की। इंटरव्यूअर ने लगातार यह पूछने की कोशिश की कि राकेल, जजमेंट डे का हिस्सा हैं, या नहीं। इसपर किसी ने जवाब नहीं दिया। वो तीनों कार में बैठकर वापस चले गए। 

बैकस्टेज ईथन पेज नज़र आए। उन्होंने एडम पीयर्स से सीएम पंक के साथ अपनी दिक्कतें खत्म करने का प्रस्ताव दिया। NXT जनरल मैनजर ऐवा रैन ने बताया कि वो अभी छुट्टी पर हैं और वो कुछ नहीं कर सकती हैं। सेक्सी रेड आईं और उन्होंने पेज का मजाक बनाया। 

06:46 (IST)8 OCT 2024

बैकस्टेज अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने केविन ओवेंस के हमले के बारे में बात करने से इंकार किया और Crown Jewel चैंपियनशिप जीतने का दावा ठोका। बाद में कोडी की मुलाकात सैमी ज़ेन से हुई। रोड्स ने सैमी को वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले शुभकामनाएं दी। 

06:38 (IST)8 OCT 2024

शेमस भी ऊपर चढ़ गए हैं। बैरल के ऊपर शेमस ने डन को 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव दिया। पूर्व WWE चैंपियन ने पीट को रिंगसाइड पर मौजूद टेबल पर वाइट नॉइज़ मूव दिया। रिंग में शेमस ने डन को रनिंग नी दिया और फिर केल्टिक क्रॉस लगाया। शेमस ने पिन करने का प्रयास किया लेकिन विरोधी ने किकआउट किया। डन ने शेमस की फिंगर्स को निशाना बनाया और क्रिकेट बैट से उनपर हमला किया। केल्टिक वॉरियर पर पीट ने बॉक्स से हमला किया और उनके हाथ बांध दिए। उन्होंने रिंग में शेमस पर जबरदस्त मूव लगाया और पिन करने गए। हालांकि, दिग्गज ने हार नहीं मानी। शेमस ने डन पर घुटने से वार किया और फिर ब्रॉगकिक देकर पिन किया। उनके हाथ बंधे हुए ही थे।

नतीजा: शेमस की जीत हुई 

06:33 (IST)8 OCT 2024

शेमस ने पीट डन पर शिलैली से वार किया। डन ने रोप्स का उपयोग करके शेमस को अगला मूव लगाने से रोका। केल्टिक वॉरियर तैयार थे और उन्होंने पीट को बैकब्रेकर दिया। डन ने शेमस के फिनिशर को काउंटर किया लेकिन वो स्लैम का शिकार हुए। शेमस पिन करने गए लेकिन विरोधी ने किकआउट किया। पीट ने दिग्गज पर शिलैली से हमला किया और उन्हें टॉप रोप से सुपरप्लेक्स दिया। उन्होंने पिन करने का प्रयास किया लेकिन शेमस ने किकआउट किया। डन रिंग के बाहर मौजूद बैरल पर चढ़ गए लेकिन अब शेमस उनकी शिलैली द्वारा पिटाई कर रहे हैं। 

06:27 (IST)8 OCT 2024

WWE Raw में शेमस vs पीट डन (गुड ओल्ड फैशन्ड डॉनीब्रुक मैच)

शेमस और पीट डन के बीच मैच शुरू होते ही ब्रॉल हो रहा है। शेमस ने शिलैली से डन पर हमला किया। दोनों रिंगसाइड पर लड़ रहे हैं और शेमस को डन ने बैरल में धकेला। डन अब शेमस पर किक लगा रहे हैं। उन्होंने शेमस के हाथ को निशाना बनाया। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने वापसी की और डन को अनाउंसर्स टेबल पर स्लैम दिया। 

06:24 (IST)8 OCT 2024

बैकस्टेज द मिज़ ने कैरियन क्रॉस को बताया कि वो चीज़ों से परेशान हो गए हैं। आर-ट्रुथ आए और उन्होंने मिज़ को पिछले हफ्ते हमले के लिए माफ कर दिया। हालांकि, मिज़ ने बताया कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया था। मिज़ ने ट्रुथ से परेशान होकर उन्हें अगले हफ्ते मैच के लिए चैलेंज कर दिया। 

06:13 (IST)8 OCT 2024

बैकस्टेज ब्रॉन ब्रेकर ने जे उसो पर हमला करने की लेकर बात नहीं की। वो इंटरव्यूअर को नज़रअंदाज करके चले गए। 

06:07 (IST)8 OCT 2024

रिया रिप्ली ने एक वीडियो पैकेज में लिव मॉर्गन के खिलाफ हार को लेकर बात की और उन्हें धमकी दी। 

06:07 (IST)8 OCT 2024

जे उसो ने मैच के बाद कोफी किंग्सटन से हाथ मिलाया। उन्होंने ज़ेवियर वुड्स के प्रति सम्मान दिखाने का प्रयास किया लेकिन वो रिंग के बाहर हो गए। जे उसो रिंग में सेलिब्रेट कर रहे हैं। अचानक ब्रॉन ब्रेकर ने आकर जे उसो पर स्पीयर लगाया। कोफी किंग्सटन उन्हें बचाने के लिए रिंग में आए और ब्रॉन पर हमला किया। ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर दिया। ज़ेवियर वुड्स ने अपने साथी को रिंग के बाहर खींचा। रिंगसाइड पर वो भी स्पीयर का शिकार हो गए। ब्रॉन ब्रेकर ने रिंग में आकर जे पर दोबारा स्पीयर लगाया और फिर चैंपियनशिप उठाकर बड़ा मैच टीज़ किया। 

06:02 (IST)8 OCT 2024

रोमन रेंस के भाई जे उसो ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन ज़ेवियर वुड्स ने उन्हें रोका और सुपरकिक दी। वो पिन करने गए लेकिन उसो ने किकआउट किया। ज़ेवियर के टॉप रोप मूव को जे ने सुपरकिक द्वारा काउंटर किया और उनपर उसो स्प्लैश लगाया। इसी के साथ जे ने पिन किया।

नतीजा: जे उसो ने जीत के साथ चैंपियनशिप रिटेन की 

05:57 (IST)8 OCT 2024

Raw में जे उसो vs ज़ेवियर वुड्स (WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

जे उसो ने मोमेंटम हासिल किया लेकिन ज़ेवियर वुड्स ने उनपर घुटने से वार किया। ज़ेवियर वुड्स ने रिंग के बाहर जे को एटीट्यूड एडजस्टमेंट दिया। 

05:50 (IST)8 OCT 2024

सैथ रॉलिंस: मुझे पता है कि आप (ब्रॉन्सन रीड) यह देखने वाले हैं। ध्यान से सुनिए। आपने मेरी हालत खराब की, ताकि आप अपना नाम बना सके। आपको बधाई हो। आपने मुझे 6 सुनामी मूव लगाए और अपना नाम बना लिया। आप फेमस होना चाहते हैं? मैं आपको 15 मिनट देता हूं। मेरा और आपका मैच, समय और जगह बताइए। इस बार मैं तैयार रहने वाला हूं। 

आईसी चैंपियन जे उसो ने अपने मैच के लिए एंट्री की और सैथ रॉलिंस उन्हें घूरने लगे। इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

05:46 (IST)8 OCT 2024

WWE Raw में सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस:
उनके साथ Hell in a Cell में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद मैं कहना चाहूंगा कि जल्द ही ठीक हो जाइए। वो वापस आएंगे, तो मैं उनकी हालत खराब करूंगा। Raw में आप सभी फैंस का स्वागत है। कुछ महीनों तक बाहर होने के बीच काफी बवाल मचा है। मैंने Bad Blood देखा और यहां चीज़ें एकदम अलग थी। डॉमिनिक मिस्टीरियो एक केज से लटके थे। द रॉक वापस आ गए। मैंने देखा कि कोडी रोड्स और रोमन रेंस टीम बनाकर काम कर रहे हैं। मैंने केविन ओवेंस को भी देखा। मैं इस बारे में अब बात नहीं करना चाहूंगा। चीज़ों को राह पर लाना होगा। मैं वापस आ गया हूं और मेरा लक्ष्य ब्रॉन्सन रीड को तबाह करना है। 

05:43 (IST)8 OCT 2024

सीएम पंक: मैं कहना चाहता हूं कि आप लोगों के बिना यह नहीं हो पाता। कैमरे और इसके पीछे मौजूद लोगों को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं। उन लोगों के साथ मैं कई खास पल बिताता हूं। उन्हें भी धन्यवाद। मुझसे नफरत करने वालों को भी धन्यवाद। मुझे नहीं पता कि लोग मुझपर शक क्यों करते हैं? पर उन्हें ऐसा करते रहना चाहिए। आप सभी ने मुझे हाल में काफी प्यार दिया है। इसके लिए धन्यवाद। 

सीएम पंक प्रोमो कट करके जाने लगे। इतनी देर में सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग बजा। वो आकर बेस्ट इन द वर्ल्ड को घूरने लगे। बाद में सैथ ने रिंग में आने का फैसला किया और पंक बैकस्टेज चले गए। 

05:40 (IST)8 OCT 2024

सीएम पंक का थीम सॉन्ग बजा और बेस्ट इन द वर्ल्ड लंगड़ाते हुए चल रहे हैं। वो स्टेज एरिया पर हैं।

WWE Raw में सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक: पिछले हफ्ते मेरी हालत खराब हो गई। मेरी चलने की हालत नहीं है। मेरी रिंग में जाने की भी हिम्मत नहीं है। इसके बावजूद मैं यहां आकर आपसे मिलने आया हूं। मैं जीवित हूं लेकिन मुझे ऐसा महसूस नहीं हो रहा है। मैं जीत गया लेकिन मुझे यह चीज़ भी महसूस नहीं हो रही। Bad Blood में हुए मैच ने मेरे मन में कई सवाल छोड़ दिए हैं। मुझे नहीं पता कि मेरा भविष्य क्या होगा। मेरी कभी इतनी खराब हालत नहीं हुई। मैं तीन लोगों को धन्यवाद कहने आया हूं। सबसे पहले फैंस हैं, जिन्होंने लगातार मेरा साथ दिया। 7 साल रेसलिंग से दूर रहने के बावजूद वो मेरे साथ थे। 

05:33 (IST)8 OCT 2024

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और प्रसिद्ध रैपर सेक्सी रेड रिंग में हैं। उन्होंने फैंस का स्वागत किया। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications