PUBG Mobile Lite 0.19.0 के नए फीचर्स और बदलाव के बारे में पूरी जानकारी

Enter caption

PUBG Mobile Lite के ग्लोबल सर्वर में एक नया अपडेट आ गया है। लंबे समय से गेम में कोई बड़ा अपडेट नहीं आया था लेकिन 0.19.0 अपडेट के बाद गेम में नए फीचर्स जुड़ने के साथ ही कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं।

ग्राफिक्स और गेमप्ले में मुख्य रूप से सुधार किया गया है। साथ ही गेम में नए मोड को जोड़ा गया है और मुख्य TDM मोड को निकाल दिया गया। साथ ही नई लॉबी जोड़ी गयी है। इससे अंदाजा लाया जा सकता है कि गेम सच में बड़ा बदलाव के साथ आने वाला है।

ये भी पढ़ें:- Triggered Insaan (Live Insaan) की Free Fire ID, स्टैट्स, K/D रेश्यो और अन्य जानकारी

PUBG Mobile Lite 0.19.0 के नए फीचर्स और बदलाव के बारे में छोटी-बड़ी सारी जानकारियां

PUBG Mobile Lite में ये निम्नलिखित बदलाव हुए हैं और 0.19.0 अपडेट में कुछ नए और मुख्य फीचर्स को भी जोड़ा गया है:

  • नया ज़ॉम्बी मोड -- सर्वाइवर टिल डौन 2
  • रूइंस वाले TDM को निकाल दिया गया है
  • वारेंगा मैप में होंगे सुधार
  • ज़ॉम्बी थीम की लॉबी
  • ज़ॉम्बीमोड में RPG नाम का नया हथियार आ गया है
  • ग्राफिक्स में सुधार किये गए हैं
  • गेमप्ले में सुधर देखने को मिलने वाला है

इसके साथ ही गेम में दो नई गाड़ियां भी जोड़ी गयी। सबसे खराब बात ये रही कि PUBG Mobile Lite के इस अपडेट में रूइंस वाला TDM मोड निकल गया जबकि वो काफी ज्यादा लोकप्रिय था। खैर, अब हर कोई नए जॉम्बी मोड के लिए उत्साहित होगा। इस अपडेट का साइज 600 MB से ज्यादा है।

(नोट: भारत में इस समय PUBG Mobile Lite बैन किया गया है। ऐसे में अगर आप भारत में रहते हैं तो कृपया इस अपडेट को अभी डाउनलोड न करें। भविष्य में होने वाली घोषणा तक जरूर रुकें।)

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile Lite 0.19.0 अपडेट से जुडी नई चीज़ों की सूची

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now