PUBG Mobile में MK14 के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

Mk14 
Mk14 

PUBG Mobile काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। ये गेम असल में अपने ग्राफिक्स और गन्स की वजह से प्रसिद्ध है। गेम में अपडेट के साथ नए फीचर्स आते हैं। PUBG Mobile में काफी सारे खिलाडी MK14 को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में हम इस गन के डैमेज, लोकेशन, स्टैट्स और अटैचमेंट्स समेत अन्य चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं।

PUBG Mobile में MK14 के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी


Location:

MK14 location in PUBG Mobile

MK14 असल में एक DMR(डेसिग्नेटेड मार्क्समैन राइफल) है और इसे एक तरह से असॉल्ट राइफल भी माना जा सकता है। ये गन हर मैप के एयरड्रॉप में उपलब्ध रहती हैं। गन में 7.62mm का एमो लगता है और ऐसे में शानदार डैमेज की वजह से PUBG Mobile में इसे काफी पसंद किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में AWM के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी


डैमेज स्टैट्स

(Image credits: Gurugamer.com)
(Image credits: Gurugamer.com)

MK14 का डैमेज असॉल्ट राइफल्स और DMR दोनों में सबसे अच्छी हैं। इसका बेस्ट डैमेज 61 का है और इसकी SLR से तुलना की जा सकती हैं। MK14 दो लगातार हेडशॉट्स में खिलाडी को नॉकआउट करने की ताकत रखती है। इसके साथ ही 3 से 4 बॉडी शॉट्स में भी दुश्मन किल हो सकता है। आप इसे क्लोज रेंज के साथ ही लॉन्ग रेंज के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।


रेकोईल और अटैचमेंट्स

MK14 attachments in PUBG Mobile game

PUBG Mobile में खिलाडी Mk14 में तीन अटैचमेंट्स लगा सकते हैं। इस गन के साथ आप कम्पनसेटर और एक्सटेंडेड क्विकड्रॉ लगा सकते हैं। इस गन में स्टॉक भी लग जाता है और MK14 में 8x से लेकर रेड डॉट तक सारे स्कोप भी लग जाते हैं। इस वजह से खिलाडी इसे सिंगल शॉट पर लॉन्ग रेंज और ऑटो मोड पर क्लोज रेंज म उपयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में Micro UZI के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now