Couples Can Win Title 2025 or Current Champion: WWE में इस समय कई सारे लोकप्रिय कपल मौजूद हैं। इसमें से कुछ लगातार अपने काम से प्रभावित कर रहे हैं, तो कुछ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। मौजूदा रोस्टर में एक ऐसा कपल है, जो चैंपियन बना हुआ है, वहीं कुछ इस साल बड़ा कारनामा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 फेमस WWE कपल के बारे में बात करेंगे, जो 2025 में चैंपियनशिप जीत सकते हैं और 1 जो अभी चैंपियन हैं।1- चैंपियनशिप जीत सकते हैं: बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस की किस्मत चमक सकती है View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को WWE का मौजूदा समय में सबसे लोकप्रिय कपल माना जाता है। दोनों ने WWE में अपने-अपने डिवीजन में नाम कमाया है। वो पहले भी एक ही समय पर चैंपियन रह चुके हैं और 2025 में इस चीज को दोहराया जा सकता है। बैकी लिंच King and Queen of the Ring में विमेंस वर्ल्ड टाइटल हार गई थीं और रीमैच में भी उन्हें हार मिली। दोनों मौकों पर वो चीटिंग से हारी थीं।अब वापस आकर वो चैंपियनशिप को निशाना बना सकती हैं। इसी वजह से उनके चैंपियन बनने के चांस ज्यादा ज्यादा लग रहे हैं। दूसरी ओर सैथ रॉलिंस के गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए चैलेंज करने की रिपोर्ट है। सैथ ने पहले भी वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर प्रभावित किया है और एक बार फिर वो यह काम कर सकते हैं। सैथ को दोबारा टॉप टाइटल दिया जा सकता है। इस पावर कपल का जलवा 2025 में देखने को मिल सकता है।1- चैंपियन बने हुए हैं: कैंडिस लेरे और जॉनी गार्गानो मौजूदा समय में WWE में चैंपियन हैं View this post on Instagram Instagram Postकैंडिस लेरे और जॉनी गार्गानो काफी सालों से साथ है। दोनों ने 2016 में शादी की थी और इसके बाद वो दोनों WWE में आए। जॉनी और कैंडिस NXT में बेहद सफल रहे थे और 2024 उनके मेन रोस्टर करियर के लिए तगड़ा रहा। जॉनी गार्गानो ने टॉमैसो चैम्पा के साथ मिलकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी लेकिन वो इसे हार गए। वो कुछ हफ्तों पहले SmackDown में मोटर सिटी मशीन गन्स को हराकर फिर से चैंपियन बनने में सफल हो गए।DIY ने 2025 की शुरुआत बतौर चैंपियन की। जॉनी की पत्नी कैंडिस लेरे भी अभी चैंपियन हैं। Speed शो के सफल होने के बाद विमेंस डिवीजन के लिए भी इस शो में चैंपियनशिप को लाया गया। इस टूर्नामेंट में कैंडिस लेरे ने हिस्सा लिया और वो जीत दर्ज करके इतिहास की पहली विमेंस Speed चैंपियन बन गईं। उन्होंने यह कारनामा 9 अक्टूबर 2024 को किया था। उन्होंने भी 2025 की शुरुआत बतौर चैंपियन की।1- चैंपियनशिप जीत सकते हैं: WWE द्वारा एंड्राडे और शार्लेट फ्लेयर को बड़े मौके दिए जाएंगे? View this post on Instagram Instagram Postएंड्राडे ने Royal Rumble 2024 द्वारा वापसी की थी और इसके बाद से वो लगातार प्रभावित करते आए हैं। उनके रिटर्न को एक साल के करीब हो गया है और इसी बीच वो Speed चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए थे। हालांकि, एंड्राडे SmackDown में पिछले कुछ समय से लगातार मिड कार्ड चैंपियनशिप के इर्दगिर्द रहे हैं। उन्होंने Crown Jewel 2024 में यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के लिए चैलेंज किया था लेकिन वो जीतने में असफल रहे थे।अब 2025 में एंड्राडे की किस्मत बदल सकती है और वो यूएस चैंपियन बन सकते हैं। उनकी पत्नी शार्लेट फ्लेयर WWE की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं और वो एक साल से चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जल्द ही वापसी देखने को मिल सकती है। फ्लेयर ऐसी स्टार हैं, जिन्हें चैंपियनशिप से दूर रखना बेहद मुश्किल है। वो 2025 में जरूर दोबारा चैंपियन बन सकती हैं। अब कंपनी में मिड कार्ड विमेंस टाइटल भी है, ऐसे में उनके चैंपियन बनने के चांस और ज्यादा हो गए हैं।