PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के रिलीज होने से पहले प्री-रजिस्ट्रेशन के नकली पेज सामने आए

Image via: wallpapersden.com
Image via: wallpapersden.com

PUBG Corporation ने लगभग 3 हफ्ते पहले PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद इंटरनेट पर कई जगह प्री-रजिस्ट्रेशन होने लग गए। हालांकि, अबतक कंपनी ने रजिस्ट्रेशन की कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में अबतक पता नहीं चल रहा कि ये पेज असली है या नकली। कई लोगों ने इस बारे में अपनी राय भी दी है।


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के रिलीज होने से पहले प्री-रजिस्ट्रेशन हो सकते हैं

TapTap पर PUBG Mobile India का नकली प्री-रजिस्ट्रेशन पेज
TapTap पर PUBG Mobile India का नकली प्री-रजिस्ट्रेशन पेज

खिलाडी खबर का इंतजार कर रहे हैं और इस दौरान भारतीय वर्जन के प्री-रजिस्ट्रेशन की लिंक इंटरनेट पर आ रही हैं। दरअसल, TapTap स्टोर पर PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक सामने आयी है। हालांकि, अब PUBG Corporation ने इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

रिव्यु सेक्शन का स्क्रीनशॉट
रिव्यु सेक्शन का स्क्रीनशॉट
रिव्यु सेक्शन का स्क्रीनशॉट
रिव्यु सेक्शन का स्क्रीनशॉट
रिव्यु सेक्शन का स्क्रीनशॉट
रिव्यु सेक्शन का स्क्रीनशॉट
रिव्यु सेक्शन का स्क्रीनशॉट
रिव्यु सेक्शन का स्क्रीनशॉट

ये भी पढ़ें:- PUBG Corporation और Krafton आए साथ, PUBG Mobile के सारे वर्जन अब होंगे फिर मैनेज

प्री-रजिस्ट्रेशन को काफी ज्यादा लोगों ने ट्राय किया है और 300,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसके अलावा गेम को स्टोर पर 9.7/10 की रेटिंग्स मिली हैं और इसके 462,000 फॉलोवर्स है। हालांकि, अब प्री-रजिस्ट्रेशन बंद हो गयी है और अब "unavailable" का मैसेज आ रहा है।

ऐसे में पता नहीं लगाया जा सकता है कि ये प्री-रजिस्ट्रेशन पेज असली है या पूरी तरह नकली है। आप PUBG Mobile India से जुडी किसी भी जानकारी को पाने के लिए उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम: यहां क्लिक करें

फेसबुक: यहां क्लिक करें

यूट्यूब चैनल: यहां क्लिक करें

डिस्कॉर्ड: यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile को भारत में बैन के बाद भी हुआ करोड़ो रुपयों का फायदा, कमाई के मामले में बनाई टॉप 3 में जगह

Edited by Ujjaval E-Sports