2 सबसे अच्छी चीज़ें जो WWE में 2023 में हुई और 2 जो बेकार रहीं: क्या CM Punk की ऐतिहासिक वापसी ने बनाई लिस्ट में जगह?

Ujjaval
WWE में 2023 में कई चीज़ें चर्चा का विषय रही
WWE में 2023 में कई चीज़ें चर्चा का विषय रही

WWE: WWE के लिए साल 2023 हमेशा यादगार रहेगा। इस साल कई बेहतरीन इवेंट्स देखने को मिले। मैनेजमेंट ने स्टोरीलाइंस पर काफी ज्यादा ध्यान दिया और मैचों की क्वालिटी में भी सुधार आया। इसी बीच कुछ स्टार्स के रिटर्न ने प्रभावित किया और कुछ ऐसे मुकाबले देखने को मिले, जो फैंस की यादों में हमेशा बने रहेंगे।

हर साल की तरह 2023 में भी कुछ चीज़ों ने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित और खुश किया। दूसरी ओर कुछ जगहों पर कंपनी ने फैंस को कुछ फैसलों के मामले में निराश भी किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2023 में WWE की 2 सबसे अच्छी और 2 बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

1- 2023 में WWE की अच्छी बात: CM Punk की वापसी कराना

youtube-cover

सीएम पंक ने 2014 में कंपनी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से पंक और कंपनी के रिश्ते खराब होते गए। कई फैंस ने मान लिया था कि पंक कभी दोबारा कंपनी में वापस नहीं आएंगे। AEW में पंक के डेब्यू के बाद WWE में उनकी वापसी की संभावना और कम हो गई।

पंक के AEW में कुछ विवाद हुए और इसी के चलते उन्हें रिलीज किया गया। विंस मैकमैहन के रहते पंक की वापसी मुश्किल थी लेकिन ट्रिपल एच के पास कंट्रोल आ गया। उन्होंने पंक के साथ अपने रिश्तों को बेहतर किया और आखिर 9 सालों बाद दिग्गज ने कंपनी में वापसी कर ली। यह कंपनी के इतिहास के सबसे अच्छे फैसलों में से एक रहा।

1- 2023 में WWE की बुरी बात: कोडी रोड्स की WrestleMania में हार

youtube-cover

कोडी रोड्स ने WrestleMania 39 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। रोड्स के लिए खुद को साबित करने का यह काफी अच्छा मौका था और उन्होंने रोमन रेंस को मुकाबले में कड़ी टक्कर दी।

अमेरिकन नाईटमेयर ने कंपनी में वापसी के बाद लगातार तीन बार सैथ रॉलिंस को हराया। उन्होंने Royal Rumble 2023 मैच में बड़ी जीत दर्ज की और उनके पास फैंस का पूरा सपोर्ट था। इतना जबरदस्त मोमेंटम होने के बावजूद रोड्स को ट्राइबल चीफ के खिलाफ हार मिली। कई लोगों को यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया।

2- 2023 में WWE की अच्छी बात: केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन vs द उसोज़ मैच

इस साल कई जबरदस्त मैच देखने को मिले। इन सभी चीज़ों के बावजूद अगर 2023 में एक सबसे परफेक्ट मैच के बारे में पूछा जाए, तो WrestleMania 39 की नाईट 1 का मेन इवेंट सबसे पहले याद आता है। द उसोज़ का सामना अनडिस्प्यूटेड टैग टीम टाइटल के लिए केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन से हुआ था।

एक ओर द उसोज़ अपने ऐतिहासिक टैग टीम टाइटल रन के साथ इवेंट का हिस्सा बन रहे थे, वहीं केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का सालों बाद रीयूनियन देखने को मिला। यह मैच शुरुआत से लेकर अंत तक देखने लायक रहा। मैच में कई शानदार स्पॉट्स आए और किकआउट्स भी देखने को मिले। केविन और सैमी की जीत हुई, जिसने इस मैच को और यादगार बना दिया।

2- 2023 में WWE की बुरी बात: रिया रिप्ली का कम मौकों पर टाइटल को डिफेंड करना

youtube-cover

रिया रिप्ली के पास काफी ज्यादा टैलेंट है और 2023 उनके लिए काफी अच्छा रहा। यह साल जजमेंट डे की सदस्य के लिए और बेहतरीन बन सकता था। उन्होंने साल की शुरुआत में विमेंस Royal Rumble मैच में जीत दर्ज की और इसके बाद WrestleMania में उन्होंने चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

रिप्ली ने इसके बाद बतौर चैंपियन उतना प्रभावित नहीं किया। कंपनी ने उन्हें डॉमिनेंट दिखाया लेकिन कम मौकों पर टाइटल को डिफेंड करना कई लोगों को पसंद नहीं आया। कंपनी ने अभी तक रिया को उतने जबरदस्त विरोधी भी नहीं दिए, जिससे वो खुद को बेहतर चैंपियन के रूप में साबित कर पाएं। रिप्ली के लिए यह साल और शानदार साबित हो सकता था लेकिन कंपनी के बुकिंग निर्णय ने निराश कर दिया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now