12 WWE चैंपियंस और उनका वजन कितना है: रोमन रेंस समेत मौजूदा चैंपियंस कितने किलो के हैं?

WWE के मौजूदा चैंपियंस और उनका वजन
WWE के मौजूदा चैंपियंस और उनका वजन

WWE में मात्र जगह बनाना ही प्रो रेसलर्स के लिए बड़े सपने के पूरे होने के समान होता है। इसलिए यहां कोई भी चैंपियनशिप जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि के समान होता है, फिर चाहे वो मिड-कार्ड टाइटल ही क्यों ना हो। प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में टॉप पर पहुंचने के लिए रेसलर्स को बहुत लंबा इंतज़ार भी करना होता है।

समय बीतने के साथ WWE मेन रोस्टर में चैंपियनशिप बेल्ट्स की संख्या बढ़ी है। उदाहरण के तौर पर रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस और टैग टीम डिविजंस को अब अलग-अलग टाइटल्स मिल चुके हैं। इस आर्टिकल में हम WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस और उनके वजन के बारे में आपको बताएंगे।

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे लंबे मैच

WWE Raw विमेंस चैंपियन - असुका (62 किलो)

WWE Raw विमेंस चैंपियन असुका
WWE Raw विमेंस चैंपियन असुका

असुका मौजूदा WWE रोस्टर की सबसे अनुभवी विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं और पिछले 15 साल से भी अधिक समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। असुका मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन हैं और ये टाइटल उन्हें WWE Money in the Bank विनर बनने के बाद बैकी लिंच ने दिया था।

बैकी उस समय प्रेग्नेंट थीं, इसलिए उन्होंने चैंपियनशिप को त्यागने का बड़ा फैसला लिया था। हालांकि इस बीच उन्हें साशा बैंक्स के हाथों टाइटल गंवाना भी पड़ा, लेकिन कुछ समय बाद ही दोबारा चैंपियन बनीं। अब वो Wrestlemania 37 में रिया रिप्ली के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन - साशा बैंक्स (52 किलो)

SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स
SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स

साशा बैंक्स का बॉडीवेट (52 किलोग्राम) चाहे तगड़ी WWE सुपरस्टार्स की तुलना में कम हो, लेकिन इन रिंग स्किल्स के मामले में वो अन्य रेसलर्स से कहीं बेहतर हैं। इसी का नतीजा है कि वो मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन हैं। ये चैंपियनशिप उन्होंने WWE Hell in a Cell 2020 में अपनी पूर्व बेस्ट फ्रेंड बेली को हराकर जीती थी।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में चैंपियन बनने के हकदार नहीं थे

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

WWE Raw टैग टीम चैंपियंस - कोफी किंग्सटन (96 किलो) और ज़ेवियर वुड्स (93 किलो)

WWE Raw टैग टीम चैंपियंस द न्यू डे
WWE Raw टैग टीम चैंपियंस द न्यू डे

द न्यू डे की गिनती WWE इतिहास की सबसे सफल टैग टीमों में की जाती है। बिग ई अब उनसे अलग हो चुके हैं, वहीं कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स हाल ही में सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन (द हर्ट बिजनेस) को हराकर 11वीं बार WWE टैग टीम चैंपियन बने हैं। Wrestlemania 37 में उन्हें एजे स्टाइल्स और ओमोस की टीम के खिलाफ अपने टाइटल्स को डिफेंड करना होगा।

WWE SmackDown टैग टीम चैंपियंस - डॉल्फ जिगलर (99 किलो) और रॉबर्ट रूड (106 किलो)

WWE SmackDown टैग टीम चैंपियंस डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड
WWE SmackDown टैग टीम चैंपियंस डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड

डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड अपने-अपने करियर में सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर अधिक सफलता प्राप्त करते आए हैं। लेकिन WWE में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एक-दूसरे के टैग टीम पार्टनर बने हुए हैं। वो जनवरी 2021 में द स्ट्रीट प्रॉफिट्स को हराकर नए SmackDown टैग टीम चैंपियन बने थे।

WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन - रिडल (98 किलो)

WWE यूएस चैंपियन रिडल
WWE यूएस चैंपियन रिडल

पूर्व मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट रिडल ने साल 2018 में NXT को जॉइन किया था। वहीं NXT में मिली सफलता के बाद मई 2020 में WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया। ये उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं कि मेन रोस्टर में आने के एक साल के अंदर ही वो WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन चुके हैं। वो Elimination Chamber 2021 पीपीवी में बॉबी लैश्ले को हराकर नए यूएस चैंपियन बने थे।

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन - बिग ई (129 किलो)

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई
WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई

साल 2020 में बिग ई को द न्यू डे से इसलिए अलग किया गया, जिससे उन्हें सिंगल्स पुश दिया जा सके। इसी का नतीजा रहा कि दिसंबर 2020 में सैमी जेन को हराकर बिग ई नए WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने। जिस तरह उन्हें विंस मैकमैहन का सपोर्ट मिल रहा है, उसे देखते हुए बिग ई 2021 के सबसे उभरते हुए सिंगल्स सुपरस्टार्स में से एक साबित हो सकते हैं।

WWE चैंपियन - बॉबी लैश्ले (124 किलो)

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले
WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले के WWE करियर की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। साल बीतते रहे और प्रोमोशन भी बदलते रहे, लेकिन खत्म नहीं हुआ तो उनका WWE वर्ल्ड चैंपियन बनने का इंतज़ार। उनका ये इंतज़ार 1 मार्च 2021 के Raw एपिसोड में आकर खत्म हुआ, जहां वो मिज़ को हराकर 16 साल के इंतज़ार के बाद पहली बार WWE चैंपियन बने।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन - रोमन रेंस (120 किलो)

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

WWE Wrestlemania 36 से ब्रेक लेने के करीब 5 महीने बाद रोमन रेंस ने Summerslam 2020 में हील सुपरस्टार के रूप में वापसी की और उसके एक हफ्ते बाद ही Payback पीपीवी में दूसरी बार यूनिवर्सल चैंपियन बने। वो अभी भी चैंपियन बने हुए हैं और उनके ट्राइबल चीफ किरदार को अभी तक सभी सुपरस्टार्स भेदने में नाकाम रहे हैं।

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस - नाया जैक्स (123 किलो) और शायना बैज़लर (61 किलो)

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस
WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप का अनावरण साल 2018 में हुआ। बेली और साशा बैंक्स को WWE की सबसे पहली विमेंस टैग टीम चैंपियन होने का गौरव हासिल है। वहीं नाया जैक्स-शायना बैज़लर Royal Rumble 2021 पीपीवी में असुका और शार्लेट की टीम को हराकर दूसरी बार चैंपियंस बनीं।

हेवीवेट सुपरस्टार होने के चलते नाया जैक्स अपनी विरोधी रेसलर्स को आसानी से रिंग में इधर से उधर पटक सकती हैं। वहीं बैज़लर MMA बैकग्राउंड से आती हैं, इसलिए उनकी गिनती WWE विमेंस डिविजन की सबसे बेहतर टेक्निकल रेसलर्स में की जाती है।

Quick Links