PUBG Mobile का 0.18.0 अपडेट आधिकारिक रूप से रिलीज किया गया

अपडेट
अपडेट

PUBG Mobile का 0.18.0 अपडेट आधिकारिक रूप से टेनसेंट गेम्स ने निकाल दिया है। PUBG Mobile के इस नए अपडेट में नए मैप और मोड्स आए हैं जिसमें मेड मीरामार, केंटेड साइट, गनक्राफ्टिंग फीचर, P90 के रूप में नई गन आदि शामिल है। PUBG Mobile के अपडेट के पैचेस के साथ ही इन-गेम एनाउंसमेंट भी सामने आई।

PUBG Mobile के 0.18.0 अपडेट की पूरी जानकारी

गूगल प्लेस्टोर और एप स्टोर पर बिना मेंटेन्स के अपडेट आ चुका है। एंड्रॉयड पर इस अपडेट का साइज 1.97 GB है वहीं iOS पर 2.21 GB का अपडेट है। इस अपडेट में निम्नलिखित चीज़ें आयी:

  • नए मीरामार मैप में सैंडस्टॉर्म रहेगा।
  • Win94 में 2.7x स्कोप होगा।
  • केंटेड साइट उपलब्ध होगी।
  • नया क्लासिक मोड: जल्द ही सेनहोक मैप में जंगल एडवेंचर मोड आएगा।
  • जल्द ही गनक्राफ्ट फिनिशेस नाम का फीचर आएगा जिससे आप हथियारों में अपने अनुसार बदलाव कर सकते हैं।
  • एरिना मोड में P90 नाम की नई बंदूक आएगी।
  • रॉयल पास सीजन 13: टॉय प्लेग्राउंड 13 मई को उपलब्ध हो जाएगा।
  • इवोग्राउंड में ब्लूहोल मोड से एक अलग अनुभव देखने को मिलेगा।
  • एंटी-चीटिंग सिस्टम आएगा जिससे खिलाड़ियों के पॉइंट्स मैच में हैकर के आने के बाद कम नहीं होंगे।

PUBG Mobile के 0.18.0 अपडेट को कैसे डाउनलोड करें?

youtube-cover

  • सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर या iOS एप स्टोर खोलें।
  • "PUBG Mobile" सर्च करें।
  • सूची के सबसे पहले रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • आपको स्क्रीन पर अपडेट का एक विकल्प दिखेगा।
  • अपडेट के विकल्प पर क्लिक करें। डाउनलोड में थोड़ा समय लगेगा।
  • डाउनलोड होने के बाद अपडेट को इंस्टॉल होने में 5 से 10 मिनट लगेंगे।

जो भी खिलाड़ी 13 मई के पहले PUBG Mobile को अपडेट करेगा, उसे 1 रेडियो, 2,888 BP और 3 लियूटेनेंट पारसेक बैकपैक्स के रूप में इनाम मिलेगा। खिलाड़ियों को जल्द ही इस अपडेट को डाउनलोड करना चाहिए क्योंकि गेम में शानदार फीचर्स आए हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के सीजन 13 की लीक्ड पोशाकें और स्किन्स के बारे में पूरी जानकारी

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications