WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाने में विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) की कई साल नहीं दशकों की मेहनत रही है। इसलिए WWE रोस्टर में मात्र जगह बनाने से ही रेसलर्स को अच्छी लोकप्रियता मिलने लगती है। वहीं टॉप पर पहुंचने वाले सुपरस्टार्स दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में भी गिने जाते हैं।WWE में चैंपियन बनना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है और इन उपलब्धियों के साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती है। इसलिए इस आर्टिकल में जानते हैं WWE के मौजूदा चैंपियंस और उनके सोशल मीडिया फैन फॉलोअर्स की संख्या के बारे में।नोट: सुपरस्टार्स के फॉलोअर्स की संख्या को इस आर्टिकल के लिखे जाने तक गिना गया है और इस आर्टिकल में फेसबुक फॉलोअर्स को सम्मिलित नहीं किया गया है।ये भी पढ़ें: 12 WWE चैंपियंस और उनका वजन कितना है: रोमन रेंस समेत मौजूदा चैंपियंस कितने किलो के हैं10 लाख 77 हजार फॉलोअर्स View this post on Instagram A post shared by RAW Superstar, Aussie, 24 (@rhearipley_wwe)रिया रिप्ली हाल ही में WWE Wrestlemania 37 में असुका को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बनी हैं। इससे पहले रिप्ली एक बार NXT विमेंस चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं। उनकी ट्विटर पर फैन फॉलोइंग 3 लाख 10 हजार से ऊपर है, वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 लाख 60 हजार से अधिक फैंस फॉलो करते हैं। इसलिए उनके कुल फैंस की संख्या लगभग 10 लाख 77 हजार है। ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैंWWE SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर - 9 लाख 95 हजार फॉलोअर्स View this post on Instagram A post shared by Bianca Belair (@biancabelairwwe)WWE विमेंस डिविजन की एक और उभरती हुई स्टार बियांका ब्लेयर ने 2021 विमेंस Royal Rumble मैच जीतने के बाद SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को चैलेंज किया था। Wrestlemania 37 में बैंक्स को हराकर ही ब्लेयर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी हैं। ट्विटर पर उन्हें करीब 3 लाख, इंस्टाग्राम पर जल्द ही उनके फॉलोअर्स की संख्या 7 लाख को छूने वाली है। इससे उनके फैंस की संख्या लगभग 9 लाख 95 हजार है।ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दियाWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।