PUBG Mobile की AG करंसी को कैसे उपयोग करें?

PUBG Mobile की नई करंसी
PUBG Mobile की नई करंसी

PUBG Mobile के नए अपडेट के साथ गेम में एक नई मुद्रा जोड़ी गयी है जिसका नाम ऐस गोल्ड (AG) है। इस नई मुद्रा से खिलाड़ी आसानी से स्किन्स और पोशाकें खरीद सकते हैं। अपडेट के पहले सिर्फ सिल्वर फ्रैग और UC (अननोन कैश) नाम की मुद्रा थी।

ऐस गोल्ड को अननोन कैश की वैकल्पिक करंसी कहा जा सकता है। अपडेट के बाद अब खिलाड़ी शॉप में कुछ चीज़ों को UC के बजाय AG से खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- इशांत शर्मा ने बताया, कैसे PUBG Mobile आपके शादीशुदा जीवन में दिक्कत ला सकता है

जब खिलाड़ी PUBG Mobile में कोई स्किन खरीदना चाहता हो और उसके पास AG कम हो तो वो UC का उपयोग कर सकता है। AG से आप अलग-अलग इनाम और स्किन्स पा सकते हैं।

इस AG की मदद से जिन खिलाड़ियों के पास रॉयल पास नहीं होगा, वो भी शानदार स्किन्स पा सकते हैं इस वजह से उन खिलाड़ियों को भी फायदा होगा।

PUBG Mobile के पैच नोट्स के अनुसार, I UC की कीमत 10 AG है।

PUBG Mobile में AG करंसी को कैसे उपयोग करें?

  • इन-गेम स्टोर में जाएं।
  • रिडीम के विकल्प पर जाएं।
  • आप जिस स्किन को खरीदना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • फिर AG मुद्रा को चुनें और पर्चेस के विकल्प पर क्लिक करें।

अपडेट के बाद रॉयल पास के इनामों में दो विकल्प आ चुके हैं। खिलाड़ी 30 UC या 400AG में से किसी एक को चुन सकते हैं। देखा जाए तो 400AG का मतलब 40 UC होगा। खिलाड़ी गेम में अचीवमेंट को पूरा करके इस नई मुद्रा को मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। इस नई मुद्रा ने कई सारे प्रशसंकों को एक अलग सा विकल्प दिया है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में जायरोस्कोप का उपयोग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications