2020 में यूट्यूब पर लाइव सबसे ज्यादा देखे जाने वाले 5 गेम्स सामने आए, PUBG Mobile का नाम शामिल

YouTube Gaming
YouTube Gaming

कोविड-19 महामारी की वजह से 2020 में ज्यादा समय लोगों को अपने घर में ही रहना पड़ा है ,ऐसे में स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म और वीडियोस देखने वाले लोगों की संख्या बढ़ गयी हैं। कई लोगों ने हर दिन के मनोरजंन के लिए PUBG Mobile समेत अन्य गेम्स की स्ट्रीमिंग देखना शुरू ही।

यूट्यूब गेमिंग
यूट्यूब गेमिंग

यूट्यूब पर पिछले कुछ समय में गेमिंग सेक्शन में काफी ज्यादा सुधार हुआ है। कई लोग अपने पसंदीदा गेम्स और स्ट्रीमर्स को देखने लगे। ऐसे में यूट्यूब गेमिंग ने साल 2020 में 100 बिलियन घंटों का वॉच टाइम हासिल किया।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के रिलीज से पहले 30 प्रसिद्ध प्लेयर्स की टीम बनाई जा सकती हैं

यूट्यूब गेमिंग ने अपनी एक पोस्ट में लाइव सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गेम्स के बारे में बताया। इसमें PUBG Mobile के अलावा कई बड़े गेम्स शामिल थे।

2020 में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शीर्ष 5 गेम्स, PUBG Mobile का नाम शामिल:

1. Minecraft: माइक्रोसॉफ्ट और सोनी एंटरटेनमेंट का ये गेम सबसे ऊपर मौजूद है। 9 सालों पहले इस गेम को रिलीज किया गया था लेकिन इस साल ये सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुआ।

2. Garena Free Fire: गरेना द्वारा लाया गया ये गेम सबसे ज्यादा लाइव देखे जाने वाले गेम्स में मौजूद है। इस गेम को ईस्पोर्ट्स अवार्ड्स में गेम ऑफ द ईयर का इनाम भी मिला था।

3. Fortnite: एपिक गेम्स के प्रसिद्ध गेम ने काफी ज्यादा नाम कमाया है। हर कोई इसे पसंद करता है। मार्च 2017 में इसे रिलीज किया गया था।

4. Grand Theft Auto 5 (GTA 5): दुनियाभर में हर कोई रॉकस्टार गेम्स के Grand Theft Auto 5 को काफी पसंद करता है। दुनियाभर में इसके ढेरों फैंस मौजूद है।

5. PUBG Mobile: टेनसेंट गेम्स के PUBG Mobile का नाम लिस्ट में आना लगभग तय ही था। उन्होंने 2020 में जबरदस्त सफलता हासिल की है।

यूट्यूब गेमिंग ने इसके अलावा 2020 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे गए गेम्स के बारे में भी बताया। टॉप 5 गेम्स में ये शामिल थे:

1.) Minecraft (201 बिलियन व्यूज)

2.) Roblox (75 बिलियन व्यूज)

3.) Garena Free Fire (72 बिलियन व्यूज)

4.) Grand Theft Auto 5 (70 बिलियन व्यूज)

5.) Fortnite (67 बिलियन व्यूज)

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के रिलीज में देरी की वजह से प्रोफेशनल प्लेयर्स अब कोरियाई वर्जन खेल रहे हैं

Edited by Ujjaval E-Sports