भारत में PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स लीग की होगी जबरदस्त वापसी 

(Image via wallpapercave)
(Image via wallpapercave)

PUBG Mobile पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहा है। इस बैटल रॉयल गेम को दुनियाभर में सबसे ज्यादा खेला जाता था और भारत में भी इसे काफी पसंद किया जाता था। सितंबर के महीने में इसपर बैन लगा दिया गया था वहीं अक्टूबर के अंत में इसका सर्वर बंद कर दिया था

पिछले कुछ समय से PUBG Mobile की भारत में वापसी की खबरें सामने आ रही थी। इसके साथ ही अब गेम की वापसी को घोषणा हो गयी हैं। हाल ही में PUBG Mobile India के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर घोषणा हुई। साथ ही प्रेस रिलीज भी सामने आयी जहां कई चीज़ों के बारे में बात हुई। इस आर्टिकल में हम PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स की भारत में वापसी के बारे में बात करेंगे।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने भारत में वापसी के साथ ऑफिस खोलने की घोषणा की, 100 मिलियन डॉलर्स करेंगे निवेश


भारत में PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स लीग की होगी वापसी

प्रेस रिपोर्ट्स में PUBG Corporation ने बताया था कि वो भारत के लिए PUBG Mobile Esports League को वापस लाने की प्लानिंग कर रहे हैं

“ये लगातार भारत में खुद को टीमों, इनामी राशि और प्रतियोगिता के साइज मेंसबसे बड़ा ईस्पोर्ट्स इवेंट बनाने में समर्थन करता है।"

इसने साफ तौर पर बता दिया है कि भारत में PUBG Mobile की वापसी के साथ ईस्पोर्ट्स सिन भी पहले की तरह खास बन जाएगा। इसके अलावा PUBG Corporation ने बताया कि वो भारतीय कंपनी के साथ काम करने की प्लानिंग बना रहे हैं। साथ ही इससे गेम में जल्दी सुधार होगा।

इसके अलावा बताया गया है कि वो Krafton के साथ 100 मिलियन डॉलर्स की पार्टनरशिप भी करने वाले हैं। इसके अलावा भारत में PUBG Mobile का ब्रांच ऑफिस भी बनने वाला है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की भारत में वापसी का हुआ ऐलान, खास वर्जन के साथ होगा रिटर्न

Edited by Ujjaval E-Sports