PUBG Corporation के भारतीय वर्जन की घोषणा की थी और इसके बाद उनके नाम से कई सारे नकली ट्विटर एकाउंट्स बन रहे हैं। हालांकि, हर एक फैन के मन में सवाल है कि PUBG Mobile India नाम के ये एकाउंट्स असली है या नहीं।
ये भी पढ़ें:- PUBG Corporation और Krafton आए साथ, PUBG Mobile के सारे वर्जन अब होंगे फिर मैनेज
PUBG Mobile India के बन रहे हैं नकली ट्विटर एकाउंट, मॉडरेटर्स ने इस बारे में की पुष्टि
पिछले कुछ दिनों में 'PUBG Mobile India' नाम के नकली ट्विटर एकाउंट बन गए हैं जो खुद को असली बता रहे हैं। हालांकि, अबतक इस बारे में कोई भी घोषणा नहीं हुए है ऐसे में ये 100% नकली है। PUBG Mobile India के आधिकारिक डिस्कॉर्ड सर्वर पर एडमिनिस्ट्रेटर और हेड मॉडरेटर ने इस बारे में जानकारी दी।
एडमिनिस्ट्रेटर का जवाब:
![एडमिनिस्ट्रेटर का मैसेज](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/5207f-16070707024822-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/5207f-16070707024822-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/5207f-16070707024822-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/5207f-16070707024822-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/5207f-16070707024822-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/5207f-16070707024822-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/5207f-16070707024822-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/5207f-16070707024822-800.jpg 1920w)
" अभी के लिए कोई भी आधिकारिक ट्विटर नहीं है सिर्फ इंस्टा और एफबी, यूट्यूब और डिस्कॉर्ड खबर का आधिकारिक सोर्स है।"
हेड मॉडरेटर का जवाब:
![ये हेड मॉडरेटर का मैसेज है](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/9ab39-16070704996861-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/9ab39-16070704996861-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/9ab39-16070704996861-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/9ab39-16070704996861-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/9ab39-16070704996861-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/9ab39-16070704996861-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/9ab39-16070704996861-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/9ab39-16070704996861-800.jpg 1920w)
“ कृपया ध्यान रखें कि PUBG MOBILE INDIA का कोई भी ट्विटर एकाउंट नहीं है। अभी सिर्फ फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब ही उपलब्ध है।”
इसके चलते जो भी ट्विटर एकाउंट्स खुद को ‘PUBG Mobile India’ का आधिकारिक पेज बता रहे हैं, वो सब नकली है। साथ ही खिलाडियों को उनकी पोस्ट्स और ट्वीट्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
कई सारी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ऐसे में फैंस सिर्फ PUBG Mobile के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स को फॉलो कर सकते हैं। वहां पर हर आधिकारिक घोषणा के बारे में पता चल जाता है:
इंस्टाग्राम: यहां क्लिक करें
फेसबुक: यहां क्लिक करें
यूट्यूब चैनल: यहां क्लिक करें
डिस्कॉर्ड: यहां क्लिक करें
वेबसाइट: यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile को भारत में बैन के बाद भी हुआ करोड़ो रुपयों का फायदा, कमाई के मामले में बनाई टॉप 3 में जगह