PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की नकली रजिस्ट्रेशन लिंक को TapTap स्टोर से हटा दिया गया है

(Image via PUBG Mobile)
(Image via PUBG Mobile)

PUBG Mobile पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहा है। कुछ समय पहले इसपर से भारत में बैन हटने की खबर सामने आयी थी। इसके बाद भारत के लिए अलग वर्जन की घोषणा हो गयी। साथ ही गेम के टीजर भी सामने आ गए।

इसके अलावा भारतीय वर्जन के लिए TapTap स्टोर पर PUBG Mobile के रजिस्ट्रेशन लिंक आ गए थे। अब उन्हें हटा दिया गया है।


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की नकली रजिस्ट्रेशन लिंक को TapTap स्टोर से हटा दिया गया है

PUBG Mobile - India on TapTap

घोषणा के बाद ही TapTap पर PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक आ गयी थी। इसके चलते 2 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया था। हालांकि, प्री-रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई भी घोषणा PUBG Corporation ने नहीं की थी। इसने फैंस को इसे फेक समझने पर मजबूर कर दिया था।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट में देरी होने पर प्रोफेशनल प्लेयर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आयी

लोगों ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दी और कुछ लोगों ने इसे फेक बताया।

A snippet from the review section
Enter caption
A snippet from the review section
A snippet from the review section
A snippet from the review section
A snippet from the review section

गेम को TapTap पर 9.8/10 की रेटिंग दी गयी है और इसके लगभग 3,80,000 फॉलोवर्स हो गए थे। अब TapTap स्टोर पर एंड्राइड और iOS के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। अब इसपर ‘unavailable’ बताया जा रहा है।

खिलाडियों को मुख्य रूप से गेम से जुडी जानकारी लेने या इस तरीके की फेक लिंक पर क्लिक करने से पहले PUBG Mobile के आधिकारिक भारतीय सोशल मीडिया हैंडल्स को चेक कर लेना चाहिए। गेम से जुडी सारी जानकारी वहीं पर सामने आएगी। आप यहां से उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम: यहां क्लिक करें

फेसबुक: यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की वापसी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाएं