एक इंसान के जीवन में पार्टनर का कितना अहम रोल होता है यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। पुरष हो या फिर महिला हर किसी को जीवन में एक प्रेमी, पति, पत्नी की तलाश होती है। प्रोफेशनल रेसलर हो या फिर कोई और हर किसी को जीवन में एक पार्टनर की आवश्यकता होती है।
ये भी पढ़ें: 18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रेसलर्स से हुई
जब इंसान को प्यार होता है तो कुछ भी मायने नहीं रखता है यहां तक की उम्र भी। बड़े-बड़े दिग्गजों का मानना है कि उम्र केवल एक संख्या है। WWE सुपरस्टार्स भी इस चीज से अछूते नहीं हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने उम्र की संख्या को किनारे करते हुए अपने से छोटे या फिर बड़े पार्टनर से शादी की या उनके साथ जीवन बिता रहे हैं।
इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे उन 11 रेसलिंग कपल्स के बारे में जिनकी उम्र में काफी अंतर है।
# 11 पेज और रॉनी रेडके- 9 साल
लंबे समय से रिंग से दूर WWE सुपरस्टार पेज वर्तमान समय में म्यूजिशियन रॉनी रेडके को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर पेज और रॉनी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने बेहद कम उम्र में शादी की
27 साल की पेज और रॉनी की उम्र में 9 साल का अंतर है। रॉनी की उम्र 36 साल है लेकिन इस चीज़ का फर्क उनके रिलेशनशिप पर नहीं पड़ रहा है। दोनों कपल अपने रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं