PUBG Mobile के नकली भारतीय ट्विटर एकाउंट्स लोगों को कर रहे हैं गुमराह

Image via PUBG Mobile
Image via PUBG Mobile

हर एक भारतीय PUBG Mobile फैन इस समय गेम की वापसी का इंतजार कर रहा है। दरअसल, PUBG Corporation ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि भारत के लिए गेम का एक खास वर्जन आने वाला है।

घोषणा के बाद से ही PUBG Mobile India की एक वेबसाइट और अलग फेसबुक पेज बनाया गया। साथ ही उनका एक आधिकारिक यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम हैंडल भी है। हर खिलाडी लगातार गेम की वापसी के लिए उनके सोशल मीडिया एकाउंट को चेक कर रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने PUBG Mobile India के नाम से ट्विटर हैंडल बना लिये हैं।


PUBG Mobile के नकली भारतीय ट्विटर एकाउंट्स लोगों को कर रहे हैं गुमराह

हाल ही में PUBG Mobile India के ट्विटर एकाउंट्स बनने लग गए हैं। हालांकि, अबतक अधिकारियों ने ट्विटर एकाउंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

PUBG Mobile India के डिस्कॉर्ड सर्वर के मॉडरेटर ने बताया:

Enter caption

इसके चलते जो भी ट्विटर एकाउंट्स खुद को ‘PUBG Mobile – India’ का आधिकारिक पेज बता रहे हैं, वो सब नकली है। साथ ही खिलाडियों को उनकी पोस्ट्स और ट्वीट्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की वापसी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाएं

आप गेम की वापसी की जानकारियां लेने के लिए उनके आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स को फॉलो कर सकते सकते हैं। यहां से आपको सारी जरुरी घोषणाएं पता चल जाएगी। ये रही सोशल मीडिया एकाउंट्स की लिंक:

इंस्टाग्राम: यहां क्लिक करें

फेसबुक: यहां क्लिक करें

यूट्यूब चैनल: यहां क्लिक करें

वेबसाइट: यहां क्लिक करें

डिस्कॉर्ड: यहां क्लिक करें

भारतीय वर्जन की वापसी पर मुहर लग गयी है क्योंकि PUBG Mobile के भारतीय वर्जन का टीजर सामने आ गया है। जहां प्रसिद्ध स्ट्रीमर्स और प्रोफेशनल प्लेयर्स नजर आ रहे हैं।

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile का साइज हुआ कम, गूगल प्ले स्टोर पर 1 GB के अंदर गेम उपलब्ध

Edited by Ujjaval E-Sports