PUBG Mobile Global Championship के फाइनल्स में बना बड़ा रिकॉर्ड, व्यूअरशिप के मामले में सबको पछाड़ा

PMGC 
PMGC 

PUBG Mobile Global Championship के फाइनल्स का अंत कुछ दिनों पहले ही हो गया था। खैर, इसके साथ ही PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स के 2020 सीजन का अंत देखने को मिल गया है। ग्रैंड फाइनल्स में चीनी टीम Nova Esports ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही चीन की एक और अन्य टीम 4 Angry Men (4 AM) दूसरे स्थान पर रहे। साथ ही मंगोलिया के Zeus Esports ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile Global Championship फाइनल्स: दूसरे दिन के बाद टॉप 5 प्लेयर्स

प्रतियोगिता का आयोजन UAE के दुबई में मौजूद कोका कोका स्टेडियम में होने वाला था। इसके बावजूद तीन खिलाडी कोविड पोजिटिवि पाए गए और इसके बाद खिलाडियों को होटल्स से ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेना पड़ा था। इन परेशानियों के बावजूद टूर्नामेंट में खिलाडियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और फैंस को इवेंट काफी पसंद आया।


PUBG Mobile Global Championship के फाइनल्स की व्यूअरशिप 3.8 मिलियन तक गई थी

Credits: ESports Charts
Credits: ESports Charts

इस प्रतियोगिता ने व्यूअरशिप के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स के इतिहास में पहली बार 3.8 मिलियन लोगों ने इसे लाइव देखा। साथ ही बचे हुए तीन दिनों में भी व्यूअरशिप शानदार थी। प्रसिद्ध ईस्पोर्ट्स स्टैट्स वेबसाइट Esports Charts ने बताया कि PUBG Mobile की इस प्रतियोगिता की औसतन व्यूअरशिप 5,28,819 की रही।

साथ ही ये कुल 122 घंटे तह स्ट्रीम किया गया। इस दौरान इसे कुल मिलाकर 64 मिलियन घंटे तक देखा गया था। इसमें Nimo TV के साथ ही अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, फेसबुक और ट्विच की व्यूअरशिप भी शामिल है

पहले दिन बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सबसे ज्यादा व्यूअरशिप 1.9 मिलियन तक रही। साथ ही औसतन व्यूअरशिप 1.2 मिलियन की रही।

अंतिम दिन की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप 2.9 मिलियन की रही है।

ये भी पढ़ें;- PUBG Mobile Global Championship के फाइनल्स के दूसरे दिन की पूरी अंकतालिका

Edited by Ujjaval E-Sports