मौजूदा समय में WWE के 10 सबसे बूढ़े सुपरस्टार्स

ब्रॉक लैसनर और एजे स्टाइल्स
ब्रॉक लैसनर और एजे स्टाइल्स

रे मिस्टीरियो- 45

Ad
Ad

रे मिस्टीरियो के हाई-फ्लाइंग मूव्स को देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि उनका नाम भी ज्यादा उम्र वाले सुपरस्टार्स में शामिल होगा। उनका जन्म 11 दिसंबर 1974 को हुआ था और आज उनकी उम्र 45 साल को पार कर चुकी है। वो मौजूदा WWE रोस्टर में उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने WCW में भी काम किया था।

ये भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जिनकी अजीबोगरीब आदतें जानकर आपको हैरानी होगी

MVP

Ad

28 अक्टूबर 1973 को जन्मे MVP ने साल 2005 में अपने WWE करियर की शुरुआत की थी। इसी साल उन्होंने WWE में वापसी की है और करीब 3 महीने बाद उनकी उम्र 47 साल होने वाली है। फिलहाल वो बॉबी लैश्ले और शेल्टन बेंजामिन के टीम मेंबर होने के साथ-साथ उनके मैनेजर भी हैं।

आर ट्रुथ

मौजूदा WWE रोस्टर के सबसे बूढ़े रेसलर आर ट्रुथ हैं जिनका जन्म 19 जनवरी 1972 को हुआ था। 48 साल के आर ट्रुथ रिकॉर्ड 37 बार के 24/7 चैंपियन बन चुके हैं। इसके अलावा वो यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल और टैग टीम टाइटल भी जीत चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications