PUBG Mobile 1.0 को एंड्रॉइड पर डाउनलोड करने के लिए OBB फाइल की लिंक

गेम का नया अपडेट
गेम का नया अपडेट

PUBG Mobile का नया अपडेट आधिकारिक रूप से आ गया है और अब ये गेम काफी ज्यादा बदल गया है। गेम में काफी सारी नई चीज़ें जोड़ी है। गूगल प्लेस्टोर पर गेम का अपडेट आ है लेकिन इसे बिना प्लेस्टोर के भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस नए वर्जन में एरेंग्ल 2.0, चीयर पार्क 2.0 और लिविक मैच में कुछ सुधार आए हैं।

इन सबके अलावा भी कुछ अन्य चीज़ें भी जोड़ी गयी है। PUBG Mobile के 1.0 अपडेट का साइज 1.8 GB है और नए खिलाड़ियों को कुल 2.27 GB खर्च करनी होगी। जानिए कैसे आप PUBG Mobile के 1.0 अपडेट की OBB फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने भारत में टेनसेंट के साथ तोड़ी पार्टनरशिप, फैंस के लिए खुशखबरी

PUBG Mobile 1.0 की अपडेट OBB फाइल को डाउनलोड करने और इंस्टॉल करने का तरीका

PUBG Mobile 1.0 की अपडेट OBB फाइल को डाउनलोड करने की लिंक: यहां क्लिक करें

  1. ऊपर दी गयी लिंक से OBB फाइल को डाउनलोड करें।
  2. फाइल मैनेजर खोलें और डाउनलोड फोल्डर में Android_trunk_No73_1.0.11047_Shipping_Google_CE.signed.shell.apk को ढूंढें।
  3. इसके बाद सेटिंग्स से अननॉन सोर्स को अलाव करें।
  4. ऐप इंस्टॉल करने के बाद Android/OBB में 'com.tencent.ig' नाम का नया फोल्डर बनाएं।
  5. फोल्डर में OBB फाइल को पेस्ट करें।
  6. PUBG Mobile को खोलें और इसका आनंद लें।

गेम का साइज काफी ज्यादा है। ऐसे में ध्यान रहें कि अपने पास अच्छा इंटरनेट हो और मोबाइल में पर्याप्त स्टोरेज हो। अगर कोई दिक्क्त आती है तो आप एक बार फिर APK और OBB फाइल्स को डाउनलोड करें। PUBG Mobile का ये काफी बड़ा अपडेट है और काफी सारे बदलाव नजर आएंगे। हर कोई नए मैप का अनुभव लेने के लिए उत्साहित होगा।

ये भी पढ़ें:- भारत में PUBG Mobile बैन के एक दिन बाद टेनसेंट को हुआ काफी बड़ा नुकसान

Edited by Ujjaval E-Sports